spot_img

हर घर नल जल, बिजली-पोल, आवास…हर समस्या का ऑन-द-स्पॉट समाधान…लगेगा बिजली पोल, मिलेगा भुगतान@Darbhanga DM Kaushal Kumar Janta DarabaarLIVE

spot_img
- Advertisement -

जनता दरबार LIVE: डीएम कौशल कुमार ने समस्याएं सुनीं, कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट समाधान। नल-जल योजना, बिजली, शिक्षा और ऋण से जुड़ी शिकायतें सामने आईं, 30 हजार से अधिक लोगों ने देखा फेसबुक LIVE@दरभंगा,देशज टाइम्स।

- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने आज आयोजित जनता दरबार में जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कई मामलों का तत्काल निवारण किया। शेष आवेदनों को संबंधित विभागों को अग्रेषित कर उनके समाधान का निर्देश दिया गया।

- Advertisement -

इस बार जनता दरबार को डीएम दरभंगा के आधिकारिक फेसबुक पेज पर लाइव प्रसारित किया गया, जिसे 30 हजार से अधिक नागरिकों ने मोबाइल पर लाइव देखा और जिला प्रशासन के इस पहल की सराहना की।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Minor Girl Kidnap: दरभंगा में शौच गई नाबालिग लड़की अचानक हुई लापता! पिता के आरोपों से सनसनी... क्या है अगवा होने की असल वारदात, बड़ी मोबाइल नंबरों की लोकेशन ट्रेस तहकीकात!

नल-जल योजना बनी रही मुख्य मुद्दा

जनता दरबार में नल-जल योजना, बिजली विभाग, शिक्षा, बैंक ऋण, आवास योजना, और समाज कल्याण योजनाओं से जुड़े कई आवेदन प्राप्त हुए।

बहेड़ी में लगेगा पोल

बहेड़ी प्रखंड से आए एक परिवादी ने बताया कि उन्हें पहले नल-जल योजना का लाभ मिला है और अब बिजली पोल लगाने हेतु आवेदन किया है। डीएम ने कार्यपालक अभियंता (ग्रामीण विद्युत) को शीघ्र पोल लगाने का निर्देश दिया।

काम किया मगर भुगतान नहीं मिला

हनुमाननगर से एक परिवादी ने शिकायत की कि दो वर्ष पूर्व नल-जल योजना में काम करने के बावजूद भुगतान नहीं हुआ। प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी को जांच कर तत्काल भुगतान का निर्देश।एक अन्य शिकायतकर्ता ने कहा कि उन्हें नल जल का लाभ अब तक नहीं मिला। पीएचईडी के अभियंता को निर्देश दिया गया कि 24 घंटे के भीतर जल आपूर्ति सुनिश्चित करें।

जनता दरबार के लाइव मॉडल की तारीफ

डीएम कौशल कुमार के निर्देश पर सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय द्वारा फेसबुक LIVE की व्यवस्था की गई। जनता को घर बैठे शिकायतों और उसके समाधान की सीधी जानकारी मिली। प्रशासनिक पारदर्शिता और जनसंपर्क में यह एक बड़ी पहल मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime News: दरभंगा में पुलिस का एक्शन! दहेज और हत्या के आरोपी समेत 4 अपराधी गिरफ्तार, इलाके में सनसनी

डीएम कौशल कुमार ने कहा:

“सरकार का स्पष्ट निर्देश है कि जनता की शिकायतों का समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ किया जाए। नल-जल योजना हो या किसी अन्य सेवा से जुड़ी समस्या – तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए।”

उपस्थित पदाधिकारीगण:

स्वप्निल (उप विकास आयुक्त),सत्येंद्र प्रसाद (उप निदेशक, जनसंपर्क),बालेश्वर प्रसाद (जिला भू अर्जन पदाधिकारी),पवन कुमार (अनुमंडल लोक शिकायत पदाधिकारी),अनिरुद्ध कुमार (डीएसपी, होमगार्ड),पूजा चौधरी (नोडल IT सेल) मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna Crime News: AIIMS पटना में कुकर्म! महिला कर्मी और बेटी से छेड़छाड़, अधिकारी को पुलिस ने दबोचा, पढ़िए

पटना एम्स में महिला कर्मी और नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आंतरिक जांच में आरोप सही पाए गए।#PatnaCrime,#AIIMSPatna,#POCSOAct

Bihar Mausam News: बिहार में गर्मी का कहर जारी, लेकिन जल्द मिलेगी राहत! इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

बिहार में गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है, लेकिन मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है। कई जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी हुआ है, जिससे तापमान#BiharWeather,#MausamUpdate,#RainAlert

Darbhanga Crime News: दरभंगा में क्राइम ब्रांच का फर्जी अफसर बन ठगों ने बुजुर्ग को लूटा, जानिए पूरा मामला

दरभंगा में क्राइम ब्रांच का फर्जी अधिकारी बनकर ठगों ने एक बुजुर्ग से दिनदहाड़े सोने की चेन झपट ली। ओझौल गांव में हुई इस घटना से दहशत फैल गई है। पुलिस सीसीटीवी फ#DarbhangaCrime,#ChainSnatching,#BiharPolice

Patna Cyber Crime News: बुजुर्ग महिला को ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर लूटे 2.66 करोड़! पढ़िए -‘सुप्रीम कोर्ट’- ‘आरबीआई’ का फर्जीवाड़ा, कैसे हुई ठगी का...

पटना की साइबर पुलिस ने 78 वर्षीय बुजुर्ग महिला को 'डिजिटल अरेस्ट' कर 2.66 करोड़ रुपये ठगने वाले आरोपी शुभम राय को कोलकाता के हुगली से गिरफ्तार किया है। यह कार्र#PatnaCyberCrime,#DigitalArrest,#KolkataArrest