spot_img

दरभंगा में शराब माफिया का नया पैंतरा फेल! ट्रक के तहखाने में छिपाई 1100 लीटर से ज्यादा दारू पकड़ी गई

Darbhanga Liquor Seizure: दरभंगा पुलिस और मध्य निषेध विभाग की संयुक्त कार्रवाई में एक ट्रक के तहखाने से भारी मात्रा में अवैध शराब मिली है, जिसे कमोड और बेसिन के नीचे छिपाया गया था। इस खुलासे के बाद हड़कंप मच गया है।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Liquor Seizure: प्रभास रंजन दरभंगा। दरभंगा में शराब माफियाओं ने अब निर्माणाधीन आमस सिक्स लेन रोड को अपने अवैध कारोबार के लिए ‘सुरक्षित क्षेत्र’ बना लिया है। मंगलवार की सुबह इसी सुनसान सड़क पर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एक ट्रक से 1171.44 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। पुलिस को देखते ही शराब धंधेबाज मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।

- Advertisement -

दरभंगा में शराब माफिया का नया पैंतरा फेल! ट्रक के तहखाने में छिपाई 1100 लीटर से ज्यादा दारू पकड़ी गई

- Advertisement -

शराब कारोबारियों के लिए आमस सिक्स लेन रोड इन दिनों एक नया ठिकाना बन गया है। यह सड़क अभी निर्माणाधीन है, जिससे यहां आवाजाही काफी कम होती है। इसी का फायदा उठाकर शराब माफिया सुनसान जगहों पर शराब की बड़ी खेप उतारते और व्यवस्थित करते हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bhagalpur Crime भागलपुर में रेलवे यात्रियों की बल्ले-बल्ले! चेन स्नैचिंग करने वाला खगड़िया गैंग धराया, 6 बदमाश अरेस्ट

गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी, ऐसे पकड़ी गई शराब

मध्य निषेध विभाग पटना को मंगलवार की सुबह एक गुप्त सूचना मिली थी। जानकारी के अनुसार, एक ट्रक से शराब की बड़ी खेप लाई जा रही थी। इस सूचना के आधार पर बहादुरपुर थाने की पुलिस और मध्य निषेध विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। थाना क्षेत्र के बीएमपी-13 स्थित आमस के नवनिर्मित पुल के नीचे शराब की खेप उतारी जा रही थी, तभी पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रक को पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें:  पटना में आज बड़ा बवाल! CEC के खिलाफ छात्रों का राजभवन मार्च, जानें क्यों सड़कों पर उतरे?

कमोड और बेसिन के नीचे बना था तहखाना

पुलिस को देखते ही ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने जब ट्रक की तलाशी ली, तो दंग रह गई। ट्रक के अंदर ऊपर से कमोड, लैट्रिन का सीट और बेसिन पुआल के साथ रखे हुए थे। इन सामानों के नीचे एक गुप्त तहखाना बना हुआ था, जिसमें हरियाणा निर्मित विदेशी शराब भरी हुई थी। बरामद शराब की कुल मात्रा 1171.44 लीटर है।

बहादुरपुर थानाध्यक्ष प्रसुंजय कुमार ने बताया, ‘इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। ट्रक किसकी है और यह खेप कहां से आई थी, इसका पता लगाया जा रहा है। फरार धंधेबाज की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।’

पुलिस अब इस मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि शराब के पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके और इसमें शामिल अन्य लोगों को भी पकड़ा जा सके।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News DMCH में शराब पार्टी! सर्जिकल भवन में पार्टी की वायरल वीडियो में कौन-कौन?

Bihar Sharabbandi: बिहार में सख्त शराबबंदी कानून लागू है, लेकिन दरभंगा के सबसे बड़े अस्पताल, DMCH के भीतर एक शराब पार्टी का वीडियो वायरल होने से इस कानून पर फिर सवाल उठ गए हैं। इस #BiharSharabbandi,#DarbhangaNews,#DMCH

रणजी ट्रॉफी में बिहार की शर्मनाक हार, यूपी ने पारी और 267 रन से रौंदा!

Bihar Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी 2026-27 के एलीट ग्रुप मुकाबले में बिहार की टीम को उत्तर प्रदेश ने पारी और 267 रनों से करारी शिकस्त दी। राजगीर में हुए मैच में बिहार की बल्लेबाजी दोन #BiharRanjiTrophy,#RajgirCricket,#BiharCricket

बिहार के अस्पतालों में अब मिलेगी बेहतर सुविधा! सरकार ने उठाया बड़ा कदम, जानें क्या होगा फायदा

Bihar Health Facilities: बिहार में स्वास्थ्य सुविधाओं की तस्वीर बदलने वाली है। 'सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान' के तहत 12,067 योजनाओं को मंजूरी मिली है, जिसमें 70.55 करोड़ रुपये का बजट #BiharHealth,#SevaSankalp,#BiharNews

मनरेगा में 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया पंचायत रोजगार सेवक! शेखपुरा में निगरानी का बड़ा एक्शन

Bihar Vigilance: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। शेखपुरा जिले में मनरेगा के तहत काम के बदले 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पंचायत रोजगार सेवक प्रफुल्ल कुमार को #BiharVigilance,#SheikhpuraNews,#CorruptionCrackdown