spot_img

वर्चस्व की लड़ाई में मछली बना फसाद, मछली नहीं देने पर युवक की गोली मारकर हत्या, अपराध वाली छवि दोनों तरफ है

spot_img
- Advertisement -

पटना जिले के मरांची थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को मछली नहीं देने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। मछली देने से इंकार किया तो मार दी गोली। मामला, मरांची के कसहा दियारा का है जहां सिमरिया घाट के रहने वाले श्रवण निषाद ने मछली देने से इंकार क्या किया उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है।

- Advertisement -

पुलिस के मुताबिक, सिमरिया घाट के रहने वाले श्रवण निषाद अपने पांच-छह साथियों के साथ दियारा के शिवनगर में मछली पकड़ रहा था। उसी दौरान पुरानी कसहा दियारा के रहने वाले कुछ लोग वहां पहुंचे और मछली की मांग करने लगे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  पटना में ट्रैफिक का नया 'कलर कोड' नियम! अब ऑटो-ई-रिक्शा के लिए बने 3 जोन, जानें क्या बदलेगा?

श्रवण के मुफ्त में मछली देने से इंकार किए जाने पर विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर श्रवण को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। श्रवण भी अपराधिक चरित्र का बताया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि इन दो गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई भी चल रही थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  चौंकाने वाला खुलासा: 'वीपी सिंह की गोद में खेला हूं' - तेजस्वी यादव का पूर्व PM को श्रद्धांजलि संदेश

मरांची के थाना प्रभारी साकेत कुमार ने सोमवार को बताया कि श्रवण पर भी कई संगीन मामलें दर्ज है। वहीं, उसकी हत्या की एफआईआर दर्ज कर कारर्वाई की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इधर, सूत्रों का कहना है कि इन दो गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई भी चल रही थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में जमीन खरीदना हुआ बहुत महंगा! रजिस्ट्री शुल्क दोगुना, आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?

Bihar Land Registry: बिहार में जमीन खरीदना अब महंगा हो गया है। राज्य सरकार ने नए सर्किल रेट लागू किए हैं, जिससे शहरी इलाकों में रजिस्ट्री शुल्क दोगुना और ग्रामीण क्षेत्रों में 60% ब#BiharLandRegistry,#CircleRateBihar,#BiharNews

बिहार के लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी! जुलाई में आएगा BPSC शिक्षक भर्ती का अधियाचन, 5 साल में 1 लाख शिक्षकों की होगी...

Bihar Teacher Recruitment: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी घोषणा की है। ट्रांसफर प्रक्रिया खत्म होते ही जुलाई के मध्य तक BPSC को रिक्तियों का अधियाचन भे#BiharTeacherRecruitment,#BPSC,#MithileshTiwari

भोजपुर एनकाउंटर में बड़ा मोड़! अब पिता-भाई नहीं होंगे आरोपी, पुलिस के इस फैसले से परिवार को मिली राहत, जानिए क्यों हटा FIR से...

Bhojpur Encounter News: बिहार के भोजपुर जिले में हुए भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में बड़ा अपडेट। 17 जून को हुए पुलिस मुठभेड़ के बाद दर्ज प्राथमिकी से मृतक भारत तिवारी के पिता और भा#BhojpurEncounter,#BiharPoliceFiring,#BharatTiwariCase

दरभंगा श्यामा मंदिर में नौकरी का सुनहरा अवसर! आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई?

Darbhanga Shyama Mandir Recruitment: दरभंगा के श्यामा मंदिर में नौकरी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून से बढ़ाकर 6 जुलाई कर दी गई है। प्रबंधक, पुजारी समेत कई पदों पर भर्ती का मौका।#DarbhangaNews,#ShyamaMandir,#BiharJobs