spot_img

दरभंगा में माले का IG Office पर प्रदर्शन, पूछा-दरभंगा पुलिस आरोपी की क्यों नहीं कर रही गिरफ्तारी, ये विलंब क्यों ?

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। बहादुरपुर थाना कांड संख्या 205/2022 के सभी आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर सीपीआईएम के कार्यकर्ताओं ने आईजी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया।

कहा कि स्पीडी ट्रायल चलाकर सभी अभियुक्तों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाय ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। बहादुरपुर कांड संख्या 40/2022 को पुनः पर्यवेक्षण कराई जाय और दोषियों को सजा दिलाई जाय।

- Advertisement -

कहा कि दलित उत्पीड़न कांड से संबंधित यह मामला है। प्रदर्शनकारी पोलो मैदान से बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर पोलो मैदान , बस स्टैंड लोहिया चौक लहरिया सराय टावर समाहरणालय होते हुए आईजी कार्यालय पहुंचा और प्रदर्शन किया प्रदर्शनकारियों की वार्ता आईजी कार्यालय में पदस्थापित डीएसपी सामान्य से हुई।दरभंगा में माले का IG Office पर प्रदर्शन, पूछा-दरभंगा पुलिस आरोपी की क्यों नहीं कर रही गिरफ्तारी, ये विलंब क्यों ? उन्होंने डीएसपी सदर ,सोनकी एवं बहादुरपुर पुलिस से केस के संबंधित की गई कार्रवाई के बाबत जानकारी ली। डीएसपी मुख्यालय ने उन्हें कहा कि लाल कांतशाह की हत्या से संबंधित 1 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी शीघ्र ही किया जाएगा। आई जी कार्यालय से आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी तत्काल प्रदर्शन को स्थगित किया।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा DM का अल्टीमेटम: 'दो दिन में दो, नहीं तो...', राइस मिलरों पर गिरी गाज!

बहादुरपुर प्रखंड सचिव राम सागर पासवान अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सीपीआईएम राज्य सचिव कामरेड ललन चौधरी ने कहा कि लाल कांत शाह के हत्या कांड में न्याय मांगने के लिए आज हजारों की संख्या में बहादुरपुर के किसान मजदूर इकट्ठा हुए हैं।दरभंगा में माले का IG Office पर प्रदर्शन, पूछा-दरभंगा पुलिस आरोपी की क्यों नहीं कर रही गिरफ्तारी, ये विलंब क्यों ? उन्होंने कहा कि आरोपी की अविलंब गिरफ्तारी होनी चाहिए। दरभंगा पुलिस आरोपी की क्यों गिरफ्तारी में विलंब कर रही है। उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया कि घटना का 4 माह बीत गया मगर अभी तक अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा पर्यवेक्षण रिपोर्ट नहीं देना बहुत ही निंदनीय है।

यह भी पढ़ें:  प्रेरणा बने प्रतीश: दरभंगा के लाल का कमाल! 70वीं BPSC में बनें RDO | दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग

सीपीआईएम राज्य सचिव मंडल सदस्य श्याम भारती ने कहा कि आज आंदोलन के दौरान हुई समझौता वार्ता के आलोक में अभियुक्तों पर कार्रवाई नहीं होता है दो 22 सितंबर को पटना में मुख्यमंत्री के सामने इस हत्याकांड के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा उन्होंने कहा कि बहादुरपुर थाना में दलित उत्पीड़न से संबंधित 40/2022 मुकदमा दर्ज हुआ मगर इस केस को रफा-दफा करने की कोशिश हो रही है उन्होंने इस घटना में दलित महिला को अपमानित करने पिटाई करने का मामला है।

यह भी पढ़ें:  मयंक राज : दरभंगा के इस बेटे ने कर दिखाया कमाल! 10 लाख की फंडिंग से Droneman स्टार्टअप बिहार में लाएगा क्रांति

दरभंगा में माले का IG Office पर प्रदर्शन, पूछा-दरभंगा पुलिस आरोपी की क्यों नहीं कर रही गिरफ्तारी, ये विलंब क्यों ?बहादुरपुर प्रखंड सचिव राम सागर पासवान ने कहा कि जिस तरह से लाल कांत शाह की हत्या भूमाफिया की ओर से भूमि विवाद में कर दी गई है बहुत ही निंदनीय घटना है और उस हत्यारे को प्रशासनिक और राजनीतिक संरक्षण मिलने के कारण आज तक अपराधी खुलेआम घूम रही है। जब तक लाल कांत शाह के परिवार को न्याय नहीं मिल जाता तब तक सीपीआईएम संघर्ष करती रहेगी।

सभा को जिला कमेटी सदस्य रामप्रीत राम दिनेश झा सुधीर पासवान सुशीला देवी शीला देवी हरिशंकर राम नीरज कुमार शिवनंदन यादव कुसमा देवी रूबी देवी ललन यादव आदि ने संबोधित किया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुजफ्फरपुर: आधी रात को दहला चांदनी चौक, प्लास्टिक गोदाम में लगी भयानक आग!

Muzaffarpur Fire: मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र में देर रात एक प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग लग गई। लपटें इतनी तेज थीं कि इलाके में अफरातफरी मच गई। दमकल की दो गाड़ियां आग ब#MuzaffarpurFire,#BiharNews,#PlasticGodown

अनुभव बताइए: मगध यूनिवर्सिटी में बड़ा खेल! नए शिक्षकों का वेतन रुका, फर्जीवाड़े की जांच से हड़कंप

Bihar Magadh University: मगध यूनिवर्सिटी में नियुक्त हुए असिस्टेंट प्रोफेसरों के अनुभव प्रमाणपत्रों की सघन जांच शुरू हो गई है। फर्जीवाड़े की शिकायत के बाद कई शिक्षकों के वेतन पर रोक लगा#MagadhUniversity,#BiharNews,#AssistantProfessor

IAS संजीव हंस ने बिहार टेंडर घोटाले में भरी हुंकार, SVU की चार्जशीट को बताया ‘दुर्भावनापूर्ण’, उठाया बड़ा कदम!

Bihar Tender Scam: बिहार टेंडर घोटाले में फंसे IAS संजीव हंस ने अपने खिलाफ दायर चार्जशीट को चुनौती देने का फैसला किया है। उनके वकील ने इसे दुर्भावनापूर्ण बताते हुए कहा कि पहले के#BiharNews,#SanjeevHans,#BiharTenderScam

बड़ा प्रशासनिक फैसला: बिहार में 14 IAS अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, जानिए -किन विभागों की बदली किस्मत, कौन इधर से उधर?

Bihar IAS Posting: बिहार में 14 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां मिली हैं। इजतबा हुसैन वित्त विभाग और वसीम अहमद पंचायती राज विभाग में संयुक्त सचिव बने हैं, जिससे प्रशासनिक व्यवस#BiharIAS,#AdministrativeUpdate,#BiharGovernment