spot_img

Darbhanga के बेनीपुर में सड़क अतिक्रमणकारियों के खिलाफ बुल्डोजर तैयार, ठेला, रेवड़ी वाले अतिक्रमणकारियों के होंगे सामान जब्त, लगेगा जुर्माना

spot_img
- Advertisement -

सतीश चंद्र झा, बेनीपुर, देशज टाइम्स। अनुमंडल क्षेत्र के मुख्य सड़कों में अतिक्रमण के कारण हो रही नित्य जाम की समस्या का स्थाई समाधान के लिए अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी की बैठक आयोजित (Bulldozers ready against road encroachers in Benipur) की गई।

- Advertisement -

बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी शंभुनाथ झा ने की। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी श्री झा ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी को जाम की स्थाई समाधान के लिए सदैव तत्पर रहने का निर्देश दिया।

- Advertisement -

साथ ही आगामी 6 नवंबर को बेनीपुर भारत चौक से लेकर धरौरा चौक तक मुख्य सड़क के दोनों ओर बने फुटपाथ की दुकान और रेड़ी, टोकरी वाले के साथ-साथ वाहन चालकों पर भी कड़ी कार्रवाई की तैयारी की गई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बाबा नागार्जुन की जयंती पर बिहार सरकार का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए MLA विनय ने दिया ये खास संदेश ..'नवतुरिया आगा आबू' !

इसके लिए प्रभारी अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी मनीष चंद्र चौधरी ने बहेड़ा थाना अध्यक्ष  अलीनगर थाना अध्यक्ष के साथ-साथ भारी पुलिस बल की मुस्तैदी किए जाने की बात कही है। दूसरी ओर अनुमंडल पदाधिकारी ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमार को अपने कर्मियों के साथ बुलडोजर तैयार रखने का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में बिजली ने बढ़ाई किसानों की मुसीबत! जाले में धान रोपनी पर मंडराया संकट

और, आज पुनः ध्वनि विस्तारक यंत्र से सूचना प्रसारित करने का निर्देश दिया है। साथ ही अंचल अधिकारी रविकांत कुमार को अपने राजस्व कर्मचारी एवं अंचल अमिन के साथ पूर्ण मुस्तैदी के साथ अभिक्रमण हटाओ अभियान में शामिल होने का निर्देश दिया है।

जानकारी के अनुसार, वैसे तो वर्ष भर मुख्य सड़क पर अस्थाई दुकान लगने के कारण जाम की समस्या बनी रहती है। लेकिन खासकर मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक हटिया एवं पर्व त्यौहार के समय में जाम की भीषण समस्या उत्पन्न हो जाती है। जिसके को भाजन का शिकार स्कूली बच्चों के साथ-साथ एम्बुलेंस को भी होना पड़ता है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा से खुली बिहार के मेडिकल कॉलेजों की पोल! DMCH में 50% छात्र फेल, NMC ने दी चेतावनी, पढ़ाई और इलाज दोनों ठप, क्या है वजह?

सामान्य लोगों के साथ-साथ पदाधिकारी या राजनीतिक लोग को हमेशा इस समस्या से दो-चार होना पड़ता है। लेकिन इस बार अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी के आक्रामक रुख के कारण अतिक्रमणकारियों का सामान जब्ती के साथ-साथ जुर्माना और निरोधक कार्रवाई भी सुसंगत धाराओं में की जाएगी, जिससे कि जाम का स्थाई समाधान होने की प्रबल संभावना बन गई है।

इस अवसर पर अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी मनीष चंद्र चौधरी, प्रभारी थाना अध्यक्ष मौसम, प्रभारी अंचल अधिकारी रविकांत कुमार ,नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमार सहित अन्य विभागीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अरे कमाता तो कुत्ता भी है…! ‘कुत्ता’ के बयान पर मचा बवाल!

Bihar Politics: बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने राजगीर में एक कार्यक्रम के दौरान विपक्ष पर हमला बोलते हुए विवादित टिप्पणी की। उन्होंने 'कुत्ता' शब्द का इस्तेमाल किया और#BiharPolitics,#DilipJaiswal,#ControversialStatement

दरभंगा में खूनी संघर्ष: हत्या-गोलीकांड के बाद नाले से मिली पिस्तौल, ASI की जान बची

Darbhanga Crime: दरभंगा के ओझौल गांव में हुए गोलीकांड और हत्या मामले में पुलिस ने नाले से एक पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किया है। सहायक दरोगा मोहम्मद मोबीन का सफल ऑपरेशन हुआ,#DarbhangaCrime,#BiharPolice,#OjhaulVillage

दरभंगा में सिर्फ पानी की बोतल के लिए हत्या! बेनीपुर में खूनी वारदात, पुलिस ने दबोचा मुख्य हत्यारा

Benipur Crime: बेनीपुर के मोतीपुर गांव में पानी की बोतल के पैसे को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रमोद साहु को गिरफ्तार कर#BenipurCrime,#BiharPolice,#MotipurMurder

दरभंगा वालों ध्यान दें! 1 जुलाई को सुबह-सुबह गुल रहेगी बिजली, 17 इलाके प्रभावित, देखें लिस्ट

Darbhanga News: दरभंगा के निवासियों के लिए जरूरी खबर! 01 जुलाई, 2026 को लक्ष्मीसागर उपकेंद्र से जुड़े 17 इलाकों में सुबह 7:30 बजे से 10:00 बजे तक बिजली नहीं आएगी।#DarbhangaNews,#BiharPowerCut,#Laxmisagar