सतीश चंद्र झा, बेनीपुर, देशज टाइम्स। चार दिवसीय आस्था का महापर्व छठ का दूसरे दिन महा खरना के साथ पर्व का उत्साह स्थानीय लोगों में चरम पर है। जहां व्रतियों की ओर से पूर्ण आस्था के साथ व्रत के साथ पर्व का सभी तैयारी (Administration’s focus on cleaning Chhath Ghats and safety of people in Benipur) की जा रही है।
वहीं प्रशासनिक स्तर पर छठ घाटों की साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। अनुमंडल पदाधिकारी शंभु नाथ झा, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार एवं नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमार ने आज पुनः विभिन्न छठ घाटों का दौरा कर साफ-सफाई, पहुंच पथ ,रोशनी एवं बेरिकेटिंग के साथ-साथ खतरनाक घाटों का जायजा लिया।






साथ ही मुस्तैदी के साथ बेरिकैटिंग करवाते हुए लाल झंडे लगवाए। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में अंचलाधिकारी रविकांत कुमार एवं थानाध्यक्ष बीके ब्रजेश ने विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर साफ-सफाई एवं पहुंच पथ के सुगम बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी शंभु नाथ झा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीणों के जन सहयोग से घाटों की साफ-सफाई एवं प्रकाश की व्यवस्था की जा रही है। नगर परिषद क्षेत्र में साफ-सफाई नगर परिषद में प्रतिनियुक्त एनजीओ के माध्यम से कराई जा रही है।
वहीं, प्रकाश की व्यवस्था स्थानीय पार्षद को विभाग की ओर से सात हजार रुपए भुगतान की गई है। प्रशासन मुस्तैदी से खतरनाक घाटों को चिन्हित कर बेरिकेटिंग एवं लाल झंडे लगाकर चिन्हित कर रही है।








