back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 11, 2026
spot_img

बिहार में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्कर सनोज यादव समेत चार गिरफ्तार, कार्बाइन, जोराकी पिस्टल, देसी पिस्तौल समेत मैगजीन बरामद

spot_img
- Advertisement -

पटना एसटीएफ के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी-वन) की टीम ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्कर सनोज यादव समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से कार्बाइन एवं अन्य हथियार बरामद हुए हैं। सभी से पूछताछ की जा रही है।

- Advertisement -

बताया जाता है कि बिहार में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्कर सनोज यादव का काफी दबदबा था। साल 2015 में देश के कई हिस्सों में सनोज यादव ने हथियार बेचे थे। इसका खुलासा एनआईए कर चुकी है। एनआईए ने मुंगेर में कुआं से एके-47 का जखीरा बरामद किया गया था।

- Advertisement -

एसटीएफ ने सनोज यादव को एके-47, हथियारों एवं कारतूस के जखीरा के साथ पकड़ा । हथियारों की तस्करी से की गई काली कमाई से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने सनोज की संपत्ति जब्त कर ली थी। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Tej Pratap Yadav: मर्सिडीज में लॉन्ग ड्राइव, धुरंधर का गाना और 'असली खुशी' की तलाश

जानकारी के अनुसार, इनके पास से नौ एमएम की एक कार्बाइन एवं एक अतिरिक्त मैगजीन बरामद हुई। इन दोनों से मिले सुराग के बाद टीम ने मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में छापा मारकर बिहार के कुख्यात अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्कर सनोज यादव एवं उसके सहयोगी अविनाश कुमार (दोनों मुंगेर जिला के शंकरपुर निवासी) को एक जोराकी पिस्टल (7.65 एमएम) एवं एक देसी पिस्तौल के साथ दबोचा। हथियार तस्कर सनोज यादव की गिरफ्तारी बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

एसटीएफ ने इन लोगों को दबोचकर बेगूसराय के मटिहानी थाना क्षेत्र के सिहमा दियारा इलाके के आसपास हथियारों के बड़े सौदे को विफल कर दिया। एसटीएफ ने पुख्ता सूचना के आधार पर जाल बिछाया। गंगा नदी के गुप्ता-लखमिनिया बांध पर सिहमा ढाला के पास अपाचे बाइक से जा रहे कुख्यात हथियार तस्कर खगड़िया जिला के बेलदौर थाना क्षेत्र स्थित स्वर्णपुरी निवासी शक्ति यादव के पुत्र अमरजीत यादव एवं खगड़िया जिला के गोगरी थाना क्षेत्र स्थित फुलवरिया निवासी कारे यादव के पुत्र कुंजेश कुमार को दबोचा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बांग्लादेश के तूफान में उड़ी पाकिस्तान क्रिकेट टीम, पहले वनडे में 8 विकेट से हार!

Pakistan Cricket Team: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद पाकिस्तान के क्रिकेट प्रशंसकों को...

Kalashtami Vrat 2026: कालाष्टमी व्रत का महत्व और काल भैरव चालीसा पाठ के लाभ

Kalashtami Vrat 2026: सनातन धर्म में प्रत्येक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि...

12वीं के बाद शानदार Career After 12th के बेहतरीन विकल्प

Career After 12th: हर साल लाखों छात्र 12वीं की परीक्षा पास करते हैं और...

मासिक कृष्ण जन्माष्टमी 2026: भगवान श्रीकृष्ण की आरती से दूर होंगे सभी कष्ट

Krishna Janmashtami 2026: हिंदू धर्म में पर्वों और त्योहारों का विशेष महत्व है, और...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें