spot_img

Darbhanga Radio Station अब देगा FM का मजा, मैथिली गीत के साथ बीच-बीच में सुनिए समाचार, क्षेत्रीय मैथिली में भी Darbhanga Radio Station से शुरू होगा 28 अप्रैल के बाद FM सेवा का प्रसारण

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। दरभंगावासियों को भी अब एफएम की सुविधा मिलने जा रही है। 28 अप्रैल के बाद इसकी सुविधा मिलने जा रही है। ऐसा तब होने जा रहा जब पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (Darbhanga Radio Station will now give the fun of FM) से इन सभी एफएम ट्रांसमीटर का उद्घाटन करेंगे।

- Advertisement -

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से प्रसारण अवसंरचना और नेटवर्क विकास स्कीम के तहत देश भर 2539 करोड़ रुपया आवंटित किया है। इसमें आकाशवाणी दरभंगा को 15.28 करोड़ रुपया का आवंटन हुआ है। इससे एफएम ट्रांसमीटर की स्थापना में 10.48 करोड़ और स्टूडियो नवीकरण में 4.80 करोड़ खर्चे जाएंगें।

- Advertisement -

वर्तमान समय में नेपाल और चीन की ओर से सीमावर्ती क्षेत्रों में एफएम रेडियो कार्यक्रम का प्रसारण किया जा रहा है, जो देश की सुरक्षा के लिए अनुकूल नहीं है। अब दरभंगा में एफएम ट्रांसमीटर स्थापित हो जाने से इस क्षेत्र में एफएम रेडियो का प्रसारण यहां से प्रारंभ हो जाएगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bhagalpur Vikramshila Setu विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! सिक्किम की BRO ने संभाला मोर्चा, 15 दिन में बदल जाएगी तस्वीर, जानिए आप पर क्या असर?

बेगूसराय में प्रसार भारती के बंद हो चुके दूरदर्शन केंद्र में इसकी शुरुआत की जा रही है। रिले कक्ष में एफएम प्रसारण के लिए एक सौ वाट का सर्वर रूम बनाया गया है।

इसके तहत शहर के चारों दिशाओं में दस किलोमीटर के रेडियस में एफएम का ट्रायल प्रसारण एक दिसंबर से ही चल रहा है। अभी सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक लोग इसकी सुविधा ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  राजनीति मत करिए... पापा जी बुलाए हैं... मां-बाप से मिलने आई हूं... ! सिंगापुर से लौटीं रोहिणी आचार्य, मां राबड़ी हुई भावुक| लालू खुद पहुंचे एयरपोर्ट

प्रसारण के लिए अभी एक सौ वाट का सर्वर रूम बनाया गया है। इससे दस से तेरह किमी तक के लोगों को सुविधा मिल रही है। लोगों के डिमांड के आधार पर इसका पावर बढ़ाया जाएगा तो पूरे जिले के लोगों को एफएम सेवा मिल सकेगी।

ई-रिक्शा सहित अन्य वाहनों पर सात-आठ सौ का किट लगाकर इस मनोरंजक सेवा का लाभ लिया जा सकेगा, इसके अलावा मोबाइल पर भी सुन सकेंगे।

इसके बाद लोगों को सुबह से छह बजे से रात 11 बजे तक एफएम की सेवा मिलेगी। पहले चरण में अभी सभी जगह के उपभोक्ता विविध भारती पर गानों के साथ-साथ समाचार भी सुनेंगे। इसके बाद स्थानीय भाषा में भी उनके लिए सेवा शुरू की जाने की तैयारी है।

इसके बाद बेगूसरायवासियों को सुबह छह बजे से रात ग्यारह बजे तक 100.1 मेगा हर्टज पर एफएम की सेवा मिलेगी। अभी सिर्फ विविध भारती की सेवा मिलेगी। इसके तहत गाना के बीच-बीच में प्रति घंटा समाचार प्रसारित किए जाएंगे। उसके बाद जल्द ही दरभंगा रेडियो स्टेशन से कनेक्ट कर यहां क्षेत्रीय भाषा मैथिली में भी एफएम सेवा का प्रसारण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में बाढ़ से त्राहिमाम: पानी घटने के बाद भी घरों में कैद लोग, नावों के सहारे पहुंचा रहे भोजन!

बिहार के पटना और प्रमंडल मुख्यालय के बाद अन्य जिलों के लोग भी अब एफएम सुविधा का लाभ ले सकेंगे। इसके लिए बेगूसराय के साथ ही कटिहार, जमुई, बांका, लखीसराय, बक्सर, शेखपुरा, नवादा एवं सिकंदरा में एफएम ट्रांसमीटर लगा दिया गया है।

बेगूसराय के प्रसारण केंद्र से 31 दिसंबर 2021 से दूरदर्शन केंद्र बंद कर दिया गया था। लेकिन, अब फिर से इसका काया-कल्प हो गया है।

एक दिसंबर 2022 से एफएम प्रसारण सेवा का ट्रायल शुरू किया गया। ट्रायल पूरी तरह से सफल रहा, दक्षिण में मटिहानी बांध तक, उत्तर में वीरपुर तक, पश्चिम में गौड़ा तक बेगूसराय के एफएम का प्रसारण सुना जा रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में शर्मनाक वारदात: ड्यूटी कर रही ‘पुलिस दीदी’ -महिला सब-इंस्पेक्टर पर हमला – युवक ने की धक्का-मुक्की – जड़े थप्पड़| जानिए अब?

Bihar Police: पटना के फुलवारीशरीफ में 'रोको-टोको अभियान' के दौरान महिला सब-इंस्पेक्टर प्रियंका कुमारी पर सरेआम एक युवक ने हमला कर दिया। CCTV फुटेज वायरल होने के बाद पुलिस ने #BiharPolice,#PatnaCrime,#PoliceAssault

बिहार में 1 लाख से ज़्यादा वार्ड सचिवों को मिलेगी खुशखबरी? नीतीश कुमार से मिलकर चौरसिया समाज ने रखी ये बड़ी मांग | बना...

Bihar Ward Sachiv: बिहार में 1,14,691 पूर्व वार्ड सचिवों ने अपनी सेवा बहाली और सम्मानजनक वेतनमान की मांग की। चौरसिया समाज ने पान विकास आयोग के गठन की अपील की। नीतीश कुमार ने आश्वा #BiharNews,#WardSachiv,#NitishKumar

बिहार में हवाई क्रांति! सोनपुर-अजगैबीनाथ में बनेंगे नए एयरपोर्ट, विमान मरम्मत के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भरता होगी खत्म

Bihar Aviation Policy: बिहार सरकार राज्य में पहली बार नई एविएशन पॉलिसी ला रही है। इसके तहत सोनपुर और अजगैबीनाथ में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनेंगे, साथ ही विमान मरम्मत और पायलट ट्रेनिंग जै #BiharNews,#AviationPolicy,#BiharDevelopment

Bihar MLC Election चुनाव में केजरीवाल का बड़ा दांव: बिहार में AAP ने बदले समीकरण, इन 4 सीटों पर उतारे प्रत्याशी! जानिए – DARBHANGA...

Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद चुनाव में अब मुकाबला और भी कड़ा हो गया है। अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने 4 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर एनडीए, महागठबंधन और जन सुरा #BiharMLCElection,#AAPBihar,#BiharPolitics