spot_img

T20 WORLD CUP : विश्व कप के फाइनल में पहुंचा Pakistan, न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

spot_img
- Advertisement -

पाकिस्तान ने आईसीसी टी-20 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है, जहां उसका सामना भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले मैच के विजेता से 13 नवंबर को होगा।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तान की टीम ने पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से मात देकर फाइनल में जगह बना ली है। टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पाकिस्तान 13 साल बाद पहुंचा है। आखिरी बार इस टीम ने 2009 में फाइनल खेला था और उस दौरान टीम खिताब जीतने में सफल रही थी।

- Advertisement -

 

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Samastipur Crime समस्तीपुर में दुकान बंद कर घर जा रहे स्वर्ण व्यवसायी की हत्या!| सरदारगंज चौराहे पर शव रखकर NH जाम | कई सवाल -जेवरात से भरी बैग?

भारत और इंग्लैंड के बीच 10 नवंबर को दूसरा सेमीफाइनल खेला जाना है, अगर इस मैच में रोहित शर्मा की टीम जीत दर्ज करने में कामयाब रहती है तो फैंस को 13 नवंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच खिताबी जंग देखने को मिल सकती है।

इस मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए डेरेल मिचेल (नाबाद 53) और कप्तान केन विलियमसन (46) की बेहतरीन पारियों की बदौलत अपने 20 ओवरों में 4 विकेट पर 152 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान ने 19.1 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाकर मैच जीत लिया।

यह भी पढ़ें:  गंगा एक्सप्रेसवे पर बिहारियों से भरी बस पलटी, दरभंगा - सुपौल के 20 से ज्यादा लोग घायल|दिवाली पर लौट रहे थे घर |मची चीख-पुकार!

153 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम को बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने अच्छी शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी की। 13वें ओवर में 105 के कुल स्कोर पर ट्रेंट बोल्ट ने बाबर को आउट कर यह साझेदारी तोड़ी। बाबर ने 42 गेंदों पर 7 चौकों की बदौलत 53 रनों की बेहतरीन पारी खेली।

17वें ओवर में 132 के कुल स्कोर पर रिजवान को बोल्ट ने आउट कर अपना दूसरा विकेट लिया। रिजवान ने 43 गेंदों पर 57 रन बनाए। पाकिस्तानी टीम लक्ष्य से जब 2 रन दूर थी, तभी सैंटनर ने मोहम्मद हारिस (30) को आउट कर न्यूजीलैंड को तीसरा झटका दिया। इसके बाद शान मसूद (03) और इफ्तिखार अहमद (00) ने कोई और नुकसान नहीं होने दिया और टीम को 7 विकेट से जीत दिला दी। न्यूजीलैंड की तरफ से ट्रेंट बोल्ट ने 2 और मिचेल सैंटनर ने एक विकेट लिया।

इससे पहले इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही और पहले ही ओवर में केवल 4 रनों के कुल स्कोर पर शाहिन शाह अफरीदी ने फिन एलन (04) को चलता कर न्यूजीलैंड को पहला झटका दिया।

यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर Bihar Ration Card ! बिहार में 35 लाख राशन कार्ड अचानक रद्द, अब इन करोड़ों को मिलेगा पूरा अनाज

इसके बाद डेवोन कॉनवे और कप्तान केन विलियमसन ने पारी को संभालने की कोशिश की। पॉवर प्ले की आखिरी गेंद पर कॉनवे 21 रन बनाकर शादाब खान के सीधे थ्रो पर रन आउट हो गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये ग्लेन फिलिप्स भी कुछ खास नहीं कर सके और केवल 6 रन बनाकर मोहम्मद नवाज का शिकार बने।

कप्तान केन विलियमसन 17वें ओवर में 117 के कुल स्कोर पर 46 रन बनाकर शाहिन शाह अफरीदी की गेंद पर बोल्ड हो गए। विलियमसन के आउट होने के बाद डेरेल मिचेल और जिमी निशम ने कोई और नुकसान नहीं होने दिया और निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट पर 152 रनों का स्कोर खड़ा किया। मिचेल ने 35 गेंदों पर 3 चौके और 1 छक्के की बदौलत नाबाद 53 और निशम 12 गेंदों पर 16 रन बनाकर नाबाद रहे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बंगाल की खाड़ी से बिहार निकला ‘अर्नब’ तूफान! 13 जिलों में भारी बारिश, बिजली का अलर्ट, | IMD की अहम जानकारी -22 KM/ घंटे...

Bihar Weather: बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर बिहार पर दिखने लगा है। मौसम विभाग ने पटना समेत 13 जिलों में तेज हवा, मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी#BiharWeather,#CycloneArnab,#BiharRain

गंगा एक्सप्रेसवे पर बिहारियों से भरी बस पलटी, दरभंगा – सुपौल के 20 से ज्यादा लोग घायल|दिवाली पर लौट रहे थे घर |मची चीख-पुकार!

Bihar Bus Accident: संभल में गंगा एक्सप्रेसवे पर बिहार जा रही एक स्लीपर बस पलटने से 20 से अधिक यात्री घायल हो गए। दिवाली मनाने घर लौट रहे सुपौल-दरभंगा के मजदूर भी जख्मी हुए, त्योहा#BiharBusAccident,#GangaExpressway,#DiwaliTravel

पटना स्नातक सीट पर JDU की जीत!कहां है रे गुंजन, ले जा मिठाइयां.! नीरज कुमार ने अनंत सिंह को धो डाला!

Bihar Politics: पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जेडीयू के नीरज कुमार की जीत लगभग तय है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और NDA के शीर्ष नेताओं को श्रेय दिया, वहीं विरोधी अनंत#BiharPolitics,#NeerajKumar,#PatnaElection

बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! 30 साल के ‘महाराथी’ की हुई हार, जानिए RJD का कौन जीता? क्या बोलीं -प्रियंका भारती

Bihar MLC Result: बिहार MLC चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। पटना शिक्षक सीट पर 30 साल से MLC रहे भाजपा के नवल किशोर को राजद के डॉ. संजीव ने 1,057 वोटों से हराया।#BiharMLCResult,#BiharPolitics,#NawalKishore