spot_img

दरभंगा के बेनीपुर में रात्रि गश्ती के साथ साइबर अपराधियों से लेकर शराब कारोबारियों तक रहेगी पुलिस की पैनी नजर

spot_img
- Advertisement -

बेनीपुर, देशज टाइम्स ब्यूरो। अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में बुधवार को मासिक अपराध संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

- Advertisement -

बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएसपी डॉ कुमार सुमित ने अप्रैल माह में प्रतिवेदित  मामले का समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने कांडों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश उपस्थित थानाध्यक्षों को दिया।

- Advertisement -

सर्वप्रथम उन्होंने अनुमंडल क्षेत्र में ईद उल फितर शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सभी पुलिस पदाधिकारियों को बधाई दी और आगे भी हमेशा सामाजिक सौहार्द कायम रखने में अपनी महती भूमिका निर्वहन का निर्देश दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा एयरपोर्ट पर दिल दहला देने वाला मंजर: फटा फ्लाइट का टायर, फिर कैसे बची 150 यात्रियों की जान?

डीएसपी डॉ  कुमार ने थाना वार कांडों का समीक्षा करते हुए कांड निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश देते हुए लंबित वारंट एवं कुर्की-जब्ती को तेजी से निष्पादन करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने रात्रि गश्ती नियमित और तेज करने का निर्देश देते हुए कहा कि आजकल साइबर से जुड़े घटना में काफी बढ़ोतरी हुई है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा से खुली बिहार के मेडिकल कॉलेजों की पोल! DMCH में 50% छात्र फेल, NMC ने दी चेतावनी, पढ़ाई और इलाज दोनों ठप, क्या है वजह?

इसको लेकर बैंक के इर्द-गिर्द पुलिस कर्मियों की सक्रियता बढ़नी चाहिए जिससे गांव के बूढ़े बुजुर्ग जो बैंक तक राशि निकालने या जमा करने को पहुंचते हैं वे सुरक्षित अपना काम निपटा सके।

शराबबंदी की सफलता के लिए उन्होंने और कड़ी मेहनत की आवश्यकता जताते हुए कहा कि ग्रामीण स्तर पर खुफिया तंत्र को मजबूत करें जिससे शराब विक्रेता एवं पियकरों पर कड़ी नजर रखी जा सके और उन्हें सलाखों के भीतर पहुंचाया जा सके।

यह भी पढ़ें:  3D प्रिंटिंग से Darbhanga के छात्रों का भविष्य होगा रोशन! जानिए कैसे बदल रही है तकदीर

इस दौरान उन्होंने जमानत पर चल रहे आदतन अपराधी की गतिविधियों पर सख्त नजर रखने का निर्देश देते हुए कहा कि जो आदतन अपराधी हैं उनके हर गतिविधि का पर नजर रखी जाए और संदेह होने पर उनके साथ सख्ती से पेश आया जाए और उनका जमानत खारिज कराने के लिए तत्पर रहें।

इस अवसर पर बहेड़ा सर्किल निरीक्षक बसंत झा, बहेड़ा थाना अध्यक्ष प्रभारी एसएन सारंग, अलीनगर थाना अध्यक्ष बीके ब्रजेश, बहेड़ी थाना अध्यक्ष आशुतोष झा, बाजीतपुर ओपी अध्यक्ष रंजीत कुमार चौधरी सहित मनीगाछी, सकतपुर थानाध्यक्ष एवं नेहरा ओपी अध्यक्ष उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा के युवा फुटबॉलरों के लिए खुशखबरी! राष्ट्रीय स्तर पर चमकने का मौका, जल्द करें रजिस्ट्रेशन

Darbhanga Football: दरभंगा में युवा फुटबॉलरों के लिए राष्ट्रीय मंच तक पहुंचने का सुनहरा अवसर है। 3 जुलाई से नेहरू स्टेडियम में शुरू हो रही सुब्रतो मुखर्जी कप प्रतियोगिता में अंडर-1#DarbhangaFootball,#SubrotoCup,#BiharSports

दरभंगा में चोरों की खौफनाक सेंधमारी: एक रात, 8 घर खाली! पुलिस पर फूटा लोगों का गुस्सा

Darbhanga Crime: दरभंगा के जाले नगर परिषद के बैद्यनाथपुर गांव में चोरों ने एक ही रात में 8 घरों को निशाना बनाया। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत है और पुलिस जांच में जुटी है।#DarbhangaNews,#BiharCrime,#JaleTheft

खुशखबरी! दरभंगा विश्वविद्यालय ने जारी किया पंचांग 2026-27, इस बार 63 दिन बजेंगी शहनाई!

Darbhanga Panchang: दरभंगा विश्वविद्यालय ने वर्ष 2026-27 का बहुप्रतीक्षित पंचांग जारी कर दिया है। इस बार विवाह के 63 शुभ दिन हैं, जो पिछले साल से 18 दिन ज्यादा हैं। जानिए सभी शुभ म#DarbhangaPanchang,#BiharNews,#ShubhMuhurat

1 जुलाई को बिहार MLC शपथ ग्रहण: पवन सिंह समेत 10 नए सदस्यों का शपथ समारोह, जानिए कौन-कौन?

Bihar MLC Oath: बिहार विधान परिषद के 10 नवनिर्वाचित सदस्य 1 जुलाई को शपथ लेंगे। इस समारोह में भोजपुरी स्टार पवन सिंह और निषांत कुमार पर सबकी नजर है।#BiharNews,#MLCOath,#PawanSinghMLC