spot_img

Delhi से Darbhanga आ रही Clone Express Train बर्निंग ट्रेन बनने से बची, Brake Banding से लगी आग

spot_img
- Advertisement -

दिल्ली से दरभंगा जा रही 12570 क्लोन एक्सप्रेस ट्रेन (Clone Express train) में आग लग गई। हादसा छपरा में हुआ है जब दिल्ली से दरभंगा जा रही 12570 क्लोन एक्सप्रेस ट्रेन (Clone Express train) द बर्निंग ट्रेन बनने से बच गयी। दिल्ली से दरभंगा जाने वाली डाउन क्लोन एक्सप्रेस ट्रेन के पीछे वाले कोच में आग लग गई।

जानकारी के अनुसार, ब्रेक बैन्डिंग के कारण क्लोन एक्सप्रेस ट्रेन में आग लग गई। दिघवारा व शीतलपुर स्टेशन के मध्य 12570 डाउन क्लोन एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन के पीछे के एक बोगी में ब्रेक बैन्डिंग के कारण आग लग गयी। और, इस बोगी से आग की लपटें निकलने लगीं।

- Advertisement -

यह घटना छपरा जंक्शन से चलने के बाद दिघवारा रेलवे स्टेशन के निकट ब्रेक बाइंडिग के कारण घटी। चलती ट्रेन के कोच से निकलती चिंगारी व धुंए को देखकर यात्रियों में हड़कंप मच गया। आग की लपटे देखकर राहगीरों औ गेटमैन की सूचना पर ट्रेन को शीतलपुर यार्ड में रोका गया।

- Advertisement -

ट्रेन रुकने पर जनरल बोगी में सवार यात्री जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे। ट्रेन रुकने पर चालक एवं गार्ड ने आग बुझने के बाद ब्रेक बाइंडिग को छुड़ाया। स्थित सामान्य हो जाने के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। इस तरह समय पर सुचना मिलने से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

AAP MPs join BJP: आम आदमी पार्टी के 7 सांसदों का BJP में विलय, राघव चड्ढा बोले- AAP सिद्धांतों से भटकी

AAP MPs join BJP: पंजाब की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) को एक बड़ा...

Darbhanga News: महिला आरक्षण बिल: BJP के दावों पर CPI(ML) का पलटवार, कहा- ‘तत्काल लागू हो और मिले OBC कोटा’

महिला आरक्षण बिल: लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व देने वाले इस...

Muzaffarpur Junction Fire: मुजफ्फरपुर जंक्शन पर बार-बार आग लगने से रेलवे हलकान, अब जंक्शन को बनाया जाएगा ‘फायर प्रूफ’

Muzaffarpur Junction Fire: मुजफ्फरपुर जंक्शन पर लगातार हो रही आग की घटनाओं ने रेलवे...