spot_img

Muzaffarpur Crime जमुई – दरभंगा और अब -मुजफ्फरपुर में बेटियों पर जानलेवा हमला! परीक्षा देने जा रहीं 2 छात्राओं पर घात लगाकर हथियार से हमला

Muzaffarpur Crime: जमुई और दरभंगा के बाद मुजफ्फरपुर में भी बदमाशों की गुंडागर्दी सामने आई है। दो स्कूली छात्राओं पर जानलेवा हमले से बिहार में महिला सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

spot_img
- Advertisement -

Muzaffarpur Crime: बिहार में बेटियों की सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जमुई और दरभंगा के बाद अब मुजफ्फरपुर में बदमाशों की गुंडागर्दी देखने को मिली है। यहां परीक्षा देने जा रहीं दो छात्राओं पर बाइक सवार एक बदमाश ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह घटना बरुराज थाना क्षेत्र के मनोहर छपरा गांव स्थित पुलिया के पास हुई, जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है।

- Advertisement -

घायल छात्राओं को तत्काल स्थानीय स्तर पर इलाज के लिए ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छात्राओं का बयान दर्ज किया। पुलिस अब बाइक सवार बदमाश की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए जुट गई है।

- Advertisement -

परीक्षा देने जा रही थीं छात्राएं, घात लगाकर किया हमला

यह घटना उस वक्त हुई जब कमालपुर बिथरौल गांव निवासी लक्ष्मण राम की 18 वर्षीय पुत्री कंचन कुमारी और सिकंदर राम की 17 वर्षीय पुत्री अंजू कुमारी साइकिल से उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मनोहर छपरा जा रही थीं। दोनों छात्राएं इंटर की टेस्ट परीक्षा देने के लिए स्कूल जा रही थीं। जैसे ही वे मनोहर छपरा पुलिया के पास पहुंचीं, पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार बदमाश ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस अचानक हुए हमले में दोनों छात्राएं घायल हो गईं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Panchayat Election पंचायत चुनाव पर बड़ा अपडेट: इंजीनियरिंग सेल का गठन, परिसीमन की नई व्यवस्था | CM Samrat ने क्या कहा - बदल जाएगी बिहार के गांवों की तस्वीर?

हमले को अंजाम देने के बाद बदमाश कमालपुर बिथरौल की ओर फरार हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की नजर घायल छात्राओं पर पड़ी, जिन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। बाद में दोनों घायल छात्राओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) मोतीपुर में प्राथमिक इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें इलाज के बाद घर भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें:  बिहार में अब ट्रैफिक के हिसाब से तय होगी हाईवे की चौड़ाई - बनेंगे हाईवे: NHAI ने जारी किए नए नियम | पढ़िए - अवैध प्रवेश - बाउंड्री वॉल और इंटरचेंज

पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी की तलाश जारी

इस पूरे मामले पर एसडीपीओ-1 सुचित्रा कुमारी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने छात्राओं के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

एसडीपीओ-1 सुचित्रा कुमारी ने बताया, “एक बदमाश ने छात्राओं पर धारदार हथियार से वार करके उन्हें घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया। घायल छात्राओं के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटना में शामिल बाइक सवार बदमाश की पहचान करने और उसकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है।”

पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना ने एक बार फिर बिहार में छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है, खासकर शिक्षण संस्थानों की ओर जाने वाले रास्तों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठ रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime बेनीपुर में मद्य निषेध थाना का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 8 गिरफ्तार, शराब और बाइक जब्त

Benipur Liquor Ban: बेनीपुर में मद्य निषेध थाना ने शराब माफियाओं और नशेड़ियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। धेरुख और बहेड़ा में छापेमारी कर 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया, साथ ही भार #BenipurNews,#BiharLiquorBan,#PoliceAction

Darbhanga में Jail ब्रेक | Big Escape दरभंगा जेल में बड़ी चूक! Madhubani के कैदी ने सीढ़ी से फांदी दीवार, पैर टूटा, फिर भी...

Darbhanga Jail Escape: दरभंगा मंडल कारा से एक कैदी मोहम्मद फरमान साह सीढ़ी के सहारे दीवार फांदकर भाग निकला। भागने के दौरान उसका पैर टूट गया, जिसके बाद उसे डीएमसीएच में भर्ती कराया गया #DarbhangaNews,#BiharPolice,#JailSecurity

दरभंगा कोर्ट का बड़ा फैसला: हत्या-रेप के आरोपियों को नहीं मिली जमानत, अब हाईकोर्ट ही एकमात्र सहारा!

Darbhanga Court: दरभंगा में अदालतों ने हत्या, दुष्कर्म और जानलेवा हमले जैसे संगीन मामलों में आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार शर् #DarbhangaNews,#BiharCrime,#JusticeServed

बिहार में बज गया चुनावी बिगुल! विधान परिषद की 8 सीटों पर सियासी हलचल तेज, जानिए पूरी डिटेल – कब से नामांकन

Bihar Legislative Council Election: बिहार विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग ने बिहार की 8 सीटों सहित 28 विधान परिषद सीटों पर चुनाव की घोषणा की। जन सुराज और राजद ने अपने उम #BiharMLCElection,#JanSuraaj,#RJD