spot_img

Gujarat के विदेश व्यापार महानिदेशालय के DGFT अधिकारी जावरी मल बिश्नोई ने CBI हिरासत में की खुदकुशी, 4th Floor से लगा दी छलांग

spot_img
- Advertisement -

भ्रष्टाचार के आरोप में जांच एजेंसी की ओर से गिरफ्तार किए जाने के एक दिन बाद शनिवार को राजकोट कार्यालय में विदेश व्यापार महानिदेशालय के संयुक्त निदेशालय जावरी मल बिश्नोई ने कथित तौर पर सीबीआई हिरासत में आत्महत्या कर ली।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, डीजीएफटी अधिकारी ने शनिवार को राजकोट के अपने कार्यालय की चौथी मंजिल से कथित तौर पर छलांग लगा दी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इसके बारे में जानकारी दी।

- Advertisement -

बिश्नोई को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित रूप से एक व्यक्ति से पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उन्होंने गुजरात में सीबीआई भवन की चौथी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी।

- Advertisement -

हाल के दिनों में बिश्नोई समेत दो आरोपियों ने सीबीआई हिरासत में आत्महत्या कर ली है। इससे पहले पश्चिम बंगाल के बोगतुई में एक व्यक्ति ने सीबीआई की हिरासत में फांसी लगा ली थी।

पुलिस की ओर से उसे अदालत ले जाने से ठीक पहले उसने यह अतिवादी कदम उठाया। बिश्नोई के खिलाफ शिकायतकर्ता से नौ लाख रुपये का अनुचित लाभ मांगने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था।

पीड़ित ने सीबीआई को बताया था कि उसने एनओसी जारी करने के लिए डीजीएफटी, राजकोट को खाद्य डिब्बे के आवधिक निर्यात के सभी आवश्यक दस्तावेजों वाली छह फाइलें जमा की थीं ताकि उनकी लगभग 50 लाख रुपये की बैंक गारंटी जारी की जा सके।

उन्होंने आरोप लगाया कि बिश्नोई ने पहली किस्त के रूप में पांच लाख रुपये की मांग की और शिकायतकर्ता को एनओसी सौंपने के समय शेष राशि देने को कहा। सीबीआई ने जाल बिछाया और शिकायतकर्ता से पांच लाख रुपये का अनुचित लाभ लेते हुए आरोपी को रंगेहाथ पकड़ा। शुक्रवार को राजकोट और उसके मूल स्थान सहित आरोपी के कार्यालय और आवासीय परिसरों में तलाशी ली गई।

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गुजरात के राजकोट शहर में विदेश व्यापार महानिदेशालय के एक वरिष्ठ अधिकारी जवरी मल बिश्नोई  को कथित रूप से पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इसी मामले में सीबीआई शनिवार को एक इमारत की चौथी मंजिल पर स्थित उनके कार्यालय की तलाशी ले रही थी।

पुलिस उपायुक्त सुधीर देसाई  ने बताया कि जब यह घटना हुई तब सीबीआई उनके कार्यालय की तलाशी ले रही थी। रात भर उनके कार्यालय में तलाशी अभियान चलाने के बाद सुबह लगभग 9.45 बजे आरोपी अचानक खिड़की की ओर भागा और खिड़की से बाहर छलांग लगा दी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

लागा वर्दी पर दाग : मधुबनी पुलिस का ये वीडियो देख भड़क उठे लोग! गाड़ी में बैठकर बांट रहे थे ‘वसूली’ के पैसे? |...

Madhubani Police Corruption: मधुबनी में पुलिसकर्मियों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे गाड़ी में बैठकर रुपये बांटते दिख रहे हैं। SP योगेंद्र कुमार ने तुरंत जांच के आदेश दिए और तीन पु#MadhubaniPolice,#BiharCorruption,#ViralVideo

मयंक राज : दरभंगा के इस बेटे ने कर दिखाया कमाल! 10 लाख की फंडिंग से Droneman स्टार्टअप बिहार में लाएगा क्रांति

Darbhanga News: दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के छात्र मयंक राज को बिहार स्टार्टअप पॉलिसी-2022 के तहत उनके 'Droneman' स्टार्टअप के लिए 10 लाख रुपये की सीड फंडिंग मिली है। यह कृषि#DarbhangaNews,#BiharStartup,#Droneman

ग्रामीणों का गुस्सा और रोजमर्रा: 32 घंटे से अंधेरे में डूबा दरभंगा का भरडीहा गांव, भीषण गर्मी से सैकड़ों परिवार बेहाल |अब SDO ने...

Darbhanga News: दरभंगा के कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड में भरडीहा गांव 32 घंटे से बिजली कटौती का सामना कर रहा है। ट्रांसफॉर्मर जलने से भीषण गर्मी में सैकड़ों परिवार परेशान हैं,#DarbhangaNews,#BiharPowerCut,#Kusheshwarasthan

‘अटल कला भवन’ : मधुबनी को मिली ₹19.73 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात, 620 दर्शकों की आधुनिक ऑडिटोरियम | अब खुलेगी सांस्कृतिक विकास की नई...

Madhubani Atal Kala Bhawan: मधुबनी जिले को मिली ऐतिहासिक सौगात! बिहार सरकार ने ₹19.73 करोड़ की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक अटल कला भवन को दी प्रशासनिक स्वीकृति। 620 सीटों वाला सभागार बनेग#MadhubaniNews,#AtalKalaBhawan,#BiharCulture