spot_img

BJP नेता रेस्टोरेंट में बार खुलवाकर रशियन लड़कियों से करवाता था डांस, BJP का एक्शन

spot_img
- Advertisement -

गाजियाबाद में रेस्टोरेंट के अंदर बार चलाने और उसमें रशियन गर्ल का डांस करवाने वाले संयम कोहली को भाजपा युवा मोर्चा महानगर कोषाध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। महानगर अध्यक्ष सचिन डेढ़ा ने मीडिया रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए ये कार्रवाई की है। इस कार्रवाई की रिपोर्ट बीजेवाइएम के प्रदेश अध्यक्ष को भी भेजी गई है।

- Advertisement -

गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र के पॉश इलाके आरडीसी में एक बीजेपी नेता के रेस्टोरेंट्स में अवैध तरीके से शराब परोसे जाने के मामले में पुलिस ने एक्शन लिया है। गाजियाबाद पुलिस और आबकारी टीम ने एक फूड कैफे में बार पकड़ा है। ये बार बिना अनुमति चल रहा था और यहां पर कस्टमर को विदेशी ब्रांड्स की शराब परोसी जा रही थी। इतना ही नहीं, कस्टमर के मनोरंजन के लिए लड़कियों के डांस का भी इंतजाम किया गया था।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक लोगों को सिर्फ खाने का बिल ही दिया जाता था जबकि शराब यहां परोसी तो जा रही थी लेकिन उसका बिल यहां लोगों को नहीं दिया जा रहा था। वहीं रेस्टोरेंट्स में बिना परमिशन विदेशी बार बालाओं का डांस भी आयोजित किया जा रहा था। पुलिस की ओर से इसके खिलाफ बिना परमिशन रेस्तरां में शराब परोसे जाने के साथ,रेस्तरां में बिना परमिशन डांस कार्यक्रम आयोजित कराने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है और कार्रवाई करने की बात कहीं जा रही है।

- Advertisement -

गाजियाबाद पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बीती रात इस रेस्टोरेंट पर छापेमारी की जिसमें शराब की 7 खाली बोतलें और दो खुली हुई शराब की बोतलें बरामद हुईं। यह रेस्टोरेंट गाजियाबाद कमिश्नर दफ्तर और जिला आबकारी अधिकारी के दफ्तर से कुछ दूरी पर ही है जिसका नाम तासा किचन टेरस है। यहां आए ग्राहकों को अवैध रूप से शराब परोसे जाने का गोरखधंधा लंबे समय से चल रहा था।

दरअसल, इस रेस्तरां में खाना खाने आए एक दंपति द्वारा इस रेस्तरां में लोगों को शराब परोसे जाने की वीडियो बनाकर स्थानीय पुलिस से शिकायत की गई थी। जिसके बाद स्थानीय पुलिस और आबकारी विभाग की टीम हरकत में आई। मौके पर छापेमारी की रेस्टोरेंट्स संचालक संयम कोहली के खिलाफ पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया। मिली जानकारी के अनुसार अवैध तरीके से रेस्टोरेंट में शराब परोसने का आरोपी संयम कोहली भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा का कोषाध्यक्ष है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: शराबबंदी गिरफ्तारी, केवटी में चला विशेष अभियान, नशे की हालत में 3 लोग गिरफ्तार, कोर्ट भेजा गया

शराबबंदी गिरफ्तारी: बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद भी कुछ लोग नियमों की...

Darbhanga News: अहल्या स्थान में प्रधान जिला न्यायाधीश ने की पूजा-अर्चना, मिथिला संस्कृति से हुए प्रभावित

अहल्या स्थान दरभंगा: न्याय के तराजू पर हर दिन फैसले देने वाले प्रधान जिला...

Bhagalpur News: भागलपुर में Job Fraud, शिक्षक ने नौकरी के नाम पर लाखों ठगे, शादी टूटी तो आत्महत्या की धमकी!

Job Fraud: भागलपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शिक्षक...

Bhagalpur News: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ा एक्शन, अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, फर्जी लाइसेंस भी बरामद

Illegal Arms: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस ने...