spot_img

सिमरी मसाला मिल में धधकी आग, लाखों खाक

spot_img
- Advertisement -

सिंहवाड़ा, देशज टाइम्स ब्यूरो। सिमरी थाना के नजदीक सोमवार की रात मसाला मिल में आग लग गई। आग कैसे लगी इसका कहीं कोई पता अब तक नहीं चल पाया है। कारणों की जांच ही चल रही है लेकिन आग ने लाखों के सामान जलाकर राख कर दिए। मिल के संचालक मुर्तुजा नद्दाफ ने देशज टाइम्स को बताया, लगभग पंद्रह लाख रूपए का सामान जल गया। बहुत अधिक की आर्थिक क्षति हुई है। बताया कि देर रात एक बजे आग लगने की जानकारी मिली। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी दी। जब तक मिल तक पहुंचे दुकान सहित मशीन,

- Advertisement -

सिमरी मसाला मिल में धधकी आग, लाखों खाक

- Advertisement -

जेरनेटर व उपस्कर राख हो चुका था। आग की लपट देखकर सिमरी थाना अध्यक्ष पंकज झा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। आग की लपटें इतनी तेज व भयानक थी कि कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। संचालक ने पंद्रह लाख की आर्थिक क्षति की जानकारी स्थानीयर सिमरी थाना को देते हुए मामले में सनहा दर्ज कराया है। सूत्रों का कहना है कि घटना को कोई अंजाम भी दे सकता है ऐसी आशंका जताई जा रही है जब तक आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं मिल जाती तहकीकात पूरी तरह जरूरी है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार का कश्मीर बदलने को तैयार! ककोलत जलप्रपात के पास होमस्टे से खुलेगा रोजगार, मिलेगा 10 लाख तक लोन, जानें पूरा प्लान

Nawada Tourism: बिहार सरकार ने नवादा जिले के ककोलत जलप्रपात को मुख्यमंत्री होमस्टे प्रोत्साहन योजना के तहत चुना है। इस पहल से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा और क्षेत्र की संस्क#NawadaTourism,#BiharHomestay,#KakolatWaterfall

दरभंगा में खौफनाक वारदात! क्या – पोते ने की दादा की हत्या? खेत में मिला शव, विरोध में बवाल, लहेरियासराय- समस्तीपुर पथ पर सड़क...

Bihar Crime: दरभंगा में 60 वर्षीय व्यक्ति का शव ढैंचा के खेत से बरामद हुआ है। परिजनों ने पोते पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम#BiharCrime,#DarbhangaMurder,#FamilyCrime

रात में अकेले ट्रैवल करते हैं? दरभंगा पुलिस का ये अलर्ट आपके लिए है! ऐसे बचें फर्जी रैपिडो से

Bihar Passenger Safety: दरभंगा के एसडीपीओ बासुकीनाथ झा ने रात में हवाई अड्डे, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से यात्रा करने वालों के लिए बड़ा सुरक्षा अलर्ट जारी किया है। उन्होंने फर्जी रैपि#BiharPassengerSafety,#DarbhangaNews,#TravelAdvisory

दरभंगा पर मंडराया बाढ़ का खतरा! कोसी-कमला उफान पर, कौन-कौन से इलाके प्रभावित? आपका गांव तो नहीं है लिस्ट में?

Darbhanga Flood: नेपाल में लगातार बारिश से दरभंगा के कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड में कोसी और कमला बलान नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। चार पंचायतों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रह#DarbhangaFlood,#BiharRain,#KoshiKamla