बेनीपुर, देशज टाइम्स् ब्यूरो। बहेड़ा थाना के पोहड्डी गांव में सोमवार की देर रात आग लगने से मो. जहीर के घर में लाखों रुपए की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई।






स्थानीय सूत्रों के अनुसार देर रात मो जहीर के घर में अचानक आग लग गई जिससे घर में रखे कपड़ा ,बर्तन, फर्नीचर, अनाज सहित नकद राशि जलकर खाक हो गई। स्थानीय लोगों की ओर से आग पर काबू पाने के लिए हर संभव प्रयास किया गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक सब कुछ जलकर नष्ट हो गई थी।
इस संबंध में स्थानीय मुखिया राज्यमणि देवी अंचल अधकारी को फोन पर जानकारी देकर समुचित राहत देने की मांग की है। इस संबंध में पूछने पर अंचल अधिकारी भुवनेश्वर झा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि राजस्व कर्मचारी को जांच कर प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया है तदनुरूप राहत पहुंचाई जाएगी।
वहीं, सोमवार की रात तेज आंधी और बारिश के कारण मंगलवार को भी शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में सोलह घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। तेज आंधी और बारिश में बेनीपुर पाॅवर सब स्टेशन की आपूर्ति ही ठप हो गई।
इसके कारण क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ठप रही। जिसके कारण लोगों को मोबाइल एवं लैपटॉप चार्जिंग करने में भाड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा।
इस संबंध में सहायक अभियंता आकाश कुमार ने बताया कि तेज आंधी के कारण बेनीपुर पाॅवर सब स्टेशन में आपूर्ति ठप हो गया।जिसे काफी मशक्कत के बाद आपूर्ति हुई। इसके बाद बाजार में साढ़े तीन बजे विद्युत आपूर्ति शुरू हुआ और ग्रामीण क्षेत्र में चालू करने की दिशा में टीम द्वारा काम किया जा रहा है।








