spot_img

बिहार में फिर बड़े स्तर पर ट्रांसफर-पोस्टिंग, नगर निकायों में नए कार्यपालक पदाधिकारी, अनुसूइया बनीं होमगार्ड में DIG

spot_img
- Advertisement -

बिहार में ट्रांसफर व पोस्टिंग का दौर जारी है। राज्य सरकार ने 2006 बैच की आइपीएस अधिकारी एवं डीआइजी तकनीकी सेवाएं पद पर तैनात अनुसूइया रणसिंह साहू को डीआइजी सह उप महासमादेष्टा होमगार्ड व फायर ब्रिगेड बनाया है। वहीं,नगर निकायों में नये कार्यपालक पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

- Advertisement -

वहीं, डीआइजी विशेष सशस्त्र बल केंद्रीय मंडल 2009 बैच के आइपीएस अधिकारी जयंत कांत को चंपारण में बेतिया रेंज का डीआइजी नियुक्त किया है।

- Advertisement -

इस संबंध में गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। वहीं पुलिस मुख्यालय ने चार डीएसपी प्रतिनियुक्त किया है। रामपुकार सिंह को मोतिहारी सदर, सोनू कुमार राय को छपरा सदर, भास कुमार को रामनगर और प्रांजल को पटना जिला में तैनात किया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार के गांवों में बड़ा बदलाव: हर महीने मनेगा 'पंचायत विकास दिवस', जानिए आपको क्या मिलेगा लाभ?

राज्य के दो दर्जन से अधिक नगर निकायों में नये कार्यपालक पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। इनमें से 13 नवनियुक्त कार्यपालक पदाधिकारी हैं, जिनका चयन हाल ही में 66वीं बिहार लोक सेवा आयोग के द्वारा किया गया है।

अवनीश कुमार को अस्थावां, विकास को देव, मीनाक्षी को बिहारीगंज, निखिल कुमार को गड़हनी, रूपा को असरगंज, राजू रंजन को हाटा, शम्स रजा को गोरौल, देवर्षि रंजन को इमामगंज, भावना को मानसी, रवि को बरूराज, अभिसार को सौर बाजार और विशाल मोहन को मुसरीघरारी नगर पंचायत का कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें:  Gold Price Fall: सोने की चमक पड़ी फीकी! 3 साल की तेजी खत्म, क्या और सस्ता होगा गोल्ड?

मनोज चौधरी को मुजफ्फरपुर नगर निगम, रामशीष शरण तिवारी को पटना नगर निगम और प्रथमा पुष्पांकर को भागलपुर नगर निगम के उपनगर आयुक्त की जिम्मेदारी दी गयी है।

इनके अलावा लक्ष्मण प्रसाद को बेतिया से चनपटिया, मनीष को बसंतपुर से सीवान, रविशंकर को कोईलवर से हिलसा, दीपक झा को फारबिसगंज से जंदाहा, दिनेश पुरी को टेकारी से अरवल, अनूपा कुमारी को अरवल से टेकारी, बबलू को कटिहार से शिवहर, सुनील को मधुबनी से बिहटा, अतिउर रहमान को जनकपुर रोड से बहादुरगंज, सूर्यानंद सिंह को बिक्रमगंज से हवेली खड़गपुर, संदीप कुमार को हिलसा से फारबिसगंज, रामविलास दास को बहादुरगंज से कोईलवर और मो ओसामा को मुजफ्फरपुर से परसा बाजार के कार्यपालक पदाधिकारी की जिम्मेदारी मिली है।

यह भी पढ़ें:  पटना के मकान मालिकों को झटका! 15% बढ़ा प्रॉपर्टी टैक्स, क्या 30 जून तक मिलेगी छूट?

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

श्रावणी मेला 2026: कांवड़ियों की यात्रा होगी आसान, सुल्तानगंज स्टेशन पर 15 जुलाई तक मिलेंगी ये खास सुविधाएं!

Bihar Shravani Mela: मालदा मंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने भागलपुर के सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर श्रावणी मेला की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने 15 जुलाई तक सभी व्#ShravaniMela,#SultanganjNews,#BiharRailways

दरभंगा में मुहर्रम से पहले पुलिस का ‘पावर मार्च’, DM-SSP ने खुद संभाली कमान!

Darbhanga Muharram: मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए दरभंगा जिला प्रशासन अलर्ट है। डीएम और एसएसपी ने व्यापक फ्लैग मार्च कर सुरक्षा का जायजा लिया।#DarbhangaMuharram,#BiharPolice,#LawAndOrder

बिहार में बड़ा बदलाव: 1000 आंगनबाड़ी बनेंगे ‘नंद घर’, बच्चों से महिलाओं तक की बदलेगी तकदीर!

Bihar Anganwadi: बिहार के 1000 आंगनबाड़ी केंद्रों को वेदांता ग्रुप आधुनिक 'नंद घर' में बदलेगा। इससे बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा, गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य लाभ और ग्रामीण महि#BiharAnganwadi,#NandGhar,#VedantaBihar

Darbhanga Crime: सब्जी लेने निकला था युवक, हमलावरों ने चेहरे पर मारे धारदार हथियार; ₹2000 भी ले भागे!

Darbhanga News: दरभंगा के घनश्यामपुर में एक युवक पर जानलेवा हमला कर ₹2000 छीन लिए गए। धारदार हथियार और लोहे की रॉड से हुए वार से युवक के चेहरे पर चार टांके लगे हैं। पुलिस को अभ#DarbhangaNews,#BiharCrime,#Ghanshyampur