बेनीपुर, देशज टाइम्स ब्यूरो। प्रधानमंत्री आवास योजना को शीघ्र पूरा कराने के लिए प्रखंड प्रशासन पूरी मुस्तैदी दिखा रही है। इसको लेकर बीडीओ अमोल मिश्र ने बुधवार को तरौनी पंचायत के विभिन्न गांव में आवास योजना के लाभुकों के घर पहुंच मामले की जांच की।
वहीं, शीघ्र निर्माण कार्य पूरा करने की हिदायत दी। जानकारी के अनुसार, बीडीओ ने राशि लेकर आवास नहीं बनाने वाले विभिन्न पंचायतो के 51 लाभुकों के विरूद्ध नीलाम पत्रवाद दायर किया है।
जांच के दौरान बीडीओ ने कहा कि तरौनी पंचायत के फरदाहा, ईटहरबा एवं विश्वनाथपुर के 20 लाभुकों का आवास निर्माण कार्य का निरीक्षण किया, जिसमें मात्र 7 लाभुकों ने निर्माण कार्य पूरा पाया गया है। वहीं, 11लाभार्थी का निर्माण कार्य अधूरा है, जबकि 2 लाभुक अभी तक राशि उठाकर घर बैठा हुआ है।
बीडीओ ने कहा कि आवास का आधा अधूरा निर्माण कर छोड़ दिए जाने तथा उक्त दोनों लाभुकों को जिन्होंने अभी तक राशि उठाकर आवास निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया है उन्हें शीघ्र निर्माण कार्य पूरा करने का सख्त हिदायत दी है। साथ ही उन्होंने ऐसे लोगों को चेतावनी दी है कि निर्माण कार्य शीघ्र पूरा नहीं किए जाने पर मामला दर्ज किया जाएगा।

















