spot_img

दरभंगा में दिखा मणिकांत झा और हीरा कुमार झा का अद्भुत साहित्य समर्पण…मैथिली में रचित भक्ति संग्रह ‘श्रीकृष्णमणि’ का लोकार्पण

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान के सभागार में बुधवार को आयोजित लोकार्पण समारोह में मैथिली मंच के कलाकारों ने भक्तिपूर्ण रचनाओं पर दी संगीतमय प्रस्तुति

दरभंगा, देशज टाइम्स। मैथिली के चर्चित साहित्यकार एवं भारत निर्वाचन आयोग के दरभंगा जिला आइकॉन मणिकांत झा की ओर से मणिश्रृंखला अंतर्गत मैथिली में रचित कृष्ण भक्ति गीत संग्रह ‘श्रीकृष्णमणि’ का लोकार्पण बुधवार को महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान के सभागार में किया गया।

- Advertisement -

महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान की ओर से प्रकाशित भक्ति गीत संग्रह का लोकार्पण विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव डॉ. बैद्यनाथ चौधरी बैजू, एमएलएसएम कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. विद्यानाथ झा, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. ओमप्रकाश, मैथिली अकादमी के पूर्व अध्यक्ष पं. कमलाकांत झा, डॉ. एडीएन सिंह, डॉ. कृष्णकुमार झा, पं विष्णु देव झा विकल, डा रमेश झा, बासुकी नाथ झा ने मिलकर किया।
दरभंगा में दिखा मणिकांत झा और हीरा कुमार झा का अद्भुत साहित्य समर्पण...मैथिली में रचित भक्ति संग्रह 'श्रीकृष्णमणि' का लोकार्पणलोकार्पण समारोह में विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव डॉ. बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने कहा कि मिथिला में कृष्ण भक्ति की परंपरा पुरातन काल से कायम रही है। इस परम्परा में मनबोध ने ‘कृष्णजन्म’ लिखे और कृष्ण भक्ति का प्रसार घर-घर में हुआ। ‘कृष्णजन्म’ आज भी यहां के लोककंठ में वर्तमान हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि मणिकांत की रचना श्रीकृष्णमणि भी मिथिला के हर घर में जगह बनाने में कारगर होगी।

यह भी पढ़ें:  मयंक राज : दरभंगा के इस बेटे ने कर दिखाया कमाल! 10 लाख की फंडिंग से Droneman स्टार्टअप बिहार में लाएगा क्रांति

एमएलएसएम कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. विद्यानाथ झा ने कहा कि मिथिला में भगवान कृष्ण के उपासना की परंपरा पुरानी रही है।इसमें क्रमशः हरिशय़न एकादशी, देवोत्थान एकादशी, कर्माधर्मा एकादशी और कृष्ण के जन्म का पर्व श्रीकृष्णाष्टमी का उल्लेख प्रमुख व्रत के रूप में किया गया है। पं. विष्णु देव झा विकल ने कहा कि मिथिला में कृष्ण भक्ति की धूम सर्वत्र छाई है। समय के साथ सनातन धर्म का यह पर्व अब वैश्विक हो चला है। ऐसे में मिथिला के कृष्ण भक्तों के लिए मणिकांत झा का यह रचना पुष्प अनुपम उपहार है।दरभंगा में दिखा मणिकांत झा और हीरा कुमार झा का अद्भुत साहित्य समर्पण...मैथिली में रचित भक्ति संग्रह 'श्रीकृष्णमणि' का लोकार्पणमैथिली अकादमी के पूर्व अध्यक्ष पं. कमलाकांत झा ने कहा कि अन्य सनातन त्योहार की तरह कृष्णाष्टमी भी सत्य, न्याय और भक्ति के विजय का पर्व है। बात इसके रंग की करें तो यह बेहद गहरा है। उन्हें विश्वास है कि मणिकांत झा की रचनाएं कृष्ण भक्ति की सतरंगी छटा बिखेरेगा।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा DM का अल्टीमेटम: 'दो दिन में दो, नहीं तो...', राइस मिलरों पर गिरी गाज!

अपने संबोधन में डॉ. ओमप्रकाश ने मैथिली के वरिष्ठ साहित्यकार मणिकांत झा की ओर से मैथिली में रचित श्रीकृष्णमणि को मिथिला में कृष्ण भक्ति की पुरातन संस्कृति का संवाहक बताया। डॉ. एडीएन सिंह ने मणिकांत झा के रचना संग्रह को मैथिली भक्ति साहित्य जगत को मजबूती प्रदान करने वाला बताया।

यह भी पढ़ें:  प्रेरणा बने प्रतीश: दरभंगा के लाल का कमाल! 70वीं BPSC में बनें RDO | दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग

महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान के चेयरमैन एवं मणिशृंखला के प्रकाशक हीरा कुमार झा ने अपने संबोधन में कहा कि उन्होंने कभी सोचा भी ना था कि मणिशृंखला अंतर्गत प्रकाशित पुस्तकों की कड़ी इतनी जल्दी 33वें रचना पुष्प को प्राप्त कर लेगी। उन्होंने मणिशृंखला की सफलता के लिए आम मैथिल जन के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की।दरभंगा में दिखा मणिकांत झा और हीरा कुमार झा का अद्भुत साहित्य समर्पण...मैथिली में रचित भक्ति संग्रह 'श्रीकृष्णमणि' का लोकार्पणमणिकांत झा के संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में श्रीकृष्णमणि पुस्तक से अनेक भक्तिमय प्रस्तुतियां दी गई । कार्यक्रम में आकाशवाणी दरभंगा की कलाकार डॉ. सुषमा झा, दीपक कुमार झा, नीरज कुमार झा, जानकी ठाकुर, आदर्श झा, भारती एवं जया ने महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान की ओर से प्रकाशित भक्तिमय गीत संग्रह से गीतों की एक से बढ़कर एक संगीतमय प्रस्तुतियां दी। वहीं, तबला पर गौरीकांत झा और इलेक्ट्रॉनिक कैसियो पर नीरज कुमार झा ने मनोहर संगति दी।

कार्यक्रम में विष्णु कुमार झा, प्रवीण कुमार झा, प्रो. चंद्रशेखर झा बूढ़ाभाई, नीलम झा, पूनम झा, कंचना झा, वंदना झा, संतोष कुमार झा, डॉ. चंद्रमोहन पांडेय, गंधर्व कुमार झा आदि की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अनुभव बताइए: मगध यूनिवर्सिटी में बड़ा खेल! नए शिक्षकों का वेतन रुका, फर्जीवाड़े की जांच से हड़कंप

Bihar Magadh University: मगध यूनिवर्सिटी में नियुक्त हुए असिस्टेंट प्रोफेसरों के अनुभव प्रमाणपत्रों की सघन जांच शुरू हो गई है। फर्जीवाड़े की शिकायत के बाद कई शिक्षकों के वेतन पर रोक लगा#MagadhUniversity,#BiharNews,#AssistantProfessor

IAS संजीव हंस ने बिहार टेंडर घोटाले में भरी हुंकार, SVU की चार्जशीट को बताया ‘दुर्भावनापूर्ण’, उठाया बड़ा कदम!

Bihar Tender Scam: बिहार टेंडर घोटाले में फंसे IAS संजीव हंस ने अपने खिलाफ दायर चार्जशीट को चुनौती देने का फैसला किया है। उनके वकील ने इसे दुर्भावनापूर्ण बताते हुए कहा कि पहले के#BiharNews,#SanjeevHans,#BiharTenderScam

बड़ा प्रशासनिक फैसला: बिहार में 14 IAS अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, जानिए -किन विभागों की बदली किस्मत, कौन इधर से उधर?

Bihar IAS Posting: बिहार में 14 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां मिली हैं। इजतबा हुसैन वित्त विभाग और वसीम अहमद पंचायती राज विभाग में संयुक्त सचिव बने हैं, जिससे प्रशासनिक व्यवस#BiharIAS,#AdministrativeUpdate,#BiharGovernment

Bhagalpur Vikramshila Setu: विक्रमशिला सेतु पर DM अलंकृता पांडे का एक्शन, सुरक्षाकर्मियों के लिए उठाया बड़ा कदम!

Bhagalpur Vikramshila Setu: भागलपुर की जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने विक्रमशिला सेतु पर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। सुरक्षाकर्मियों के लिए तत्काल शेड और रेनकोट की व्यवस्था का निर्देश#BhagalpurNews,#VikramshilaSetu,#BiharTraffic