spot_img

बेनीपुर में नल जल फेल, 60% से ज्यादा स्कीमें खराब; विधायक विनय चौधरी ने फिर उठाई आवाज, कह दी बड़ी बात, पढ़िए

spot_img
- Advertisement -

बेनीपुर,दरभंगा देशज टाइम्स: बिहार की महत्वाकांक्षी नल जल योजना बेनीपुर प्रखंड में दम तोड़ रही है। जिस योजना से हर घर पानी पहुंचने का सपना दिखाया गया था, वह आज खुद पानी-पानी होती दिख रही है। आखिर क्या है इस करोड़ों की योजना की जमीनी हकीकत, जिसकी शिकायत खुद विधायक को करनी पड़ रही है?

- Advertisement -

बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सात निश्चय योजना के तहत लगाई गई नल जल परियोजनाएं अपने सुचारु संचालन से पहले ही खस्ताहाल हो चुकी हैं। स्थानीय विधायक प्रोफेसर विनय कुमार चौधरी ने इस गंभीर समस्या के त्वरित समाधान की मांग को लेकर विभागीय सचिव पंकज पाल से मुलाकात की है। क्षेत्र में पेयजल संकट के कारण ग्रामीण परेशान हैं और योजना के क्रियान्वयन में हुई व्यापक अनियमितताओं पर सवाल उठ रहे हैं।

- Advertisement -

क्या थी नल जल योजना की शुरुआत?

यह बात वर्ष 2018-19 की है, जब अनावृष्टि के कारण भीषण पेयजल संकट उत्पन्न हो गया था। इसी को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रत्येक पंचायत के हर वार्ड में ‘हर घर नल का जल’ पहुंचाने की महत्वाकांक्षी योजना शुरू की थी। इस पहल के तहत, तत्कालीन विधायक के प्रयासों से बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र की सभी पंचायतों से पानी के नमूने एकत्र कर पटना स्थित छज्जूबाग प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गए थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में बड़ा एक्शन: केवटी प्रखंड प्रमुख पर लटकी बर्खास्तगी की तलवार, जानें क्यों?

जांच के दौरान, कमला नदी के निकट स्थित सज्जनपुरा, महिनाम और पोहद्दी पंचायतों के चापाकलों से निकलने वाले पानी में आर्सेनिक और फ्लोराइड की अत्यधिक मात्रा पाई गई थी, जिसे स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक बताया गया। इन चिन्हित पंचायतों के वार्डों में विशेष रूप से प्यूरीफायर युक्त और अधिक गहराई पर जल नल योजनाएं स्थापित की गईं, ताकि स्वच्छ पेयजल सुनिश्चित किया जा सके।

यह भी पढ़ें:  मयंक राज : दरभंगा के इस बेटे ने कर दिखाया कमाल! 10 लाख की फंडिंग से Droneman स्टार्टअप बिहार में लाएगा क्रांति

अनियमितता की भेंट चढ़ी करोड़ों की योजना

हालांकि, प्रखंड क्षेत्र के अन्य वार्डों में लगभग 191 नल जल योजनाएं लगाने की जिम्मेदारी मुखियाओं को सौंपी गई, लेकिन इनके स्थापन में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं बरती गईं। इन अनियमितताओं का परिणाम यह रहा कि लाखों-करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद आज तक ‘हर घर नल का जल’ पहुंचाने का लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सका। बाद में, पंचायतों और लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा लगाई गई कुल 234 नल जल योजनाओं के संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी पीएचईडी (लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग) को सौंप दी गई। दुर्भाग्यवश, विभाग इन योजनाओं के रखरखाव में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है।

पीएचईडी की लापरवाही और जमीनी हकीकत

बेनीपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) प्रवीण कुमार ने बताया कि स्थल निरीक्षण के दौरान साठ प्रतिशत से अधिक नल जल योजनाओं में गंभीर त्रुटियां पाई गईं। इस संबंध में एक विस्तृत प्रतिवेदन जिला पदाधिकारी एवं लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग को भेज दिया गया है। यह आंकड़ा योजना की जमीनी हकीकत और पीएचईडी की लापरवाही को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।

यह भी पढ़ें:  प्रेरणा बने प्रतीश: दरभंगा के लाल का कमाल! 70वीं BPSC में बनें RDO | दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग

यह कोई पहली बार नहीं है, जब विधायक प्रोफेसर विनय कुमार चौधरी ने इस मुद्दे को उठाया हो। गत वर्ष भी वे नल जल योजना में खराबी और पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराने को लेकर दरभंगा पीएचईडी कार्यालय पर धरना पर बैठे थे। उस समय विभाग ने आनन-फानन में कुछ योजनाओं को ठीक कर मामले को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन समस्या जस की तस बनी रही। अब एक बार फिर विधायक ने विभागीय सचिव से मिलकर क्षेत्र में पेयजलापूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। देखना यह होगा कि इस बार सरकार और संबंधित विभाग इस गंभीर समस्या पर कितनी गंभीरता से ध्यान देते हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मयंक राज : दरभंगा के इस बेटे ने कर दिखाया कमाल! 10 लाख की फंडिंग से Droneman स्टार्टअप बिहार में लाएगा क्रांति

Darbhanga News: दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के छात्र मयंक राज को बिहार स्टार्टअप पॉलिसी-2022 के तहत उनके 'Droneman' स्टार्टअप के लिए 10 लाख रुपये की सीड फंडिंग मिली है। यह कृषि#DarbhangaNews,#BiharStartup,#Droneman

ग्रामीणों का गुस्सा और रोजमर्रा: 32 घंटे से अंधेरे में डूबा दरभंगा का भरडीहा गांव, भीषण गर्मी से सैकड़ों परिवार बेहाल |अब SDO ने...

Darbhanga News: दरभंगा के कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड में भरडीहा गांव 32 घंटे से बिजली कटौती का सामना कर रहा है। ट्रांसफॉर्मर जलने से भीषण गर्मी में सैकड़ों परिवार परेशान हैं,#DarbhangaNews,#BiharPowerCut,#Kusheshwarasthan

‘अटल कला भवन’ : मधुबनी को मिली ₹19.73 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात, 620 दर्शकों की आधुनिक ऑडिटोरियम | अब खुलेगी सांस्कृतिक विकास की नई...

Madhubani Atal Kala Bhawan: मधुबनी जिले को मिली ऐतिहासिक सौगात! बिहार सरकार ने ₹19.73 करोड़ की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक अटल कला भवन को दी प्रशासनिक स्वीकृति। 620 सीटों वाला सभागार बनेग#MadhubaniNews,#AtalKalaBhawan,#BiharCulture

बड़ा बदलाव: गया से अब सीधे दिल्ली-जम्मू! रेलवे ने इन 6 ट्रेनों के बदले रूट, कई कैंसिल, देखें पूरी लिस्ट

Bihar Rail Diversion: गया, जहानाबाद और नवादा के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बरवाडीह स्टेशन पर चल रहे काम के चलते कई लंबी दूरी की ट्रेनें अब गया जंक्शन से गुजरेंगी, जिससे सीधी क#BiharRailDiversion,#GayaJunction,#IndianRailways