spot_img

Darbhanga के बेनीपुर में थोड़ी सी बारिश, और… हलधर फिर हुंकार उठे

spot_img
- Advertisement -

बेनीपुर, देशज टाइम्स। मानसून की पहली बारिश से जहां आम लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं, कसानों के चेहरे खिल उठे हैं। बहुतायत किसान अपने खेतों में धान की बिचड़ा डालने को तत्परता दिखा रहे हैं। वहीं, गाहे-बगाहे निजी सिंचाई साधनों की बदौलत बीज पाल कर रोपनी की आस में बैठे किसान धान की फसल लगाने में जुट गये हैं।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, प्रखंड क्षेत्र के किसान पिछले कई वर्षों से बाढ़ सुखाड़ की दोहरी मार झेल रहे हैं। इससे किसानों की माली हालत दिनानुदिन बिगड़ती जा रही है। इस बीच पिछले छह माह से क्षेत्र में एक भी बूंद पानी नहीं बरसी।

- Advertisement -

इससे, एक तरफ भीषण सुखाड़ की दस्तक मिल रही थी। गांव घर में लगाए गए हैंड पंप पानी देना बंद कर दिया था। लोग प्यास बुझाने के लिए भी जल नल योजना एवं टैंकर के पानी के भरोसे जी रहे थे। लेकिन, मानसून की दस्तक पिछले एक सप्ताह पूर्व होने के बावजूद स्थानीय स्तर पर प्रचंड धूप एवं भीषण गर्मी लोग झेलने को मजबूर थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा से बड़ी ख़बर! कोहराम, मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा नेता की ट्रेन से कटकर मौत, पढ़िए रिपोर्ट

गत मंगलवार की देर रात से बूंदाबांदी एवं रिमझिम फुहारों के बीच इंद्रदेव ने कृपा बरसाना प्रारंभ किया। इससे आम लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं, निजी सिंचाई के बल पर बिचड़ा पाले किसान खेतों में धान का फसल रोपाई करना शुरू कर दिया है।

दूसरी ओर, मौसम की मार झेल रहे किसानों ने अंधाधुंध खेतों में बिचड़ा डालना प्रारंभ कर दिया है। इससे एक बार फिर खरीफ की फसल का आच्छादन पूरा होने का भरोसा जगने लगी है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान की बेटी सीमा बनी DSP, भाजपा महामंत्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह और प्रथम हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ. राजेश झा ने किया सम्मानित

पोहद्दी गांव के किसान सुशील चौधरी, वकील मुखिया, अमरनाथ झा, रामनरेश झा, डखराम के गगनेंद्र झा, ललन झा, सुरेश झा ने देशज टाइम्स को बताया कि वर्तमान स्वाती नक्षत्र किसानों के लिए सुखदाई साबित हो रहा है। आद्रा नक्षत्र तो किसानों को दगा ही दिया। लेकिन, इस नक्षत्र ने किसानों के चेहरे पर रौनक ला दिया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga में सरकारी पैसे की हेराफेरी, डीएम सख़्त, जानिए कहां गए ₹92,770, पंचायत सचिव पर बड़ा एक्शन, पढ़िए रिपोर्ट

जहां, कुछ किसान धान की रोपनी में लग गए हैं। वहीं, अधिकांश किसान धान का बिचड़ा डाल रहे हैं। इससे धान के फसल होने की सुखद अहसास होने लगी है। साथ ही गर्मी से त्रस्त लोगों ने मौसम सामान्य होने पर राहत की सांस ली है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Death Penalty: मासूम से दरिंदगी करने वाले को दुष्कर्मी को फांसी! 60 दिन में कोर्ट ने दिया ऐतिहासिक फैसला

Pune Death Penalty: पुणे की विशेष अदालत ने साढ़े तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के दोषी भीमराव कांबले को मात्र 60 दिन में फांसी की सजा सुनाई। यह महाराष्ट्र का पहला और ऐतिहास#PuneDeathPenalty,#MaharashtraCrime,#SwiftJustice

पटना मेट्रो पर CM सम्राट चौधरी का अल्टीमेटम: मलाहीपकड़ी तक तय हुई लोकार्पण की तारीख!

Bihar Metro: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो परियोजना पर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने अधिकारियों को 02 जुलाई 2026 तक मलाहीपकड़ी तक मेट्रो का काम पूरा करने का निर्देश#BiharMetro,#PatnaMetro,#SamratChoudhary

बोधगया में सद्गुरु का दिव्य दर्शन: लाखों श्रद्धालुओं के लिए शांति का संदेश!महाबोधि मंदिर में भव्य स्वागत

Sadhguru: प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने सोमवार को बोधगया के महाबोधि मंदिर में भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना की। उन्होंने विश्व शांति, सद्भाव और मानवता के#Sadhguru,#BodhGaya,#MahabodhiTemple

दरभंगा के इस 250 साल पुराना भगवती मंदिर में आधी रात हुआ ‘ चमत्कार’ ! चोरों की साजिश ऐसे हुई फेल, जानकर चौंक जाएंगे

Darbhanga Bhagwati Mandir: दरभंगा के कादिराबाद स्थित 250 साल पुराने भगवती मंदिर में चोरी का बड़ा प्रयास नाकाम हो गया। आंधी-बारिश के बीच चोरों ने धावा बोला, लेकिन स्थानीय लोगों की सतर्कता#DarbhangaNews,#BiharCrime,#BhagwatiMandir