spot_img

भागलपुर में राहुल गांधी पर भड़के शाहनवाज हुसैन: बोले- युवाओं को सिर्फ राजनीति नहीं, समाधान चाहिए!

Bihar Politics: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को घेरा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी युवाओं के दिल में बसते हैं, जबकि कांग्रेस छात्र आंदोलन को राजनीतिक मंच बना रही है।

spot_img
- Advertisement -

Bihar Politics: भागलपुर: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने सैंडिस कंपाउंड स्थित कैफेटेरिया में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं के दिलों में बसते हैं, जबकि कांग्रेस अपनी राजनीति चमकाने के लिए छात्रों और युवाओं के आंदोलनों का सहारा ले रही है। शाहनवाज हुसैन ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी छात्रों की समस्याओं का समाधान बताने की बजाय उनके कंधे पर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने की कोशिश कर रहे हैं।

- Advertisement -

भागलपुर में राहुल गांधी पर भड़के शाहनवाज हुसैन: बोले- युवाओं को सिर्फ राजनीति नहीं, समाधान चाहिए!

- Advertisement -

भाजपा नेता ने दो टूक कहा कि छात्र आंदोलनों को राजनीतिक मंच बनाना युवाओं के हित में नहीं है। उन्होंने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि उसे पहले अपने शासित राज्यों में भर्ती परीक्षाओं और युवाओं की मौजूदा स्थिति पर जवाब देना चाहिए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  भागलपुर में पुलिस ने जुआरियों पर कस दी लगाम! अड्डे पर छापा, 19 गिरफ्तार, लाखों की नकदी बरामद

पेपर लीक पर राजनीति नहीं, ठोस समाधान ज़रूरी

प्रेस वार्ता के दौरान, सैयद शाहनवाज हुसैन ने पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दे पर राहुल गांधी को राजनीति न करने की सलाह दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार ने पेपर लीक मामलों पर कठोर कार्रवाई की है और संसद में इस संबंध में एक सख्त कानून भी बनाया गया है।

शाहनवाज हुसैन ने कहा, ‘दोषियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है। युवाओं की समस्याओं को राजनीतिक नारों में बदलने की बजाय ठोस समाधान प्रस्तुत किया जाना चाहिए।’

उन्होंने दावा किया कि हाल के सर्वेक्षणों में नरेंद्र मोदी युवाओं के बीच सबसे लोकप्रिय नेता बनकर उभरे हैं। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कांग्रेस छात्रों की आवाज के नाम पर अपनी राजनीतिक गूंज पैदा करना चाहती है, लेकिन देश की जनता अब कांग्रेस की इस राजनीति को स्वीकार नहीं कर रही है।

यह भी पढ़ें:  Bhagalpur Silk भागलपुर सिल्क को मिला नया जीवन: जीविका दीदियों ने बदल दी बुनकरों की दुनिया! | पढ़िए - पुरानी हैंडलूम विरासत में नई फिनिशिंग

भागलपुर में राहुल गांधी पर भड़के शाहनवाज हुसैन: बोले- युवाओं को सिर्फ राजनीति नहीं, समाधान चाहिए!

कांग्रेस शासित राज्यों में युवाओं की स्थिति पर उठाए सवाल

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि राहुल गांधी को यह बताना चाहिए कि कांग्रेस शासित राज्यों में भर्ती परीक्षाओं और छात्रों की स्थिति क्या है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राहुल गांधी लगातार प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और उद्योगपतियों पर हमला करते रहते हैं, लेकिन युवाओं के लिए कोई ठोस कार्ययोजना प्रस्तुत नहीं करते।

शाहनवाज हुसैन ने छात्र आंदोलनों का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बड़ा दिल दिखाते हुए आंदोलन के दौरान मर्यादा तोड़ने वाले युवाओं को भी क्षमा किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री युवाओं को अपने परिवार का हिस्सा मानते हैं और उन्होंने जो वादे किए थे, उन्हें पूरा करने की दिशा में लगातार काम किया है।

यह भी पढ़ें:  विक्रमशिला सेतु 3 महीने बंद, यात्रियों की चिंता दूर! अब दिसंबर तक चलेगी यह स्पेशल ट्रेन

बांकीपुर चुनाव परिणाम पर भी भाजपा ने दी प्रतिक्रिया

बांकीपुर चुनाव परिणाम पर पूछे गए सवाल के जवाब में शाहनवाज हुसैन ने कहा कि भाजपा जनादेश को सहजता से स्वीकार करती है। उन्होंने बताया कि पार्टी इस परिणाम पर गहन चिंतन करेगी और प्रशांत किशोर पहली बार विधायक के रूप में चुने गए हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि पिछली विधानसभा चुनाव में भागलपुर की सभी विधानसभा सीटों पर एनडीए को जीत मिली थी और पार्टी आगे भी जनता के बीच मजबूती से काम करती रहेगी।

इस प्रेस वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार, नभय चौधरी, नितेश सिंह, श्वेता सिंह, चंदन ठाकुर और अजय चौधरी सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बांका में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने किया ऐसा काम! कांवरियों के पैर दबाकर जीता सबका दिल! मालिश और बोल बम

Nityanand Rai: केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय बांका के कटोरिया में श्रावणी मेले के दौरान कांवड़ियों की सेवा में जुटे। उन्होंने अपने हाथों से शिवभक्तों के पैर दबाकर माल#NityanandRai,#KanwarYatra,#BiharNews

सीवान में युवती के अपहरण की खबर झूठी? पुलिस जांच में सामने आई ये चौंकाने वाली सच्चाई! जानिए – एसपी पूरन झा ने क्या...

Siwan Case: सीवान में युवती के अपहरण और दुष्कर्म के आरोप ने सनसनी फैला दी थी। पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है कि युवती को VMH स्कूल से अगवा नहीं किया गया था।#SiwanCase,#BiharPolice,#CrimeNewsBihar

पटना के इन 3 बड़े विभागों का बदलेगा पता! जानें आयकर, जीविका और थाने को कहां मिली जमीन

Patna News: पटना जिला प्रशासन ने आयकर विभाग, जीविका और कदमकुआं थाने के लिए महत्वपूर्ण भूमि आवंटित की है। आयकर विभाग को आवासीय परिसर, जीविका को नया कार्यालय और कदमकुआं थाने#PatnaNews,#BiharLand,#IncomeTaxPatna

चौंकाने वाला खुलासा: कटिहार में 3 लाख की ‘लूट’ निकली फर्जी, स्टाफ ही निकला मास्टरमाइंड, पुलिस ने 4 घंटे में दबोचा!

Katihar Police: कटिहार पुलिस ने महज चार घंटे में 3 लाख रुपये की कथित लूट का पर्दाफाश कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। स्टाफ ने ही मालिक के पैसे हड़पने के लिए रची थी फर्जी लूट क#KatiharPolice,#BiharCrime,#FakeRobbery