spot_img

2.30 घंटे पवन एक्सप्रेस रहा आशा के कब्जे में, चक्का जाम

spot_img
- Advertisement -

2.30 घंटे पवन एक्सप्रेस रहा आशा के कब्जे में, चक्का जाम

- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। जिले भर की आशा ने गुरुवार को रेल चक्का जाम कर नीतीश सरकार को साफ शब्दों में दो टूक कहा कि वह किसी भी सूरत में अपना हक लेकर रहेगी। आशा ने गुरुवार को दरभंगा जंक्शन पर रेल चक्का जाम किया। ट्रेन पर चढ़कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। घंटों रेल चक्का जाम होने की वजह से दरभंगा से चलने वाली पवन एक्सप्रेस समेत समस्तीपुर पैसेंजर ट्रेन को रोके रखा गया। मौके पर आशा ने कहा, जब तक सरकार हम लोगों की नहीं सुनती हड़ताल करते रहेंगे। वहीं, जीआरपी व आरपीएफ महिला जवान स्टेशन पर नहीं रहने से पुरूष पुलिस जवान बेबस दिखे। इनका कहना था हम क्या करें। इधर, आशा अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी करती रहीं। आशा को सरकारी सेवक घोषित करने, अठारह हजार मानदेय सहित बारह सूत्री मांगों को लेकर आशा उग्र दिखीं। आशा कार्यकर्त्ताओं के संयुक्त मंच के आह्वान पर 27 दिनों से चल रहे हड़ताल के समर्थन में रेल रोको अभियान के तहत दरभंगा स्टेशन पर पवन एक्सप्रेस का आशा ने घंटों परिचालन बाधित किया।

- Advertisement -

2.30 घंटे पवन एक्सप्रेस रहा आशा के कब्जे में, चक्का जाम

- Advertisement -

रेल रोको आंदोलन में बिहार राज्य आशा कार्यकर्त्ता संघ (गोप गुट), खेग्रामस, ऐपवा, बिहार राज्य आशा संघ, बिहार राज्य जन स्वास्थ्य चिकित्सा कर्मचारी संघ के नेतृत्व में दरभंगा  म्यूजिम से जुटकर जुलूस की शक्ल दरभंगा जंक्शन पर खड़ी पवन एक्सप्रेस के सामने रेल पटरी पर उतरकर नारेबाजी करने लगी। रेल रोको अभियान का नेतृत्व सबिता कुमारी, ममता कुमारी, विजय लक्ष्मी देवी, चमन आरा,बिहार राज्य आशा संघ के सरंक्षक उमेश साह, ऐपवा की रसीदा खातून, खेग्रामस के गणेश महतो, विनोद सिंह, सुनीता देवी कर रहे थे। आंदोलन के कारण करीब ढ़ाई घंटे पवन एक्सप्रेस तक दरभंगा स्टेशन पर ही रूकी रही। रेल पटरी पर विजय लक्ष्मी की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सीटू के नरेंद्र मंडल,सरोज चौधरी, शत्रुघ्न पासवान, खेतिहर मजदूर यूनियन के जिला सचिव दिलीप भगत, माकपा जिला सचिव अविनाश कुमार ठाकुर, रामकुमार झा, माले के बैद्वनाथ यादव,  ऐक्टू के सुरेंद्र पासवान, ऐक्टू नेता उमेश प्रसाद साह ने कहा कि 27 दिनों से आशा के हड़ताल से ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा पूरी तरह ठप है लेकिन सरकार सोयी हुई हैं। आज बाध्य होकर आशा ने ट्रेन रोकने को मजबूर हुईं हैं। अगर जल्द सरकार आशा की मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं करती हैं तो आंदोलन तेज होगा। हड़ताल उग्र जारी रहेगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बेंगलुरु में नया सुविधा केंद्र खुला – बिहार के लाखों मजदूरों को मिली बड़ी राहत! मंत्री अरुण शंकर ने किया केंद्र का उद्घाटन –...

Bihar Migrant Workers: बिहार सरकार ने बेंगलुरु में प्रवासी मजदूरों के लिए एक सुविधा केंद्र खोला है। इससे श्रमिकों को पंजीकरण, कल्याणकारी योजनाओं, कानूनी सहायता और रोजगार संबंधी जानकार#BiharMigrantWorkers,#BengaluruNews,#LabourWelfare

Darbhanga Court Verdict बड़ी खबर दरभंगा से: पत्थरबाजी से सिर फटा, PMCH में हुई मौत में कोर्ट का फैसला, अब 25 अगस्त को खुलेगा...

Darbhanga Court Verdict: दरभंगा सिविल कोर्ट ने एक हत्या मामले में बहेड़ी निवासी मो. आजाद को दोषी करार दिया है। राजकपूर शर्मा की मौत के मामले में अब 25 अगस्त को सजा का ऐलान होगा।#DarbhangaNews,#BiharCourt,#MurderCase

मधुबनी में अब जर्जर – अतिक्रमित स्वास्थ्य उपकेंद्र को मिलेगी बदहाली से आजादी ! चहुटा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को मिलेगा नया भवन|...

Bihar Health Centre: मधुबनी के बिस्फी प्रखंड की चहुटा पंचायत में बदहाल स्वास्थ्य उपकेंद्र की जगह अब नया हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर भवन बनेगा। जेडीयू नेता संजय कुमार झा की पहल पर डीएम ने#BiharHealth,#MadhubaniNews,#SanjayKumarJha

Madhubani PMDDKY मधुबनी फिर बना झकास – बड़ी खबर: PMDDKY में मधुबनी ने मारी बाजी, देश में 7वें नंबर पर पहुंचा बिहार का यह...

Madhubani PMDDKY: मधुबनी जिले ने प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना (PMDDKY) की जुलाई 2026 की राष्ट्रीय रैंकिंग में 7वाँ स्थान हासिल कर देश के शीर्ष 10 जिलों में जगह बनाई है। यह उप#MadhubaniNews,#PMDDKY,#BiharAgriculture