पश्चिम चंपारण जिले के मंगलपुर असौनी हॉल्ट के पास ट्रेन से कटकर दो मगरमच्छों की मौत हो गई। दोनों गोरखपुर और नरकटियागंज रेलखंड पर बगहा-वाल्मीकिनगर रोड रेलवे स्टेशन के बीच मंगलपुर औसानी हॉल्ट के पास ट्रेन की चपेट आ गए। इसके बाद मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। दोनों साथ साथ घूमते देखे गए थे।
Bihar Cabinet: 5 नए विश्वविद्यालय, AI मिशन, 1 लाख करोड़ की टाउनशिप, शिक्षकों के ट्रांसफर नियम… बिहार कैबिनेट के 47 बड़े फैसले..अभी पढ़ें
जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने बताया कि मगरमच्छ हमेशा जोड़े में रहता था। दोनों साथ भ्रमण करते थे। लोगों को अक्सर यह सुबह-सुबह जोड़े में दिख जाते थे। पहले भी दोनों कई बार रेल लाइन के बिल्कुल पास पहुंच गए थे।






गांव वालों ने कहा कि दोनों पोखर से निकलकर रेल लाइन के पास के एक गड्डे में आ गए थे। इस दौरान ही वह भ्रमण करते-करते पटरी पर पहुंच गए और फिर ट्रेन की चपेट में आ गए जिसके बाद उनकी मौत हो गई।
ट्रेन से मगरमच्छ के कटने की सूचना रेलकर्मियों ने वन विभाग की दी। रेलकर्मचारियों ने इसकी सूचना बगहा वन प्रक्षेत्र कार्यालय को दी। इसके बाद मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची।
रेलवे पुलिस के मुताबिक, गोरखपुर और नरकटियागंज रेलखंड पर बगहा-वाल्मीकिनगर रोड रेलवे स्टेशन के बीच मंगलपुर औसानी हॉल्ट के पास रेलवे के कर्मचारियों ने दो मगरमच्छ के शव देखे। इसके बाद इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई।
बगहा वन प्रक्षेत्र कार्यालय को सूचना मिलने के बाद पहुंची वन विभाग की टीम ने मरे मगरमच्छ को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के बाद दोनों को दफना दिया गया। बगहा वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर दो मगरमच्छ का शव मिला है। मगरमच्छ किस ट्रेन से कटे इसकी पड़ताल की जा रही है।
वन विभाग की टीम ने यहां ट्रेन से कटकर दो भाग में बंट गए मगरमच्छ और दूसरा ट्रेन से धक्का लगने के बाद चोटिल होकर मरे मगरमच्छ को कब्जे में ले लिया। इसके बाद मगर के शव को बगहा वन प्रक्षेत्र कार्यालय लाया गया। यहां दोनों मगरमच्छ का पोस्टमार्टम किया गया। फिर उसके शव को दफना दिया गया है। मगरमच्छ की किस ट्रेन से कटकर मौत हुई है। इसकी जांच की जा रही है।








