spot_img

दरभंगा में दो संदिग्ध मौतों पर तीसरे ने खोला राज…

spot_img
- Advertisement -

कुशेश्वरस्थान। दो संदिग्ध मौत पर तीसरे व्यक्ति ने खोला राज, कहा हमें बदनाम किया जा रहा है। कहा मुझे किया जा रहा है बदनाम।

जानकारी के अनुसार, आज सुबह से ही शोशल मीडिया पर दो अलग अलग गांव के रहने वाले व्यक्ति के मौत का तस्वीर फेसबुक पर डालकर वायरल किया जा रहा है। इसमे लिखा गया है कि कुशेश्वरस्थान में जहरीली शराब पीने से दो व्यक्ति की मौत और तीसरे युवक का चल रहा है इलाज।

- Advertisement -

जानकार बताते हैं कि दोनों मौत अलग-अलग दिन हुए हैं। और, कुछ असामाजिक तत्वों ने इसे शराब से जोड़कर वायरल कर दिया है। जबकि सच्चाई कुछ और ही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  मयंक राज : दरभंगा के इस बेटे ने कर दिखाया कमाल! 10 लाख की फंडिंग से Droneman स्टार्टअप बिहार में लाएगा क्रांति

मरने वाले संजीत राय के दादा बताते हैं कि सब कुछ ठीक चल रहा था। 20 अगस्त को खाना खाकर संजीत घर से अपने डियूटी पर कुशेश्वरस्थान डाकघर गया और कुछ देर बाद ही उसके मौत की खबर आ गई। उसके दादा ने बताया कि संजीत डाकघर में रोज की तरह अपना कार्य कर रहा था तभी अचानक से वह गिर गया। जब तक वहां के कर्मी उसे उठाकर अस्पताल ले गये तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

- Advertisement -

अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जो शराब पीने की बात है वह गलत है। अगर शराब से संजीत की मौत होती तो हम परिवार वाले किसी भी कीमत पर चुप नही बैठते।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा DM का अल्टीमेटम: 'दो दिन में दो, नहीं तो...', राइस मिलरों पर गिरी गाज!

वहीं, रविवार की सुबह कुशेश्वरस्थान में यादव टोला स्थित मृतक मिंटू के पिता प्रमोद राय बताते हैं कि गत चार दिनों से मिंटू को सीने में दर्द हो रहा था जिसका इलाज भी करा रहे थे। आज सुबह अचानक उसके सीने में तेज दर्द उठा हमलोग जल्दी से उसे डॉक्टर के पास ले ही जा रहे थे कि रास्ते मे ही उसकी मौत हो गई।

प्रमोद राय ने ये भी बताया कि इटहर निवासी संजीत राय से मिंटू का कोई संबंध नही था लोग शराब से उसकी मौत को जोड़कर गलत अफवाह फैला रहे हैं।

वहीं, जिस तीसरे लड़के की बात इस घटने में की जा रही है वह कुशेश्वरस्थान के बगल के ही सकिरना गांव का रहने वाला है। जिसका नाम राजेश साह है और वह डाकघर में ही आधार कार्ड बनाने का काम करता है। इस मामले में देशज टीम ने राजेश साह से बात की तो उसने बताया कि दो दिनों से मैं गांव में नही हूं। मेरी बुआ के लड़की की मौत हो गई थी। मैं बुआ के यहां था।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा DM का अल्टीमेटम: 'दो दिन में दो, नहीं तो...', राइस मिलरों पर गिरी गाज!
लोग मेरे बारे में शोशल मीडिया पर चला रहे है कि मेरी मौत शराब पीने से हो गई तो कुछ लोग लिख रहे है कि निजी अस्पताल में भर्ती हूँ जबकि ऐसा कुछ भी नही है मैं बिल्कुल सही सलामत हूँ और मेरे जानने वाले लगातार मुझे फोन कर रहे है। राजेश ने सभी लोगो से गुहार लगाई है कि मैं जिंदा हूं और ऐसा गलत खबर आपलोग नहीं फैलाएं।

वहीं, इस मामले में थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि दो मौते हुई हैं। दोनों अलग-अलग गांव के हैं। जहरीली शराब का मामला जो वायरल किया गया है वह गलत है। गलत खबर वायरल करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है। वैसे लोगों पर जो भी कानूनी कार्रवाई होगी की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में खेल क्रांति! अगस्त से शुरू होगा बिहार का पहला इंटरनेशनल हॉकी ग्राउंड | बिछेगा एस्ट्रो टर्फ

Patna Sports News: पटना के राजेंद्र नगर में बन रहे अंतर्राष्ट्रीय हॉकी ग्राउंड का काम तेज हो गया है, अगस्त तक उद्घाटन का लक्ष्य है। FIH की टीम ने गुणवत्ता जांची है।#PatnaSports,#BiharHockey,#RajendraNagar

भोजपुर एनकाउंटर: ‘बेटे के हत्यारों को फांसी दो’, मां की इस बात से हिला जांच आयोग, SDM पर भी गंभीर आरोप | बिहार स्टेट...

Bihar Encounter: भोजपुर के बिलौटी गांव में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की न्यायिक जांच शुरू हो गई है। मां आशा देवी ने रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा से हत्यारों को फांसी देने#BiharEncounter,#BhojpurNews,#BharatTiwari

बिहार के गांवों में बड़ा बदलाव: हर महीने मनेगा ‘पंचायत विकास दिवस’, जानिए आपको क्या मिलेगा लाभ?

Bihar Panchayat: बिहार सरकार ने ग्रामीण शासन को मजबूत करने के लिए 'पंचायत विकास दिवस' की घोषणा की है। यह हर महीने की आखिरी रविवार को मनाया जाएगा, जिसकी शुरुआत 28 जून से होगी।#BiharPanchayat,#PanchayatVikasDiwas,#SamratChoudhary

चौंकाने वाला दावा: RJD MLA भाई बीरेंद्र बोले- बिहार में हुए सभी एनकाउंटर ‘फर्जी’, पुलिस की भेदभाव | Bihar Politics HOT

Bihar Police: राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में हुए सभी एनकाउंटर फर्जी हैं और पुलिस जाति-धर्म के आधार पर भेदभाव करती ह#BiharPolice,#BhaiVirendra,#RJD