दरभंगा घनश्यामपुर के चंडीकेश्वर ने लहराया बीपीएससी में परचम, बनें आपूर्ति पदाधिकारी
घनश्यामपुर देशज टाइम्स न्यूज। प्रखंड क्षेत्र के लगमा गांव निवासी स्व.श्रवन कुमार झा तथा माता विमला देवी के छोटे पुत्र चंडीकेश्वर झा ने बीपीएससी की परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
गांव तथा प्लस टू स्तरीय गांधी कोसी प्रावसिक उच्च विद्यालय रसियारी से मैट्रिक करने के बाद चंडीकेश्वर में सीएम साइंस कॉलेज दरभंगा से इंटर तथा बीएससी ऑनर्स की परीक्षा पास की। पिता की मृत्यु के कारण चंडीकेश्वर ने होम ट्यूशन करके परिवार का भरण पोषण तथा अपनी पढ़ाई जारी रखी।
सेल्फ स्टडी करके चंडीकेश्वर को 419वीं रैंक मिला है,तथा इन्हें आपूर्ति पदाधिकारी का पद मिला है। आरजेआरकेएस इंटर कॉलेज लगमा में इनके चाचा रोहित कुमार झा मनोविज्ञान के सहायक प्राध्यापक हैं। चंडीकेश्वर की सफलता से क्षेत्र के लोगों ने उन्हें और उनके परिवार के लोगों को शुभकामनाएं दी।