spot_img

मधुबनी में जन्माष्टमी मेला देखने गए युवक को बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
भेजा में जन्माष्टमी का मेला देखने गए युवक को अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली,
गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर
घटना की पड़ताल में जुटी पुलिस
भेजा थाना क्षेत्र के भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत निर्माणाधीन पुल के निकट फॉल्स पुलिया के समीप हुई घटना
फोटो :मधुबनी सदर अस्पताल में इलाजरत जख्मी युवक
फोटो :जख्मी पीड़ित के घर पूछताछ करती पुलिस

- Advertisement -

मधेपुर, मधुबनी देशज टाइम्स। भेजा थाना क्षेत्र के भेजा चौक स्थित भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत निर्माणाधीन पुल के निकट फॉल्स पुलिया के पास मंगलवार सुबह तीन बजे के आसपास एक व्यक्ति को अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। अपराधियों द्वारा गोली चलाए जाने की खबर फैलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

- Advertisement -

गोली लगने से घायल व्यक्ति की पहचान भेजा थाना क्षेत्र के ही कोसी दियारा स्थित बकुआ पंचायत के सुंदरी गांव निवासी रामगुलाम पांडे के 24 वर्षीय पुत्र शंभु पांडे के रूप में बताया गया है। घटना के बावत बताया जाता है कि जख्मी युवक शंभु पांडे तकरीबन पंद्रह से बीस रोज पहले ही अपने गांव आया था।

- Advertisement -

वह दिल्ली में अपने और अपने परिवार के भरण पोषण के लिए मेहनत मजदूरी का काम करता है। शंभु पांडे की पत्नी की मृत्यु हो चुकी है। उसी के बरसी क्रिया कर्म में वह घर आया हुआ था। मधुबनी में जन्माष्टमी मेला देखने गए युवक को बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीरथानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि जख्मी युवक भेजा गांव के ही उच्च विद्यालय परिसर में लगे जन्माष्टमी का मेला देखने आया हुआ था। युवक भेजा चौक के बांध पर गया तभी ब्लू कलर की एक अपाचे बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने पीछे से पीठ में सटा कर दो गोली मारी।

घटना की सूचना मिलते ही भेजा थाना पुलिस पूरे दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और जख्मी युवक को प्राथमिक उपचार के लिए मधेपुर पीएचसी सह रेफरल अस्पताल भेजा। जहां से चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए मधुबनी सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

मंगलवार सुबह भेजा थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, मधेपुर थानाध्यक्ष हरिकिशोर यादव, भेजा थाने के पीएसआई वशिष्ठ कुमार कापर, एएसआई उमेश पांडेय ने दल-बल के साथ घटनास्थल की गहन जांच पड़ताल की उसके बाद पीड़ित परिवार से पूछताछ करने सुंदरी भी गए। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि जल्द ही इस घटना का उद्भेदन कर लिया जाएगा।मधुबनी में जन्माष्टमी मेला देखने गए युवक को बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर पुलिस घटना से जुड़ी एक-एक पहलू की जांच कर रही है। पुलिस इस घटना में वैज्ञानिक अनुसंधान की भी मदद ले रही है। जख्मी शंभु पांडे का इलाज मधुबनी सदर अस्पताल में चल रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित परिवार के द्वारा अभी तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। हालांकि पुलिस ने अपने स्तर से हर एक एंगल पर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित का बयान आते ही प्राथमिक दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

जेब होंगी ढ़ीली : पासपोर्ट बनवाने वालों को बड़ा झटका! लागू होंगे नए नियम, जानें कब से देने होंगे Passport बनबाने के ज्यादा पैसे?

Passport Fee Hike: केंद्र सरकार ने पासपोर्ट शुल्क में बढ़ोतरी की घोषणा की है, जो 1 जुलाई 2026 से लागू होगी। अब सामान्य और तत्काल पासपोर्ट के लिए अधिक कीमत चुकानी होगी।#PassportFee,#PassportRules,#MEAIndia

बिहार में जमीन खरीदना हुआ बहुत महंगा! रजिस्ट्री शुल्क दोगुना, आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?

Bihar Land Registry: बिहार में जमीन खरीदना अब महंगा हो गया है। राज्य सरकार ने नए सर्किल रेट लागू किए हैं, जिससे शहरी इलाकों में रजिस्ट्री शुल्क दोगुना और ग्रामीण क्षेत्रों में 60% ब#BiharLandRegistry,#CircleRateBihar,#BiharNews

बिहार के लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी! जुलाई में आएगा BPSC शिक्षक भर्ती का अधियाचन, 5 साल में 1 लाख शिक्षकों की होगी...

Bihar Teacher Recruitment: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी घोषणा की है। ट्रांसफर प्रक्रिया खत्म होते ही जुलाई के मध्य तक BPSC को रिक्तियों का अधियाचन भे#BiharTeacherRecruitment,#BPSC,#MithileshTiwari

भोजपुर एनकाउंटर में बड़ा मोड़! अब पिता-भाई नहीं होंगे आरोपी, पुलिस के इस फैसले से परिवार को मिली राहत, जानिए क्यों हटा FIR से...

Bhojpur Encounter News: बिहार के भोजपुर जिले में हुए भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में बड़ा अपडेट। 17 जून को हुए पुलिस मुठभेड़ के बाद दर्ज प्राथमिकी से मृतक भारत तिवारी के पिता और भा#BhojpurEncounter,#BiharPoliceFiring,#BharatTiwariCase