
दरभंगा ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में मंगलवार को दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। इसमें सामाजिक सदभाव कायम करने का आह्वान करते हुए डॉ.मो. इमामुल हक “इमाम” ने कहा, देश में अमन-चैन तरक्की के संकल्प को लेकर हमलोग मिलकर दुआ करें।
जानकारी के अनुसार, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा में मंगलवार को आयोजित दावत-ए-इफ्तार में शिक्षा विद, राजनीतिक दलों, जनप्रतिनिधियों ने सामाजिक समरस्ता का संकल्प लेकर मुल्क में अमन शांति के लिए दुआ की। कार्यक्रम का आयोजन डॉ.मो. इमामुल हक “इमाम” स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी की ओर से किया गया।
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय प्रशासन के पदाधिकारियों ने रमजान के मौके पर इस तरह के प्रोग्राम की सराहना की। सभी सम्मानित लोगों ने इसमें शामिल होकर सामाजिक सौहार्द्र की मिसाल कायम की।
23 रमजान को मुनअकीद दावते इफ्तार के बाद देश में अमन व शांति के लिए दुआ मांगी गई।राजद पूर्व विधायक भोला यादव जदयू प्रदेश महासचिव सह पूर्व विधायक डॉ.फ़राज़ फातमी, जदयू नेता एसरारूल हक लाडले, पूर्व महापौर मिठ्ठू खेडिया, पूर्व मुखिया सफदर इमाम साहब,अमजदअब्बास,राजा अंसारी साहब, डॉ०शब्बीर अहमद, डॉ. सज्जाद अहमद, डॉ.अंजुम इकबाल, खादिम हुसैन, कामेश्वर पासवान जी, डीआर-1कुलानुशासक डॉ. अजय नाथ चौधरी, छात्र कल्याण
अध्यक्ष, प्रो.विजय चौधरी, परीक्षा नियंत्रक, आनंद मिश्रा, जदयू नेता डॉ.अंजीत चौधरी, दिदार हुसैन चांद, माधव कुमार मुन्ना, ख्वाजा फरिऊददीन रूस्तम, मो. जैमीदुल,असमतुलला, छात्र जदयू के आसिफ कमाल, मो. मोजम्मिल राजा, सद्दाक हुसैन, पुरस्तम चौधरी, कुशवाहा जी, शिवेंदजी, डॉ. बसंत कुमार मंडल, जकी अली मजहर, डॉ. मनोज राम,
ई. साह फैसल, अधिवक्ता, मो. सोबान, कमरे कलाम, लोआम मुखिया राजू, सरपंच फ़ैज़, जिला परिषद जलाल साहब, हुसैन, टैलेंट जोन पब्लिक स्कूल के निदेशक हामिद मुज्जफर चांद, डॉ. संतोष गोस्वामी, इमामुद्दीन, जिकड़ी, फराहान जी,
जावेद, रिजवी, मुमताजुल हक, भरत यादव, सोहैल करीम जूही, ई. इनामुल हक, अभिनव खेड़िया, दरभंगा स्टील के हीरा साहब, मुखिया जिसांन फारुकी, डॉ. शहंशाह, बलराम राम, धर्मवीर यादव इत्यादि ने शामिल होकर मुल्क की तरक्की के लिए दुआ की। इसमें हजारों लोगों ने शिरकत की।

















