spot_img

पत्नी को ससुराल से विदा कराने पहुंचे पति की हत्या, चोर समझके ससुराल वालों ने दामाद को हथियार से काटकर कर डाला Murder

घटना में दामाद का ससुर भी जख्मी हुआ है। पुलिस अभिरक्षा में इलाज चल रहा है। पत्नी करीब छह महीने से मायके में थी। पति को शराब पीने की लत थी।

spot_img
- Advertisement -

बांका से बड़ी खबर है जहां ससुराल पहुंचे दामाद झारखंड के दुमका स्थित बारापलासी महेशपुर के रहने वाले सिलित मुर्मू की लोगों ने हत्या कर दी है। वह अपनी पत्नी को जबरन सुसराल से विदा कराने पहुंचा था लेकिन ससुराल के लोगों ने धारदार हथियार से उसे काटकर उसकी हत्या कर दी। मामला बांका थाना क्षेत्र के खिड़कितरी गांव की है, जहां अब पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।

- Advertisement -

हत्या को अब पारिवारिक विवाद के रूप में देखा जा रहा है जहां ससुरालवालों ने दामाद की हत्या कर दी है। मुर्मू अपनी  पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा था। वहीं सास का कहना है कि रात एक बजे घर में घुसा चोर समझ कर दामाद की हत्या हो गई।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, वारदात में ससुर समेत तीन लोग जख्मी हो गए हैं। शनिवार को कई महीने बाद पति अपने दोस्तों के साथ जबरन पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा था तभी झड़प हो गई। ससुरालवालों का कहना है कि देर रात अचानक आने से उन्होंने दामाद को चोर समझा और हमला कर दिया जिसमें उनकी मौत हो गई। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  DMCH में Emergency, NICU के ड्यूटी से गायब मिले डॉक्टर साहेब...हुई बड़ी कार्रवाई, जानिए ' 'सरप्राइज चेक ' का क्या रहा इंपैक्ट

करीब छह महीने के बाद शनिवार की रात उसका पति सिलित अपने कुछ मित्रों के साथ जबरन पत्नी को ले जाने ससुराल खिड़कीतरी आया हुआ था। इस मामले को लेकर कुछ ग्रामीणों का कहना है कि ससुराल पहुंचे दामाद और उसके मित्रों ने ससुराल वालों पर हमला कर दिया।

जानकारी के अनुसार, खिड़कितरी गांव के रहने वाले जीतू सोरेन की बेटी सरिता की शादी सिलित मुर्मू के साथ हुई थी। शादी के कुछ महीनों तक तो सबकुछ ठीक रहा लेकिन बाद में दोनों पति-पत्नी के बीच किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। छह महीना पहले पति से झगड़ा होने के बाद सरिता भागकर अपने मायके चली आई थी। शनिवार की रात सिलित अपने कुछ साथियों के साथ ससुराल पहुंचा और पत्नी को जबरन ले जाने की कोशिश करने लगा।

यह भी पढ़ें:  बड़ा फेरबदल! दरभंगा समेत बिहार में 30 उपाधीक्षकों का तबादला, कई जगह नई तैनाती, देखिए पूरी लिस्ट

इस दौरान सिलित ने अपनी सास और ससुर के ऊपर हमला कर दिया। जिससे नाराज घर के लोगों ने सिलित पर धारदार हथियार से वार कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हालांकि मृतक की सास ने बताया कि देर रात करीब एक बजे उनके घर में चार पांच लोग घुस गए थे और चोर समझकर घर वालों ने हमला किया जिसमें एक युवक की मौत हो गई, बाद में पता चला कि मृतक शख्स उनका दामाद है। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।

यह भी पढ़ें:  ड्यूटी पर पुलिस के सिपाही का Romance करते VIDEO वायरल, महिला ट्रेनी संग कर रहा था KISS, फिर...

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

गया में बैंक को लगा 3.80 करोड़ का चूना! फर्जी लोन में अधिकारी भी शामिल, 28 पर FIR

Gaya Loan Fraud: गया में कोटक महिंद्रा बैंक से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 3.80 करोड़ रुपये के वाहन लोन धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक के दो अधिकारियों सहित कुल 28 लो#GayaLoanFraud,#BiharNews,#KotakMahindraBank

बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खबर! मत्स्य विभाग में 2000 स्थायी सरकारी नौकरी, तुरंत देखें डिटेल्स

Bihar Fisheries Assistant: बिहार में 2000 मत्स्य सहायकों की स्थायी नियुक्ति का रास्ता साफ हो रहा है। डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग ने प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा है। जानें योग्यता,#BiharJobs,#FisheriesAssistant,#SarkariNaukri

खुशखबरी: बिहार में 27 हजार शिक्षकों को मिलेगा मनचाहा तबादला, जानिए किसे मिलेगी पहली प्राथमिकता

Bihar Teacher Transfer: बिहार में 27,000 शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शिक्षा विभाग ने गंभीर बीमारियों, दिव्यांगता और पति-पत्नी के अलग जिलों में कार्यरत होने जैसी समस्#BiharTeacherTransfer,#BiharEducation,#TeacherRelief

सनसनीखेज खुलासा: भोजपुर एनकाउंटर पर मां का रुला देने वाला बयान, हर तरफ अविश्वास!

Bhojpur News: भोजपुर में कथित एनकाउंटर में मारे गए भरत भूषण तिवारी की मां आशा देवी ने पुलिस अधीक्षक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने CBI जांच की मांग करते हुए कहा कि उन्हें म#BhojpurNews,#BiharPolice,#CBIEnquiry