spot_img

Darbhanga News|Biraul News| बिरौल के सुपौल बाजार Royal Enfield Parts-Service Centre से एक बाल श्रमिक मुक्त

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News|Biraul News| बिरौल के सुपौल बाजार Royal Enfield Parts-Service Centre से एक बाल श्रमिक मुक्त। दरभंगा के श्रम अधीक्षक किशोर कुमार झा की अगुवाई में आज बिरौल प्रखंड के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी कुणाल कुमार के नेतृत्व में बिरौल प्रखंड के विभिन्न दुकानों और प्रतिष्ठानों में धावा दल की टीम ने सघन जांच अभियान चलाया।

- Advertisement -

Darbhanga News|Biraul News| धावा दल की टीम ने रॉयल एनफील्ड पार्ट्स एंड सर्विस सेंटर, सुपौल बाजार, बिरौल से एक बाल श्रमिक को मुक्त कराया

इस दौरान धावा दल की टीम ने रॉयल एनफील्ड पार्ट्स एंड सर्विस सेंटर, सुपौल बाजार, बिरौल से एक बाल श्रमिक को मुक्त कराया। मुक्त बाल श्रमिक को बाल कल्याण समिति के समक्ष उपस्थापित कर निर्देशानुसार उन्हें बाल गृह में रखा गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा पर मंडराया बाढ़ का खतरा! कोसी-कमला उफान पर, कौन-कौन से इलाके प्रभावित? आपका गांव तो नहीं है लिस्ट में?

- Advertisement -

बाल एवं किशोर श्रम ( प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम 1986 के तहत नियोजक के विरुद्ध संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में खौफनाक वारदात! क्या - पोते ने की दादा की हत्या? खेत में मिला शव, विरोध में बवाल, लहेरियासराय- समस्तीपुर पथ पर सड़क जाम

Darbhanga News|Biraul News| श्रम अधीक्षक श्री किशोर कुमार झा ने बताया

श्रम अधीक्षक श्री किशोर कुमार झा ने बताया कि बाल श्रमिकों से किसी भी दुकान या प्रतिष्ठान में कार्य कराना बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम 1986 के अंतर्गत गैरकानूनी है तथा बाल श्रमिकों से कार्य कराने वाले व्यक्तियों को 20 हजार से 50 हजार रुपये तक का जुर्माना और 02 वर्षों तक के कारावास का प्रावधान है।
उन्होंने कहा कि राशि को जमा नहीं कराने वाले नियोजक के विरुद्ध एक सर्टिफिकेट केस या नीलाम पत्र वाद अलग से दायर किया जाएगा।

Darbhanga News|Biraul News| वर्ष 2024-25 में दरभंगा जिले के विभिन्न प्रखंडों से

उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में दरभंगा जिले के विभिन्न प्रखंडों से धावा दल की ओर से अब तक सात बाल श्रमिकों को मुक्त कराकर उनका पुनर्वासन लगातार कराया जा रहा है। धावा दल की टीम ने आज बिरौल प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों सभी दुकान एवं प्रतिष्ठानों में सघन जांच की गई।सभी नियोजको से किसी भी बाल श्रमिक को नियोजित नहीं करने के लिए एक शपथ पत्र भरवाया गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार का कश्मीर बदलने को तैयार! ककोलत जलप्रपात के पास होमस्टे से खुलेगा रोजगार, मिलेगा 10 लाख तक लोन, जानें पूरा प्लान

Nawada Tourism: बिहार सरकार ने नवादा जिले के ककोलत जलप्रपात को मुख्यमंत्री होमस्टे प्रोत्साहन योजना के तहत चुना है। इस पहल से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा और क्षेत्र की संस्क#NawadaTourism,#BiharHomestay,#KakolatWaterfall

दरभंगा में खौफनाक वारदात! क्या – पोते ने की दादा की हत्या? खेत में मिला शव, विरोध में बवाल, लहेरियासराय- समस्तीपुर पथ पर सड़क...

Bihar Crime: दरभंगा में 60 वर्षीय व्यक्ति का शव ढैंचा के खेत से बरामद हुआ है। परिजनों ने पोते पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम#BiharCrime,#DarbhangaMurder,#FamilyCrime

रात में अकेले ट्रैवल करते हैं? दरभंगा पुलिस का ये अलर्ट आपके लिए है! ऐसे बचें फर्जी रैपिडो से

Bihar Passenger Safety: दरभंगा के एसडीपीओ बासुकीनाथ झा ने रात में हवाई अड्डे, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से यात्रा करने वालों के लिए बड़ा सुरक्षा अलर्ट जारी किया है। उन्होंने फर्जी रैपि#BiharPassengerSafety,#DarbhangaNews,#TravelAdvisory

दरभंगा पर मंडराया बाढ़ का खतरा! कोसी-कमला उफान पर, कौन-कौन से इलाके प्रभावित? आपका गांव तो नहीं है लिस्ट में?

Darbhanga Flood: नेपाल में लगातार बारिश से दरभंगा के कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड में कोसी और कमला बलान नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। चार पंचायतों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रह#DarbhangaFlood,#BiharRain,#KoshiKamla