Darbhanga News: प्रभास रंजन दरभंगा।बिहार के दरभंगा से लहेरियासराय थाना क्षेत्र में एक पूर्व वार्ड पार्षद के घर चोरी का प्रयास करते एक नाबालिग को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ा है।
पूर्व वार्ड पार्षद के घर चोरी का प्रयास, नाबालिग चोर पकड़ा गया
शनिवार दोपहर लहेरियासराय थाना क्षेत्र के एसडीओ आवास के पास पूर्व वार्ड पार्षद रीता सिंह के बंद पड़े मकान में चोरी का प्रयास किया जा रहा था। पड़ोस के मजदूरों ने एक नाबालिग युवक को चोरी करते हुए देख लिया और तुरंत इस बात की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही लहेरियासराय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और नाबालिग चोर को अपने साथ ले गई।
लहेरियासराय थानाध्यक्ष अमित कुमार ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि नाबालिग युवक से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद उसे बाल सुधार गृह भेज दिया जाएगा। यह घटना इसलिए भी चिंताजनक है क्योंकि कुछ महीने पहले भी रीता सिंह के घर में चोरी का प्रयास हुआ था। उस समय चोर ने घर में घुसकर रीता सिंह के जाग जाने पर उन पर किचन में रखे चाकू से हमला कर दिया था। इस हमले में वह बुरी तरह घायल हो गई थीं और उन्हें कई दिनों तक डीएमसीएच में भर्ती रहना पड़ा था। स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर चर्चा है कि आखिर बार-बार उनके घर पर चोरी का प्रयास क्यों किया जा रहा है। पढ़िए विस्तार से
लहेरियासराय थाना क्षेत्र के एसडीओ आवास के पास शनिवार की दोपहर एक मकान में चोरी करते नावालिक युवक को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। लोगों ने इस बात की सूचना लहेरियासराय थाना की पुलिस को दी। लहेरियासराय थाना की पुलिस नावालिक युवक को अपने साथ ले गई। बताया जाता है कि पूर्व वार्ड पार्षद रीता सिंह के बंद पड़े घर में नावालिक के द्वारा चोरी करने का प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान बगल के मजदूरों ने उसे देख लिया और सूचना दी। लहेरियासराय थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पूछताछ करने के बाद नावालिक युवक को बाल सुधार गृह में भेजा जाएगा। बता दें कि कुछ महीने पहले पूर्व वार्ड पार्षद के घर में घुसकर चोरी करने का प्रयास किया था लेकिन रीता सिंह के जग जाने के बाद पकड़ने का प्रयास कर रही थी इस दौरान चोर ने किचन में रखे चाकू से वार कर दिया था। चाकू के पेट में लगा था जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई थी। स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें डीएमसीएच में भर्ती कराया गया। कई दिनों तक डीएमसीएच में भर्ती रहने के बाद स्वस्थ होकर घर लौट गई थी। आखिर बार-बार उनके घर पर चोरी का प्रयास क्यों किया जा रहा है।पूर्व वार्ड पार्षद रीता सिंह घर में नहीं थी। वाह किसी कार्य से शहर से बाहर गई हुई थी। उन्होंने कहा कि उनके घर में कई बार चोरी का प्रयास किया गया है. उन्होंने बताया कि वह कुछ देर में दरभंगा पहुंच जाएंगी।







