spot_img

सिंहवाड़ा से बड़ी खबर, बुरे फंसे बीडीओ शशि प्रकाश

spot_img
- Advertisement -

सिंहवाड़ा, देशज टाइम्स ब्यूरो। स्थानीय बीडीओ शशि प्रकाश पर बड़ा एक्शन लिया गया है। इनके विरुद्ध पंचायत आम निर्वाचन 2016 में उदासीनता, स्वेच्छाचारिता, गैर जिम्मेदाराना व्यवहार को लेकर बिहार सरकारी सेवक आचरण नियम 1976 और बिहार पंचायत निर्वाचन नियमावली 2006 के प्रावधानों के प्रतिकूल कार्य करने का आरोप पत्र जिला पदाधिकारी दरभंगा के पत्रांक 318 दिनांक, दस फरवरी 22 की ओर से गठित है।

- Advertisement -

जो उपसचिव राज्य निर्वाचन आयोग बिहार पटना के पत्रांक 791 दिनांक 25 फरवरी 2022 द्वारा विभाग को उपलब्ध कराया गया। प्राप्त आरोप पत्र पर विभागीय पत्रांक 1035753 दिनांक 28 जून 22 को स्पष्टीकरण की मांग की गई।

- Advertisement -

स्पष्टीकरण अभी तक अप्राप्त है। शशि प्रकाश के विरुद्ध आरोप पत्र में गठित आरोप की समीक्षा विभाग की ओर से की गई। समीक्षा उपरांत पाया गया कि पंचायत आम निर्वाचन 2016 में उदासीनता स्वेच्छाचारिता, गैर जिम्मेदार आचरण बिहार सरकारी सेवक आचरण नियमावली 1976 और बिहार पंचायत निर्वाचन नियमावली 2006 के प्रावधानों के प्रतिकूल कार्य करने का आरोप गंभीर प्रकृति के हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मोहर्रम के बाद भड़की हिंसा! दुकानों-घरों में तोड़फोड़, 7 घायल; 6 गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा

सिंहवाड़ा से बड़ी खबर, बुरे फंसे बीडीओ शशि प्रकाश

शशि प्रकाश के विरुद्ध गठित आरोप वर्तमान पदस्थापन स्थान से संबंधित है। वहीं गंभीर प्रकृति के हैं। इसकी जांच की आवश्यकता है। शशि प्रकाश के सिंहवाड़ा प्रखंड में पदस्थापित रहने से जिला पदाधिकारी द्वारा प्रतिवेदित आरोप पत्र के साक्ष्य के साथ छेड़छाड़ की संभावना है।

ऐसे में शशि प्रकाश को निलंबित करते हुए इनके विरुद्ध आरोप की वृहत जांच के लिए विभागीय कार्यवाही संचालित करने का निर्णय किया गया। निलंबन अवधि में शशि प्रकाश का मुख्यालय जिला ग्रामीण विकास अभिकरण नालंदा निर्धारित किया जाता है।

यह भी पढ़ें:  NH-27 पर धधका ट्रक! चौथी बार आग लगने से दहला दरभंगा, लाखों का तेल खाक

निलंबन की अवधि में श्री प्रकाश को बिहार सरकारी सेवक वर्गीकरण नियंत्रण व अपील नियम वाली 2005 के नियम 10 के तहत अनुमानान्य जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। श्री प्रकाश के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही संचालित करने के लिए अरविंद मंडल संयुक्त सचिव ग्रामीण विकास विभाग बिहार पटना को संचालन पदाधिकारी नियुक्त किया जाता है।

यह भी पढ़ें:  आप भी हो सकते हैं शिकार! दरभंगा में BJP अध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना का WhatsApp हैक!, साइबर अपराधियों ने मांगे पैसे; पुलिस ने दिया अलर्ट, पढ़िए

वहीं, जिला पदाधिकारी दरभंगा का निर्देश दिया जाता है कि जिला स्तर के किसी वरीय पदाधिकारी को उपस्थित ना पदाधिकारी नामित करेंगे। तदनुसार एतद द्वारा श्री प्रकाश को आदेश दिया जाता है कि संकल्प प्राप्त होने पर संचालन पदाधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर जैसा कि संचालन पदाधिकारी आदेश दें, अपना स्पष्टीकरण लिखित बचाओ बयान साक्ष्य सहित उनके समक्ष प्रस्तुत करेंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

वेतन 27 लाख, खाते में 2.5 करोड़!कैसे हुआ Bihar DPO Corruption का पर्दाफाश? अब परिवार पर भी गिरेगी गाज!

Bihar DPO Corruption: सारण के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अजीत कुमार हरिजन के खिलाफ उप विकास आयुक्त की जांच में आय से 10 गुना अधिक संपत्ति का खुलासा हुआ है। 32 महीने के वेतन 27.5 लाख के#BiharDPO,#SaranNews,#Corruption

बिहार में जमीन खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर: अब रजिस्ट्री के लिए ये 3 नियम जानना बेहद जरूरी!

Bihar Land Registration: बिहार सरकार ने भूमि निबंधन प्रणाली में बड़े बदलाव किए हैं। अब जमीन के न्यूनतम सरकारी मूल्य (सर्किल रेट) संशोधित हो गए हैं और ऑनलाइन सत्यापन अनिवार्य कर दिया गया#BiharLandRegistration,#BiharCircleRate,#PropertyRulesBihar

सीवान में दोस्त को यज्ञ के बहाने बुलाकर मारी थी गोली! मुख्य आरोपी दबोचा, जानें पूरा मामला

Siwan Crime News: सीवान में 25 जून को दोस्त को यज्ञ देखने के बहाने बुलाकर गोली मारने के मामले में मुख्य आरोपी रवि कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसके पास से देशी#SiwanCrime,#BiharPolice,#AccusedArrested

Bihar Board Exam: 9वीं से 12वीं की तिमाही परीक्षा की तारीखें आईं, 1 जुलाई से शुरू होंगे एग्जाम!

Bihar Board Exam: बिहार बोर्ड ने नौवीं से 12वीं तक की त्रैमासिक परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है। 1 जुलाई से 6 जुलाई तक होंगी परीक्षाएं, 11 जुलाई तक आएगा परिणाम। छात्रों के#BiharBoardExam,#QuarterlyExams,#BiharEducation