spot_img

दरभंगा एयरपोर्ट को मिली बिहार सरकार से बड़ी सौगात…नए टर्मिनल के साथ जल्द भरेगा Darbhanga Airport नव बड़े उड़ान

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। दरभंगा हवाई अड्डे पर यात्री यातायात में तेजी से वृद्धि को ध्यान में रखते हुए, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) हवाई अड्डे के समग्र विकास की दिशा में काम कर रहा है, जिसमें मौजूदा टर्मिनल भवन, कार पार्किंग स्थान, पहुंच सड़कों और अन्य सुविधाओं का विस्तार शामिल है।

- Advertisement -

अब जो ताजा जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक, दरभंगा एयरपोर्ट के लिए बिहार सरकार ने 78 एकड़ जमीन दे दी है। जल संसाधन मंत्री संजय झा ने यह जानकारी देते कहा है कि अब नये टर्मिनल का निर्माण जल्द होगा। एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से राज्य सरकार से मांगी गई कुल 78 एकड़ भूमि में से शेष भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया भी जिला प्रशासन ने मंगलवार को पूरी कर ली है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  LNMU में एडमिशन की खुशखबरी! 28 जून से दाखिला, 7 जुलाई से शुरू होंगी क्लासें, पूरी लिस्ट देखें

जानकारी के अनुसार, दरभंगा एयरपोर्ट पर आधुनिक सिविल एन्क्लेव के निर्माण, रनवे के विस्तार और नाइट लैंडिंग फेसिलिटी की स्थापना के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ने राज्य सरकार से कुल 78 एकड़ भूमि मांगी थी। इसमें से शेष भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया भी जिला प्रशासन ने मंगलवार को पूरी कर ली है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  DMCH में Emergency, NICU के ड्यूटी से गायब मिले डॉक्टर साहेब...हुई बड़ी कार्रवाई, जानिए ' 'सरप्राइज चेक ' का क्या रहा इंपैक्ट

श्री झा ने कहा कि जिला भू अर्जन पदाधिकारी दरभंगा ने सदर के वासुदेव ग्राम में 52.65 एकड़ जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया पूर्ण करते हुए उसे एयरपोर्ट ऑथिरिटी ऑफ इंडिया को भेजा। अब एयरपोर्ट पर आधुनिक टर्मिनल भवन का निर्माण होने से यहां से उड़ान भरने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत होगी।

नाइट लैंडिंग फेसिलिटी की भी अब स्थापना होने से रात में भी विमानों का आवागमन होगा। यहां सीएटी-1 लाइटिंग सिस्टम लग जाने से कोहरे के दौरान भी खराब रोशनी की परेशानी से निजात मिलेगा। आवागमन सुगम बनेगा।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा के एक ही गांव में डबल ट्रेजेडी, 23 वर्षीय युवक का खेत में मिला शव, दूसरे की कोलकाता में संदिग्ध मौत

यहां से उड़ानों की संख्या बढ़ाने और नए शहरों के लिए उड़ान सेवा शुरू करने में सुविधा होगी। साथ ही रनवे विस्तार होने से यहां बड़े विमान भी उतरेंगे।

दरभंगा एयरपोर्ट के लिए दो किस्तों में भूमि अधिग्रहण पर राज्य सरकार की ओर से कुल 342.43 करोड़ रुपए से अधिक राशि खर्च की गई है। जल संसाधन सह सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री संजय कुमार झा ने दरभंगा एयरपोर्ट के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूर्ण होने पर खुशी जाहिर की। साथ ही उन्होंने इसके लिए सीएम नीतीश कुमार के प्रति आभार जताया। कहा कि उम्मीद यही है कि दरभंगा एयरपोर्ट पर नयी सुविधाओं का निर्माण अब जल्द शुरू होगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सनसनीखेज खुलासा: भोजपुर एनकाउंटर पर मां का रुला देने वाला बयान, हर तरफ अविश्वास!

Bhojpur News: भोजपुर में कथित एनकाउंटर में मारे गए भरत भूषण तिवारी की मां आशा देवी ने पुलिस अधीक्षक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने CBI जांच की मांग करते हुए कहा कि उन्हें म#BhojpurNews,#BiharPolice,#CBIEnquiry

BPSC ऑडिटर परीक्षा देने जा रहे हैं? 2 जुलाई को आएगा बड़ा अपडेट, 5 जुलाई को एग्जाम के लिए ये नियम जान लें

BPSC Auditor Exam: BPSC ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा के उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर! 2 जुलाई से देख सकेंगे परीक्षा केंद्र की जानकारी, जबकि 5 जुलाई को होगी परीक्षा। एडमिट कार्ड पहले ही#BPSC,#AuditorExam,#BiharExam

खान सर को बड़ी राहत! गिरफ्तारी पर लगी रोक, अब इस तारीख को होगा फैसला

Bihar Khan Sir: पटना सिविल कोर्ट ने खान सर की गिरफ्तारी पर लगी रोक 30 जून तक बढ़ा दी है। उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर अगली सुनवाई अब 30 जून को होगी, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली#BiharNews,#KhanSir,#PatnaCourt

गया जी में ‘लुटेरी दुल्हन’ का खौफनाक खेल! MP के युवकों से शादी के नाम पर लूटे लाखों, फिर किया ये कांड

Bihar Crime News: गया जी में 'लुटेरी दुल्हन' गैंग ने मध्य प्रदेश के दो युवकों को शादी का झांसा देकर ठगा और फिर 1.70 लाख रुपये, मोबाइल फोन लूट लिए। पुलिस ने मामला दर्ज किया।#BiharCrimeNews,#GayaNews,#FakeBrideGang