spot_img

दरभंगा में ऑटो चालक नंदू की गोली मार कर हत्या, विरोध में सड़कों पर बवाल, आगजनी, प्रदर्शन, नारेबाजी

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा लगातार अपराधियों के निशाने पर है। जीएम रोड तिहरा हत्याकांड के बाद पत्रकार राकेश कुमार नीरज के घर पेट्रोल बम फेंकने के बीच ताजा मामला मब्बी ओपी इलाके की है जहां एनएच 57 पर स्थित कैंसर अस्पताल के पास लहेरियासराय थाना क्षेत्र के मौलागंज के ऑटो चालक नंदू की हत्या कर शव को (auto-driver-shot-dead-in-darbhanga) फेंक दिया गया है।

- Advertisement -

इससे आक्रोशित लोगों और ऑटो एसोसिएशन ने शनिवार को सुबह से ही बवाल काटा है। घटना के विरोध में आक्रोशित ऑटो एसोसिएशन के लोगों ने शनिवार सुबह बेला मोड़ के पास सड़क जाम कर दिया। वहीं सड़कों पर लोग टायर जलाकर आगजनी भी की। इधर, आक्रोशित लोगों ने आज दरभंगा-लहेरियासराय सड़क को खान चौक के पास जाम कर दिया। इससे पूरे शहर में सुबह से ही जाम की स्थिति बनी रही।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Big Breaking दरभंगा में जन सुराज ने बनाई बड़ी बढ़त - आगे, कांग्रेस के मदन मोहन झा दूसरे नंबर पर! | MLC चुनाव: कौन बनेगा MLC?

पुलिस मामले की जांच में जुटी

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga MLC Election Big Breaking| दरभंगा MLC चुनाव में हंगामा! मतगणना केंद्र पर ही भिड़ गए दो बड़े दलों के एजेंट, पुलिस ने उठाया ये कदम

ऑटो चालक नंदू की लाश मब्बी ओपी क्षेत्र में कैंसर अस्पताल के पास से बरामद होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। नंदू के परिजनों ने बताया कि नंदू शुक्रवार की रात ऑटो लेकर घर से निकला था। देर रात तक घर नहीं आने से बेचैन परिजन राह ही देख रहे थे कि करीब रात दो बजे परिजनों के पास फोन आया कि नंदू का एक्सीडेंट हो गया है। वह डीएमसीएच में भर्ती है। मगर, परिजनों के पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद जब वो अस्पताल पहुंचे तो वहां देखा कि उसके भाई की मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News छठ महापर्व से पहले कमतौल में बड़ा एक्शन! घाटों पर सुरक्षा-सुविधा का 'महाप्लान' तैयार

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की देर रात अपराधियों ने नंदू की गोली मारकर हत्या कर दी और लाश को लाकर एनएच 57 के पास कैंसर अस्पताल के पास फेंक दिया। शनिवार की सुबह मोहल्ले के लोग और परिजनों ने  दरभंगा-लहेरियासराय मार्ग को जाम कर दिया। उधर, ऑटो एसोसिएशन के लोग बेला मोड़ पर प्रदर्शन करते  पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! 30 साल के ‘महाराथी’ की हुई हार, जानिए RJD का कौन जीता? क्या बोलीं -प्रियंका भारती

Bihar MLC Result: बिहार MLC चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। पटना शिक्षक सीट पर 30 साल से MLC रहे भाजपा के नवल किशोर को राजद के डॉ. संजीव ने 1,057 वोटों से हराया।#BiharMLCResult,#BiharPolitics,#NawalKishore

गोपालगंज रेस्टोरेंट कैप्टन अनीश की हत्या का सनसनीखेज खुलासा! BJP MLC पर FIR, मां बोली- बेटे को थप्पड़ मारा, मरवाकर फेंकने की धमकी दी

Bihar MLC Murder Case: गोपालगंज होटल कर्मचारी हत्याकांड में बड़ा मोड़। मृतक अनीश कुमार की मां ने होटल मालिक और भाजपा एमएलसी राजीव कुमार उर्फ गप्पू सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके ब#BiharMLC,#GopalganjMurder,#BiharCrime

बिहार में अब खैर नहीं! ई-चालान नहीं भरा तो गाड़ी जब्त, RC-DL सब होगा ब्लॉक!

Bihar E-challan: बिहार में लंबित ई-चालान और ट्रैफिक जुर्माने न भरने वाले वाहनों पर अब सख्त कार्रवाई होगी। राज्य परिवहन आयुक्त ने RC नवीकरण, स्वामित्व हस्तांतरण और DL पर रोक लगान#BiharEChallan,#TrafficRulesBihar,#RoadSafety

पटना में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन! 2060 KG मिठाई जब्त, कीमत ₹3,67,600 रुपये | दुकान 7 दिन के लिए बंद

Bihar Food Safety: पटना में खाद्य संरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए धनरुआ के आकाश स्वीट्स से 2,060 किलोग्राम मिठाई जब्त की, जिसकी कीमत 3.67 लाख रुपये है।#BiharFoodSafety,#PatnaNews,#FoodAdulteration