back to top
⮜ शहर चुनें
अक्टूबर, 30, 2026
होम News Lead Story दरभंगा की बेंता थानाध्यक्ष के पास है जादुई छड़ी, उसी के इशारे...

दरभंगा की बेंता थानाध्यक्ष के पास है जादुई छड़ी, उसी के इशारे पर घूसखोरी को रफा-दफा कर रहे साहेब, जांच और सबूत के बाद भी कार्रवाई करना नहीं समझ रहे मुनासिब

दरभंगा की बेंता थानाध्यक्ष के पास है जादुई छड़ी, उसी के इशारे पर घूसखोरी को रफा-दफा कर रहे साहेब, जांच और सबूत के बाद भी कार्रवाई करना नहीं समझ रहे मुनासिब
दरभंगा की बेंता थानाध्यक्ष के पास है जादुई छड़ी, उसी के इशारे पर घूसखोरी को रफा-दफा कर रहे साहेब, जांच और सबूत के बाद भी कार्रवाई करना नहीं समझ रहे मुनासिब

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। दरभंगा जिले के बेंता थाना की थानाध्यक्ष लवली कुमारी को लेकर चर्चा हर चौक-चौराहों हो रही है। हर व्यक्ति की जुबान पर एक ही चर्चा है कि आखिर क्या कारण है कि इतनी गलतियों के बावजूद जिले के एसएसपी ने बेंता थानाध्यक्ष पर कार्रवाई क्यों नहीं  की।

चर्चा यह भी है कि कई पुलिस पदाधिकारियों का आशीर्वाद थानाध्यक्ष को प्राप्त है। पुलिस सूत्रों से ही पता चला है कि सिटी एसपी ने बेंता थाना अध्यक्ष के विरुद्ध एक लाख अस्सी हजार रुपये घुस लिये जाने के मामले में जांच कर अपना प्रतिवेदन एसएसपी को सौंप दिया है।

इसके भी कई दिन गुजर गये। इस मामले में उस गाड़ी मालिक अनिल कुमार यानि फौजी से पूछताछ भी कर ली गई। इस मामले में फौजी ने बेंता थानाध्यक्ष की ओर से एक लाख रुपये अस्सी हजार बतौर घूस लिये जाने के बाबत पूरी कहानी भी सिटी एसपी को सुना दिया था।

यह भी पढ़ें:  सारण में खौफनाक वारदात: शिव चर्चा करने वाले पुजारी के कनपटी में मारी गोली, ईंटों के ढेर के पास मिली लाश

फौजी ने सिटी एसपी को यह भी बताया था कि इस पूरे मामले को सदर एसडीपीओ ने रफा दफा करने में बड़ी भूमिका निभाई है। वहीं, इस मामले के संज्ञान में आते ही एसडीपीओ को कार्रवाई करना चाहिये था।

बेंता ओपी अध्यक्ष के विरुद्ध सिटी एसपी या एसएसपी को अपने पत्र के माध्यम से कार्रवाई के लिये प्रतिवेदन देना चाहिये था। लेकिन, उन्होंने ऐसा नहीं कर पूरे मामले को ही रफा- दफा कर दिया।

एक तरफ फौजी का आरोप है कि एसडीपीओ अमित कुमार बहुत बड़े घूसखोर हैं। वहीं, दूसरी तरफ एसडीपीओ अमित कुमार कहते हैं कि उनकी जानकारी में मामला नहीं है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा स्नातक सीट पर 3 दिनों तक चले ऐतिहासिक मतगणना के बाद.... RJD की बड़ी जीत! अनिल कुमार झा ने NDA के सर्वेश कुमार को हराया

इस लेन-देन के मामले में एसएसपी के नाम पर भी एक लाख रुपये बतौर घूस बेंता थानाध्यक्ष की ओर से लिए जाने की बात फौजी ने कहीं। बताया जा रहा है कि सिटी एसपी ने इस बाबत अपना जांच प्रतिवेदन एसएसपी को भी सौंप दिया है।

अब सवाल उठता है कि एसएसपी ने बेंता थानाध्यक्ष पर कार्रवाई क्यों नहीं की? आखिर इसकी वजह और क्या हो सकती है। एसएसपी को इस मामले में पत्रकारों के सामने पक्ष रखना चाहिये कि यह मामला सही है या बिल्कुल गलत ही है?

बेंता पुलिस ने गाड़ी पकड़ी थी। और, उसे छोड़ा था। जिस पर, अंत्योदय अन्नपूर्णा का अनाज लदा हुआ था। इस गाड़ी का मालिक एवं चालक सेना से सेवानिवृत एक फौजी था, जो बिहार पुलिस में भी कई वर्षों तक सेवा दिया।

उसने एसडीपीओ और सिटी एसपी को पत्र देकर पूरे मामले की सच्चाई से अवगत करा दिया था। यही नहीं, सिटी एसपी के पूछताछ में भी उसने वहीं बात बताई फिर कार्रवाई नहीं होना प्रश्न खड़ा करता ही है।

अब लोग सवाल यह भी कर रहे हैं कि नीचे से ऊपर तक के पुलिस पदाधिकारी बस लेन- देन की भाषा समझते हैं। लोग यह भी कहते हैं कि अगर लेन देन की बात नहीं है तो कार्रवाई अब तक क्यों नहीं हुई।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में पुलिस की नाव डुबोई! RAID मारने गई थी टीम, फिर जो हुआ? - पढ़िए

हालांकि कार्रवाई तो उनपर भी होनी चाहिये, जिन्होंने इस मामले को रफा-दफा करने में अपनी महती भूमिका निभाई। जब बेंता थाना अध्यक्ष पर कार्रवाई नहीं हो रही है, तब ऐसे में एसडीपीओ से स्पष्टीकरण कौन पूछेगा और कार्रवाई के लिये कौन सरकार को पत्र देगा।

यहां यह बता दें कि यह घूसखोरी का मामला चल ही रहा था कि थानाध्यक्ष पर दूसरा मामला भी सामने आ गया। एक हत्या के मामले में अपना करिश्माई जादू दिखाकर उसे दुर्घटना का मामला बना दिया। चिमनी भट्ठा मालिक ने थाना ही मैनेज कर लिया। अब इस हत्या जैसे गंभीर मामले को रफा-दफा करने के लिये थानाध्यक्ष ने कितने पैसे लिये होंगे यह तो जांच का विषय है?

इतने कम दिनों में इतनी बड़ी डील थानाध्यक्ष की ओर से की जाय और जांचोपरांत भी कार्रवाई नहीं हो तो दरभंगा पुलिस के तमाम पदाधिकारियों पर सवाल उठना लाजमी है?इससे पुलिस के कार्यशैली का पता लगता है।

error: कॉपी नहीं, शेयर करें
BREAKING
बदरीनाथ से उड़ा हेलीकॉप्टर 15 मिनट में टूटा संपर्क -अचानक हुआ लापता! 6 लोग थे सवार, पहाड़ों में क्रैश ? ● दुलारचंद हत्याकांड फिर चर्चा में| क्या है '3 FIR' का चौंकाने वाला सच! पढ़िए - 1. गोली और थार -2. जन सुराज 3. आरोप सही ● Voter List Revision | वोटर लिस्ट में नाम नहीं है? चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, इन 6 राज्यों में बढ़ी SIR की अंतिम तारीख! ● Sara Ali Khan केदारनाथ पहुंचीं सारा अली खान को मौलाना ने बताया 'हराम', दी तौबा करने की सलाह! पढ़िए - 'शिर्क' ● India vs New Zealand ODI Series न्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका! ये दो धुरंधर हुए बाहर, पूरा शेड्यूल बदला ● Maner Murder मनेर में पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार का हत्यारा दबोचा! STF ने रात में पकड़ा, अब होगा न्याय ● Bihar PM Kisan बिहार के किसानों की मौज! सीधे खाते में आए ₹1476 करोड़, PM किसान की 24वीं किस्त जारी ● Bihar Fish Farmers डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ेंगे मत्स्य पालक!35% तक अनुदान, ऐसे मिलेगा लाभ ● RK Sinha Death: भाजपा के दिग्गज नेता और SIS के जनक आरके सिन्हा का निधन, 75 की उम्र में ली अंतिम सांस! ● सुप्रीम कोर्ट में सरेंडर करूंगा | भड़के अनंत सिंह! बोले- नीरज ने दुलारचंद को मरवाया | अब 'नीतीश कुमार और ललन सिंह से कभी नहीं मिलेंगे' ● Bihar Politics | JDU खत्म होने वाली है! तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार की पार्टी पर क्यों किया सबसे बड़ा हमला? ● हैरान करने वाली खबर! हाजीपुर में वकील के पास से AK-47, NIA ने किया गिरफ्तार, नागालैंड से जुड़ा तार ● Muzaffarpur Land Registry मुजफ्फरपुर में जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिए आई खुशखबरी! चिन्हित 76 मौजों में भूमि लेन-देन पर लगी पाबंदी हटी ● Bihar Politics| जेडीयू में 'आशीर्वाद' पर बखेड़ा: ललन सिंह पर नीरज कुमार के बयान से हड़कंप, संजय झा ने बताई सच्चाई! ● बड़ी खबर! अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से तगड़ा झटका, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर ● सारण में खौफनाक वारदात: शिव चर्चा करने वाले पुजारी के कनपटी में मारी गोली, ईंटों के ढेर के पास मिली लाश ● बिहार शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला: 10 हजार कर्मचारियों के लिए अब नया नियम, कहीं आपका नाम तो नहीं? ● Samastipur Crime खेत में मिली युवती की अर्धनग्न लाश! समस्तीपुर में क्या हुआ था उस रात? ● दरभंगा में पुलिस की नाव डुबोई! RAID मारने गई थी टीम, फिर जो हुआ? - पढ़िए ● मां को संपत्ति के लिए कमरे में बंद किया, बदबू से खुला राज! रक्सौल में पूर्व पार्षद की पत्नी आभा पांडेय और बेटी की साजिश! ● बदरीनाथ से उड़ा हेलीकॉप्टर 15 मिनट में टूटा संपर्क -अचानक हुआ लापता! 6 लोग थे सवार, पहाड़ों में क्रैश ? ● दुलारचंद हत्याकांड फिर चर्चा में| क्या है '3 FIR' का चौंकाने वाला सच! पढ़िए - 1. गोली और थार -2. जन सुराज 3. आरोप सही ● Voter List Revision | वोटर लिस्ट में नाम नहीं है? चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, इन 6 राज्यों में बढ़ी SIR की अंतिम तारीख! ● Sara Ali Khan केदारनाथ पहुंचीं सारा अली खान को मौलाना ने बताया 'हराम', दी तौबा करने की सलाह! पढ़िए - 'शिर्क' ● India vs New Zealand ODI Series न्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका! ये दो धुरंधर हुए बाहर, पूरा शेड्यूल बदला ● Maner Murder मनेर में पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार का हत्यारा दबोचा! STF ने रात में पकड़ा, अब होगा न्याय ● Bihar PM Kisan बिहार के किसानों की मौज! सीधे खाते में आए ₹1476 करोड़, PM किसान की 24वीं किस्त जारी ● Bihar Fish Farmers डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ेंगे मत्स्य पालक!35% तक अनुदान, ऐसे मिलेगा लाभ ● RK Sinha Death: भाजपा के दिग्गज नेता और SIS के जनक आरके सिन्हा का निधन, 75 की उम्र में ली अंतिम सांस! ● सुप्रीम कोर्ट में सरेंडर करूंगा | भड़के अनंत सिंह! बोले- नीरज ने दुलारचंद को मरवाया | अब 'नीतीश कुमार और ललन सिंह से कभी नहीं मिलेंगे' ● Bihar Politics | JDU खत्म होने वाली है! तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार की पार्टी पर क्यों किया सबसे बड़ा हमला? ● हैरान करने वाली खबर! हाजीपुर में वकील के पास से AK-47, NIA ने किया गिरफ्तार, नागालैंड से जुड़ा तार ● Muzaffarpur Land Registry मुजफ्फरपुर में जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिए आई खुशखबरी! चिन्हित 76 मौजों में भूमि लेन-देन पर लगी पाबंदी हटी ● Bihar Politics| जेडीयू में 'आशीर्वाद' पर बखेड़ा: ललन सिंह पर नीरज कुमार के बयान से हड़कंप, संजय झा ने बताई सच्चाई! ● बड़ी खबर! अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से तगड़ा झटका, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर ● सारण में खौफनाक वारदात: शिव चर्चा करने वाले पुजारी के कनपटी में मारी गोली, ईंटों के ढेर के पास मिली लाश ● बिहार शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला: 10 हजार कर्मचारियों के लिए अब नया नियम, कहीं आपका नाम तो नहीं? ● Samastipur Crime खेत में मिली युवती की अर्धनग्न लाश! समस्तीपुर में क्या हुआ था उस रात? ● दरभंगा में पुलिस की नाव डुबोई! RAID मारने गई थी टीम, फिर जो हुआ? - पढ़िए ● मां को संपत्ति के लिए कमरे में बंद किया, बदबू से खुला राज! रक्सौल में पूर्व पार्षद की पत्नी आभा पांडेय और बेटी की साजिश! ●