आकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के कोतवाली चौक पर बुधवार की सुबह ट्रैक्टर व मोटरसाइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार चालक बुरी तरह घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल मोटरसाइकिल सवार को स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल पहुंचाया। घायल मोटरसाइकिल सवार की पहचान लौकहा निवासी बाइस वर्षीय शंकर कुमार के रूप में हुई है। वह स्थानीय महेंद्रा एजेंसी का कर्मी है। सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। घटना से आक्रोशित लोगों ने कोतवाली चौक को जाम कर दिया। सड़क जाम की सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक अरूण कुमार राय ने घटना स्थल पर पहुचकर आक्रोशित लोगों को शांत किया। वहीं, ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वसन दिया।
घटना के बाद लोगों ने ट्रैक्टर व उसके चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए चालक की पहचान दरभंगा जिला के हरसुआर गांव के प्रभु शंकर यादव के रूप में हुई है। इधर घटनास्थल पर लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर में लगे साउंड बाक्स से बज रहे गाने की तेज अवाज निकल रहा था इसलिए मोटरसाइकिल चालक के हार्न की आवाज सुनाई नहीं। नगर थानाध्यक्ष अरूण कुमार राय ने बताया कि मामले में दोषी पाए जाने पर ट्रैक्टर चालक पर कार्रवाई की जाएगी।









You must be logged in to post a comment.