spot_img

Bihar Corona News: बिहार में तेजी से फैल रहा कोरोना, आवासीय विद्यालय में 4 छात्राएं मिलीं पॉजिटिव,

spot_img
- Advertisement -
बिहार में कोरोना का आंकड़ा छह सौ के पार पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में मिले 135 नए मरीज मिलने से कोरोना ने लोगों की परेशानी बढ़ा (Corona spreading rapidly in Bihar) दी है।

दो दिनों की गिरावट के बाद कोरोना ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 10,542 नए मामले सामने आए हैं। बुधवार को सरकार की तरफ से जारी किये गए आंकड़ों को मुताबिक बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 10,542 नए केस मिले हैं। वहीं इन नए मामलों के चलते अब देशभर में एक्टिव मरीजों की संख्या 63,562 हो गई है।

कोरोना वायरस से बीते 24 घंटे में 27 ने अपनी जान गंवा दी है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। यहां 6 लोग कोरोना के चलते मरे। दिल्ली में पांच लोगों की जान गई है। छत्तीसगढ़ में चार, कर्नाटक में तीन, हिमाचल में दो, राजस्थान में दो मौतें हुई हैं। केरल, पुडुचेरी, पंजाब,तमिलनाडु और यूपी में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार में अब खैर नहीं! ई-चालान नहीं भरा तो गाड़ी जब्त, RC-DL सब होगा ब्लॉक!
बिहार में कोरोना के 135 नए मरीज मिले है। आधे से ज्यादा केस पटना में हैं। वहीं,
पटना के अलावा भागलपुर, बेगूसराय, दरभंगा, मोतिहारी, गया, गोपालगंज, कैमूर, खगड़िया, मधेपुरा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, नालंदा, नवादा, पूर्णिया, रोहतास, सहरसा, सारण, शिवहर और बेतिया से भी कोरोना केस मिले हैं।

इधर, नरकटियागंज से जो जानकारी आ रही है वह और भी चौंकाने वाली है। बताया जा रहा है वहां चार बच्चे पॉजिटिव पाए गए हैं, जिन्हें फिलहाल चारों बच्चियों को विद्यालय के एक कमरे में क्वरंटाइन कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना 135 नए कोरोना के मरीज पाए गए है। कोरोना मरीजों की संख्या 600 के पार हो चुकी है।
वहीं, अब एक्टिव मरीजों की संख्या 608 पहुंच चुकी है। बिहार कोरोना के मामलों में देशभर में 14वें पायदान पर है। अस्पतालों में अब मास्क को अनिवार्य कर दिया गया है।

इधर सबसे चौंकाने वाली जानकारी नरकटियागंज से निकलकर आई है जहां अनुमंडल के गौनाहा प्रखंड के एससी-एसटी कन्या आवासीय विद्यालय, धमौरा में चार छात्राओं की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga College Engineering गर्व का क्षण! दरभंगा के इन दो छात्रों की लगी लॉटरी! L&T ने दिया ₹6.57 लाख का बंपर पैकेज

कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद चारों बच्चियों को विद्यालय के एक कमरे में कोरेंटाइन कर दिया गया। जांच टीम में एलटी सुजीत कुमार, एएनएम खुशबू कुमारी व परिचारी नंदकिशोर खतईत शामिल थे।

कोरोना जांच टीम में शामिल डॉ. ओम प्रकाश कुमार ने बताया कि आवासीय कन्या विद्यालय धमौरा में बुधवार को 158 बच्चियों की कोरोना जांच की गई। इसमें चार बच्चियां एंटीजन पॉजिटिव पाई गई है।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शशि कुमार ने बताया कि एंटीजन जांच पर भरोसा नही किया जा सकता है। आरटीपीसीआर जांच के लिए सेंपल भेजा जा रहा है।

अगर आरटीपीसीआर जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आता है तो उसे कोरोना का मरीज समझा जाएगा। उन्होंने बताया कि बीमार बच्चियों को कोरोना संबंधित दवा उपलब्ध करा दिया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बंगाल की खाड़ी से बिहार निकला ‘अर्नब’ तूफान! 13 जिलों में भारी बारिश, बिजली का अलर्ट, | IMD की अहम जानकारी -22 KM/ घंटे...

Bihar Weather: बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर बिहार पर दिखने लगा है। मौसम विभाग ने पटना समेत 13 जिलों में तेज हवा, मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी #BiharWeather,#CycloneArnab,#BiharRain

गंगा एक्सप्रेसवे पर बिहारियों से भरी बस पलटी, दरभंगा – सुपौल के 20 से ज्यादा लोग घायल|दिवाली पर लौट रहे थे घर |मची चीख-पुकार!

Bihar Bus Accident: संभल में गंगा एक्सप्रेसवे पर बिहार जा रही एक स्लीपर बस पलटने से 20 से अधिक यात्री घायल हो गए। दिवाली मनाने घर लौट रहे सुपौल-दरभंगा के मजदूर भी जख्मी हुए, त्योहा #BiharBusAccident,#GangaExpressway,#DiwaliTravel

पटना स्नातक सीट पर JDU की जीत!कहां है रे गुंजन, ले जा मिठाइयां.! नीरज कुमार ने अनंत सिंह को धो डाला!

Bihar Politics: पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जेडीयू के नीरज कुमार की जीत लगभग तय है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और NDA के शीर्ष नेताओं को श्रेय दिया, वहीं विरोधी अनंत #BiharPolitics,#NeerajKumar,#PatnaElection

बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! 30 साल के ‘महाराथी’ की हुई हार, जानिए RJD का कौन जीता? क्या बोलीं -प्रियंका भारती

Bihar MLC Result: बिहार MLC चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। पटना शिक्षक सीट पर 30 साल से MLC रहे भाजपा के नवल किशोर को राजद के डॉ. संजीव ने 1,057 वोटों से हराया। #BiharMLCResult,#BiharPolitics,#NawalKishore