spot_img

Darbhanga News | देववाणी संस्कृत बोलने लगा है अब Darbhanga

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News | देववाणी संस्कृत बोलने लगा है अब Darbhanga जहां समीपस्थ गांवों में भी संस्कृतमय वातावरण की नींव रखी जा रही है। इसके लिए दरभंगा संस्कृत विवि के वीसी प्रो. लक्ष्मी निवास पांडेय ने सम्भाषण शिविर के आयोजन की दरकार पर जोर दिया है जहां

- Advertisement -

Darbhanga News | संस्कृत जन जन की जुबान पर हो। यह लोक भाषा बने।

संस्कृत जन जन की जुबान पर हो। यह लोक भाषा बने। समाज में इसे उच्च स्थान मिले और यह सही मायने में रोज के व्यवहार में आ सके, इसके लिए कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. लक्ष्मी निवास पांडेय सतत प्रयत्नशील हैं। वे जिस किसी भी कार्यक्रम में जाते हैं वहां संस्कृत की उन्नति व उसके संवर्धन के उपायों पर जरूर फोकस करते हैं।

- Advertisement -

Darbhanga News | विजिटर्स रजिस्टर में भी देववाणी

संस्कृत के प्रचार व प्रसार से उनका गहरा जुड़ाव रहा है। यह जानकारी देते हुए पीआरओ निशिकांत ने बताया कि विजिटर्स रजिस्टर यानी आगंतुक पंजी में भी वे अपनी प्रतिक्रियाएं संस्कृत में ही दर्ज करते हैं। दो दिन पूर्व किसी कार्यक्रम के सिलसिले में वे जगदीश नारायण ब्रह्मचर्य संस्कृत उपशास्त्री महाविद्यालय, लगमा गए थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Graduate Constituency दरभंगा में जन सुराज को झटका! टिकट कटते ही रविंद्र यादव ने खोल दिए ₹5 से 7 करोड़ का राज! | पढ़िए -बड़ा ऐलान

Darbhanga News | संस्कृत का वातावरण अच्छा है। इसे बढ़ाने की जरुरत

यहां भी कुलपति प्रो. पांडेय ने कॉलेज के विजिटर्स रजिस्टर में संस्कृत में ही अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। लिखा कि कॉलेज में संस्कृत का वातावरण अच्छा है। इसे बढ़ाने की जरुरत है। साथ ही संस्कृत सम्भाषण का यहां शिविर अपेक्षित है। कालेज के समीपस्थ गांवों में भी संस्कृतमय वातावरण का निर्माण हो, ऐसा हमें प्रयास करना है। इसके लिए वे आशान्वित हैं।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में आंगनवाड़ी कायाकल्प की तैयारी! DM Kaushal का डैशबोर्ड एंट्री पर बड़ी सख्ती -पोषण माह और काम में ढिलाई नहीं, कल तक रिपोर्ट!

Darbhanga News | बुद्धिजीवियों से संस्कृत को बढ़ावा देने की अपील

बगल के आदर्श संस्कृत महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भी कुलपति ने वहां मौजूद सभी बुद्धिजीवियों से संस्कृत को बढ़ावा देने की अपील की और कुछ ऐसे सुझाव भी दिए जिसके बलबूते संस्कृत के लिए समाज मे मददगार वातावरण तैयार किया जा सके।
मौके पर मुख्य रूप से डॉ राधेश्याम झा, डॉ नन्द कुमार चौधरी, प्रकाश चन्द्र मिश्र, प0 धीरेंद्र झा, नरेश कुमार उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा बाकरगंज की अनुप्रिया चौधरी को आजीवन कारावास| खौफनाक वारदात का अंत ! पति को हॉर्लिक्स में जहर देने वाली पत्नी को उम्रकैद!

Darbhanga News | ग्रुप बनाकर कर्मियों को इसके लिए प्रशिक्षित किया जाएगा

यहां उल्लेख करना जरूरी है कि विश्वविद्यालय मुख्यालय में भी कर्मियों को संस्कृत में बोलचाल करने तथा सञ्चिकाओं को निष्पादित करने के लिए भी व्यवस्था की जा रही है। संस्कृत सीखाने के लिए इसमें संस्कृत भारती की मदद ली जाएगी। ग्रुप बनाकर कर्मियों को इसके लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। गत 12 मार्च को आयोजित सीनेट की बैठक की अध्यक्षता करते हुए माननीय कुलाधिपति ने भी संस्कृत सम्भाषण आयोजित करने को कहा था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुफ्त बिजली फिर भी बिल में ‘माइनस’? मुजफ्फरपुर में उपभोक्ता हैरान, जानिए सच – ?

Bihar Electricity Bill: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली के बावजूद मुजफ्फरपुर के उपभोक्ताओं के बिल में 400-500 रुपये तक का 'माइनस' बैलेंस आ रहा है। जानिए इस उलझन की वजह और विभाग का स्पष #BiharElectricity,#MuzaffarpurNews,#FreeElectricityScheme

बिहार में महिला सुरक्षा पर बड़ा विवाद! मांझी ने चिराग पासवान को दिया सीधा जवाब, ‘शर्मिंदा हैं तो एक्शन लें’

Bihar Women Safety: बिहार में महिला सुरक्षा को लेकर NDA के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने चिराग पासवान के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अगर कोई शर्म #BiharWomenSafety,#JitanRamManjhi,#NDAConflict

EOU के छापे से हड़कंप: इस अधिकारी के पास निकली 1.49 करोड़ की बेनामी संपत्ति, देखकर चौंक जाएंगे!

Patna EOU Raid: पटना में आर्थिक अपराध इकाई ने कैमूर परिवहन विभाग के प्रवर्तन अवर निरीक्षक अमित कुमार गुप्ता के ठिकानों पर छापेमारी की। उन्हें 1.49 करोड़ रुपये से अधिक की आय से #BiharCorruption,#EOURaid,#KaimurNews

गंडक की तबाही का खौफनाक मंजर! पूर्वी चंपारण में बाढ़ के पानी में बहकर आए हिरण, फिर जो हुआ…

East Champaran Flood: पूर्वी चंपारण में गंडक नदी का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। नेपाल में हुई भारी बारिश और वाल्मीकिनगर बराज से लाखों क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद नदी ने तबाही म #EastChamparanFlood,#WildlifeRescueBihar,#GandakRiver