spot_img

DESHAJNEWS मधुबनी में वाहन ने साइकिल सवार वृद्ध को कुचला,दादा की मौत, पोते की हालत गंभीर

spot_img
- Advertisement -

Image result for मधुबनी में वाहन की ठोकर से दादा की मौत मधुबनी, देशज टाइम्स। शुक्रवार को राजनखर थाना क्षेत्र के राजनगर-मधुबनी मुख्य सड़क पर वाहन की ठोकर से साइकिल सवार दादा की मौत हो गई वहीं पीछे बैठे पोते की हालत गंभीर हो गई। घटना चिचरी चौक से पूरब स्थित पुलिया के समीप हुआ जहां अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार वृद्ध को कुचल दिया।

- Advertisement -

इससे मौके पर ही केवान गांव के निवासी पैंसठ वर्षीय भोला ठाकुर की मौत हो गई जबकि पंद्रह वर्षीय पोता भास्कर कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जुटे लोगों ने भास्कर को तत्काल इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था, चार पहिया वाहन ने पहले आगे चल रही बाइक को धक्का मारा। इससे बाइक सवार पुलिया के पास स्थित गड्ढे में जा गिरा। इसके बाद वाहन सामने से आ रहे दादा-पोते से जा टकराया।

- Advertisement -

घटना में बाइक सवार भी जख्मी है लेकिन वह पुलिस के पहुंचने से पहले ही वहां से भाग खड़ा हुआ। वहीं, दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इससे दुर्घटनास्थल पर सड़क जाम की स्थिति बन गई। हालांकि जानकारी मिलते ही तुरंत पहुंची पुलिस ने मामले को संभाला व लोगों को वहां से हटाते हुए शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भोला ठाकुर मोइन टोला से बीड़ी खरीद कर घर लौट रहे थे।

- Advertisement -

चिचरी चौक से पूरब स्थित पुलिया के पास विपरीत दिशा से आ रहे चार पहिया वाहन ने उन्हें कुचलते हुए साइकिल को भी चकनाचूर कर दिया। मौके पर ही भोला की मौत हो गई। मौके पर जुटे लोग काफी आक्रोशित हो उठे ले किन जाम नहीं लगा। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने तत्काल आकर मोर्चा संभाला। वहीं,  प्रखंड प्रशासन की ओर से भोला के पुत्र कर्पूरी ठाकुर को बतौर पारिवारिक लाभ से बीस हजार व मुखिया प्रतिनिधि नूनू दास ने कबीर अंत्येष्टि के तहत तीन हजार की सहायता राशि प्रदान की।DESHAJNEWS मधुबनी में वाहन ने साइकिल सवार वृद्ध को कुचला,दादा की मौत, पोते की हालत गंभीर

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में भूमिहीनों का फूटा गुस्सा: पर्चा मिला, पर जमीन पर कब्जा नहीं, अब सड़क पर उतरे बेनीपुर के भूमिहीन

Darbhanga Landless: दरभंगा के बेनीपुर में 60 भूमिहीन परिवारों को जमीन का पर्चा मिलने के एक साल बाद भी कब्जा नहीं मिला। मंगलवार को उन्होंने अनुमंडल कार्यालय पर प्रदर्शन कर तत्काल दख#DarbhangaNews,#BiharLand,#BhumihinAdhikar

Bihar Measles Rubella Vaccination खसरा-रूबैला के खिलाफ बिहार में जंग शुरू ! 31 अगस्त तक चलेगा विशेष अभियान

Bihar Measles Rubella Vaccination: बिहार सरकार ने खसरा-रूबैला जैसी जानलेवा बीमारियों के उन्मूलन के लिए एक बड़ा अभियान छेड़ा है। वर्ष 2026 तक शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य लेकर, राज्य स्वास्थ्य समि#BiharNews,#MeaslesRubella,#ChildHealth

Darbhanga Good News! दरभंगा को मिला 241 करोड़, रामनगर ITI ‘हब’ बेनीपुर सरकारी ITI होगा ‘स्पोक’ के रूप में विकसित!

Bihar Skill Development: बिहार के दरभंगा को पीएम सेतु योजना के तहत कौशल विकास का हब बनाया जाएगा। केंद्र सरकार ने रामनगर और बेनीपुर आईटीआई के विश्वस्तरीय विकास के लिए 241 करोड़ रुपये मंज#BiharNews,#SkillDevelopment,#Darbhanga

बिहार के किसानों के लिए हैदराबाद से आई बड़ी खबर! कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने ICRISAT संग खोला समृद्धि का रास्ता| पढ़िए – कैसे...

Bihar Agriculture: बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने ICRISAT का दौरा कर किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए मास्टरप्लान तैयार किय#BiharAgriculture,#MilletFarming,#VijayKumarSinha