दरभंगा, देशज टाइम्स। चैत्र नवरात्रा के महाष्टमी के दिन आज मां दुर्गा को खोंइछ भरने के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। दरभंगा शहर के शुभंकरपुर स्थित धर्मगाछी दुर्गा मंदिर प्रांगण में स्थापित देवी दुर्गा के पूजन एवं दर्शन के लिए सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा।
दुर्गा सप्तशती पाठ से वातावरण गुंजायमान हो रहा है। पूजा समिति के अध्यक्ष अशोक पासवान ने बताया कि मां दुर्गा की आराधना के लिए आने वाले भक्तों को कोई असुविधा नहीं हो समिति इसका पूरा पूरा ध्यान रख रही है।

पूजा समिति के सचिव दीपक कुमार राय ने बताया कि इस वर्ष सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पूजा पंडाल सहित अगल बगल में पांच सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। और, लगातार उसकी निगरानी की जा रही है।
उन्होंने बताया कि मां के आकर्षक प्रतिमा का निर्माण स्थानीय कलाकारों की ओर से ही किया गया है। समिति के उपाध्यक्ष रंजीत पासवान ने बताया कि रामनवमी के रात्रि में यहां भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें मुजफ्फरपुर से आए कलाकारों की ओर से आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की जाएगी।

















