spot_img

भागलपुर में दिन-दहाड़ सरोजनी पेट्रोल पंप के मालिक से 8 लाख कैश की लूट, बाइक सवार अपराधियों में से दो को पुलिस ने दबोचा

spot_img
- Advertisement -

बिहार में अचानक से अपराध के ग्राफ काफी ऊपर चला गया है। बेगूसराय में हर रोज हत्या, लूट, दुष्कर्म की घटनाओं के बीच ताजा मामला भागलपुर का है। यह वही भागलपुर है जहां शराब पीने के शक में पांच लोगों की मौत हो जाती है तो बारूदी ब्लास्ट में पूरा आशियाना उड़ जाता है। चौदह लोगों की मौत हो जाती है।

- Advertisement -

फिलहाल फिर खबर सिल्क नगरी भागलपुर से ही बड़ी आ रही है, जहां अपराधियों ने पेट्रोल पंप को निशाना बनाया है। अपराधियों ने पंप के मालिक से दिनदहाड़े आठ लाख कैश लूट लिए हैं।

- Advertisement -

बाइक पर सवार छह अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। वहीं भागने के दौरान पुलिस ने दो अपराधियों को पकड़ लिया। वारदात भागलपुर जिले के जगदीशपुर में सरोजनी पेट्रोल पंप के मालिक बबलू तिवारी के साथ हुई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  भागलपुर में महिला से मांगी रंगदारी! घर में घुसकर बमबारी, फायरिंग, मारपीट और लाखों की लूटपाट!

अपराधियों ने दिनदहाड़े आठ लाख कैश लूट लिए। सोमवार को पेट्रोल पंप मालिक मैनेजर के साथ बैंक में कैश जमा करने जा रहे थे। पुरैनी पुल के पास तीन मोटरसाइकिल पर सवार छह अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। भागने के दौरान पुलिस ने कजरैली के पास दो अपराधियों को पकड़ लिया है।

यह भी पढ़ें:  भागलपुर में हड़कंप! 48 घंटे में खाली करो सरकारी जमीन, प्रशासन का बड़ा एक्शन शुरू

बताया जा रहा है पुरैनी पुल के पास तीन मोटरसाइकिल पर सवार छह अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने भागने के दौरान कजरैली के पास दो बदमाशों को पकड़ लिया है।

वहीं, एसएसपी बाबूराम ने सोमवार को बताया कि सोमवार को जगदीशपुर थाना अंतर्गत पेट्रोल पंप कर्मी से बैंक जाने के रास्ते में 7.5 लाख लूट की घटना अपाचे बाइक सवार तीन अपराधियों द्वारा की गई।पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पेट्रोल पंप कर्मी से लूटे गए साढ़े सात लाख रुपये सहित दो अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एसएसपी ने कहा कि पेट्रोलपंप कर्मी से लूट की सूचना मिलते ही जगदीशपुर थानाध्यक्ष श्रीकांत चौहान ने बिना एक क्षण गंवाए तुरन्त अपराधियों तथा बाइक के हुलिए के साथ सूचना वरीय अधिकारियों को दी। एसडीपीओ विधि व्यवस्था गौरव कुमार की ओर से अलर्ट मेसेज पर कजरैली थाना की चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग कर रहे कजरैली थानाध्यक्ष नवनीश कुमार तथा उनकी टीम ने अलर्ट मेसेज पर त्वरित करवाई कर सख्ती से वाहन चेकिंग शुरू की।

यह भी पढ़ें:  भागलपुर में हद पार! थाने के ठीक सामने बिल्डर की हत्या, ऑफिस में मिली बजरंगी की खून से सनी लाश

बाइक पर तीन लोगों को आता देख हुलिया के आधार पर सन्देह के कारण अपराधियों को रोकने की कोशिश की तो वे बाइक गिराकर भागने लगे। पुलिस ने दो अपराधियों को खदेड़ कर पकड़ा तथा रुपये से भरा बैग तथा देसी कट्टा भी बरामद कर लिया गया।

एसएसपी ने कहा कि लूटा गया पूरा रुपया सुरक्षित बरामद हो गया है। तीसरे अपराधी की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल से जो अपाचे बाइक बरामद हुई है वो भागने वाले अपराधी के नाम पर रजिस्टर है। इस शानदार कार्य के लिए थानाध्यक्ष कजरैली तथा टीम में शामिल सभी लोगों तथा थानाध्यक्ष जगदीशपुर को पुरस्कृत करने की कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

चौंकाने वाला फैसला! प्रशांत किशोर बांकीपुर उपचुनाव से करेंगे चुनावी डेब्यू, BJP के गढ़ में देंगे सीधी चुनौती

Prashant Kishor: राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर अब खुद चुनावी रण में उतरेंगे। जन सुराज पार्टी ने उन्हें पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव का उम्मीदवार बनाने का फैसला कि#PrashantKishor,#BankipurByElection,#BiharPolitics

दरभंगा प्रेम ज्वैलर्स के 2 करोड़ लूटकांड में अब 14 लुटेरे जेल में! पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी | खुलेंगे कई राज

Darbhanga Loot: दरभंगा के प्रेम ज्वैलर्स में 2 करोड़ के आभूषण और 10 लाख नकद लूट मामले में बिहार STF ने 14वें आरोपी को दबोचा। मुख्य सरगना लालू सिंह पहले ही गिरफ्तार हो चुका है।#DarbhangaLoot,#BiharSTF,#CrimeNewsBihar

बड़ी खबर! दरभंगा के छात्रों की लगी लॉटरी, CM साइंस कॉलेज ने दी AI-IT की धांसू ट्रेनिंग

Darbhanga News: दरभंगा के सी. एम. साइंस कॉलेज के छात्रों ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) के तहत इंटर्नशिप में AI और IT जैसे आधुनिक कौशल सीखे, जिससे उनकी रोजगार क्षमता बढ़ी#DarbhangaNews,#CMScienceCollege,#SkillDevelopment

Darbhanga LNMU छात्रों के लिए खुशखबरी! अब MBA की 60 सीटों पर दाखिला, NEP के तहत इंटर्नशिप भी

Bihar LNMU: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में छात्रों के लिए बड़े फैसले हुए हैं। कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में MBA की 60 सीटों पर नामांकन औ#BiharLNMU,#DarbhangaEducation,#LNMUDecisions