spot_img

Darbhanga पांडुलिपि बनाने के लिए समिति गठित, प्रारूप प्रकाशन समिति की हुई बैठक   – Deshaj Times #BiharNews #Bihar #Darbhanga

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement -

- Advertisement -
Darbhanga पांडुलिपि बनाने के लिए समिति गठित, प्रारूप प्रकाशन समिति की हुई बैठक

बिहार न्यूज़ डेस्क  डॉ. आंबेडकर सभागार में  डीएम राजीव रौशन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय गजेटियर प्रारूप प्रकाशन समिति की बैठक हुई. बैठक में बताया गया कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के निर्देश के आलोक में दरभंगा जिला गजेटियर की पांडुलिपि बनाने के लिए जिला स्तर पर डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय गजेटियर प्रारूप प्रकाशन समिति व उसके अधीन विषय वस्तु के अनुरूप उप समितियों का गठन किया गया है.

- Advertisement -

समिति में रितु राज, विपुल किरण सिंह, संजय कुमार सिंह, डॉ. मंजर सुलेमान, डॉ. अमिताभ कुमार व डॉ. अनुरंजन कुमार शामिल हैं. समिति में डीएम, एसएसपी, डीडीसी व अपर समाहर्ता सहित 20 अन्य पदाधिकारी शामिल हैं. रितु राज ने कहा कि दरभंगा का प्रमाणित गजेटियर 1964 का है. बिहार सरकार समयानुकूल अद्यतन गजेटियर प्रकाशित कराना चाहती है. इसके लिए पटना एवं दरभंगा को पायलट जिले के रूप में लिया गया है. इसके लिए जिला स्तरीय समिति के साथ राज्य स्तरीय समिति भी बनायी गयी है. जिले से प्रारूप का अनुमोदन हो जाने पर राज्य स्तरीय समिति इस पर अध्ययन करेगी. इसके बाद अनुमोदन करेगी. उन्होंने गजेटियर की विषय वस्तु एवं रूपरेखा प्रस्तुत की.

- Advertisement -

डीएम ने कहा कि जिले का गजेटियर ऐसा हो जिसे पढ़ने पर दरभंगा के इतिहास की पूरी जानकारी मिले. इसका आधार 1964 हो, इस गजेटियर का डाटा शामिल रहे. उन्होंने कहा कि इसके लिए दरभंगा के अन्य विद्वानों द्वारा दरभंगा पर लिखित पुस्तकों की भी सहायता ली जा सकती है. बताया गया कि गजेटियर तैयार करने के लिए 13 महीने का समय निर्धारित किया गया है.

दरभंगा न्यूज़ डेस्क
 

Share this story

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में ‘इंस्पेक्टर राज’: फैक्ट्री मालिकों की बल्ले-बल्ले! अब कोई इंस्पेक्टर नहीं करेगा मनमानी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम

Bihar Factory News: बिहार सरकार ने फैक्ट्री मालिकों को 'इंस्पेक्टर राज' से मुक्ति दी है। अब बिना सूचना कोई अधिकारी निरीक्षण नहीं कर पाएगा, जिससे पारदर्शिता और भ्रष्टाचार पर लगाम लग#BiharFactoryNews,#InspectorRaj,#BiharGovernment

दरभंगा में शराबबंदी को बड़ी कामयाबी! SHO संदीप पाल की टीम ने दबोचा 1800 लीटर से ज्यादा शराब का फरार तस्कर

Darbhanga News: दरभंगा पुलिस ने शराब तस्करी के एक बड़े मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपित ब्रजेश राय को गिरफ्तार कर लिया है। जाले थाना पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब क#DarbhangaNews,#BiharLiquorBan,#BrajeshRaiArrest

दरभंगा DM Kaushal Kumar ने दिखाया कड़ा तेवर! पूजा के बाद बड़ा फैसला, कुशेश्वरस्थान के अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर होंगे बंद |पढ़िए – धर्म स्वास्थ...

Darbhanga DM: दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कुशेश्वरस्थान में बाबा भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करने के बाद पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की और अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर तत्#DarbhangaDM,#BiharNews,#PolioCampaign

बिजली संकट खत्म! बिहार में NTPC का बड़ा प्लान, अब घर-घर पहुंचेगी सस्ती और ग्रीन एनर्जी

Bihar NTPC: एनटीपीसी बिहार के बरौनी में 800 मेगावाट की नई अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर यूनिट लगाने पर विचार कर रहा है। यह परियोजना राज्य की बिजली क्षमता को बढ़ाएगी और इस#BiharNTPC,#BarauniPowerPlant,#EnergyStorageBihar