spot_img

Darbhanga News 23 साल के बेटे की मौत की खबर सुन कांवड़ यात्रा से लौटी मां, मुंबई में हुआ दर्दनाक हादसा! जानिए कैसे हुई मौत?

Bihar Migrant Worker: दरभंगा के श्यामपुर गांव का सुजीत कुमार देव मुंबई में करता था मजदूरी। अचानक पेट दर्द के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार में मातम का माहौल है।

spot_img
- Advertisement -

Bihar Migrant Worker: मनोज कुमार झा दरभंगा। मुंबई में मजदूरी करने गए दरभंगा के एक युवा की अचानक मौत हो गई। 23 वर्षीय सुजीत कुमार देव की सामान्य बुखार जैसी बीमारी से शुक्रवार सुबह जान चली गई। घटना की सूचना जब गांव में परिजनों को मिली तो श्यामपुर गांव में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। दुखद बात यह है कि सुजीत की मां फूलो देवी कांवड़ यात्रा पर देवघर जा रही थीं, जिन्हें बेटे की मौत की खबर सुनकर रास्ते से ही वापस लौटना पड़ा।

- Advertisement -

Darbhanga News 23 साल के बेटे की मौत की खबर सुन कांवड़ यात्रा से लौटी मां, मुंबई में हुआ दर्दनाक हादसा! जानिए कैसे हुई मौत?

- Advertisement -

मुंबई में क्या हुआ, कैसे हुई मौत?

सुजीत कुमार देव पिछले चार-पांच वर्षों से मुंबई में रहकर मजदूरी कर रहा था। उसने मैट्रिक तक की पढ़ाई भी की थी। करीब पांच महीने पहले वह घर से मुंबई गया था और वहां किराए पर टैक्सी चलाकर अपना गुजारा करता था। 17 सितंबर की शाम उसे अचानक बुखार आया। उसने तुरंत अपने छोटे भाई विपिन कुमार देव को फोन कर बुलाया, जो मुंबई में ही रहता है। विपिन उसे डॉक्टर के पास ले गया, दवा दिलवाई और वापस कमरे पर छोड़कर अपने डेरा लौट गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  पानी के छींटे पर इतना खूनी बवाल? पटना सिटी में पिता की चाकू गोदकर हत्या, बेटे की हालत गंभीर!

रात में सुजीत को मृत्यु से पहले अचानक पेट में तेज दर्द की शिकायत हुई। उसके मधुबनी निवासी एक रूम पार्टनर ने तुरंत असम में रह रहे बड़े भाई राज कुमार देव को फोन पर सूचना दी। राज कुमार देव ने तत्काल छोटे भाई विपिन को सुजीत के पास जाने को कहा। विपिन अपने कुछ परिचितों के साथ सुजीत के पास पहुंचा और उसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले गया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में शव का पोस्टमार्टम कराया गया और मुंबई में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

यह भी पढ़ें:  खुशखबरी Biharsharif Express Train! बिहारशरीफ और शेखपुरा से अब सीधे पकड़ें अमृतसर-हावड़ा और पूर्वा एक्सप्रेस, रेलवे का बड़ा फैसला

कांवड़ यात्रा से लौटी मां, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

सुजीत की मां फूलो देवी झारखंड के देवघर में बाबाधाम की कांवड़ यात्रा पर जा रही थीं। रास्ते में ही उन्हें अपने बेटे की मौत की मनहूस खबर मिली। यह सुनते ही उन्हें अपनी यात्रा बीच में ही छोड़कर घर वापस लौटना पड़ा। परिवार में इकलौती विवाहित बहन और बूढ़े पिता पुनिकांत लाल देव सहित अन्य सगा-संबंधियों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। इस दुखद घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

यह भी पढ़ें:  दीपावली-छठ पर Darbhanga - Madhubani समेत बिहार आने वालों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने चलाईं नई विशेष ट्रेनें, देखें रूट और समय

दूर शहर में मेहनत-मजदूरी कर रहे एक Bihar Migrant Worker की आकस्मिक मौत ने परिवार की सारी खुशियां छीन ली हैं। परिवार अब सिर्फ अपने बेटे की यादों के सहारे ही जी रहा है, जिसे आखिरी बार देख भी नहीं पाए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News जाले में आपकी जमीन पर किसी ने कर लिया कब्जा? गुलजार अंसारी ने उठाया ये कदम, पुलिस से मांगी मदद!

Jale Land Dispute: जाले नगर परिषद क्षेत्र में गुलजार अंसारी ने अपनी जमीन पर जबरन कब्जे और अवैध निर्माण का आरोप लगाया है। उन्होंने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर जांच, जमीन खाली कराने और #JaleNews,#BiharLandDispute,#PoliceAction

Darbhanga News मनीगाछी में पुलिस टीम पर हमला! अब शराब माफियाओं की खैर नहीं, पूरे इलाके में हाई अलर्ट, SDPO ने दिए सख्त निर्देश

Darbhanga News: दरभंगा के मनीगाछी में पुलिस टीम पर हमला हुआ है। इस घटना के बाद 18 सितंबर को मनीगाछी थाना हाई अलर्ट पर आ गया, और SDPO बेनीपुर ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। #DarbhangaNews,#BiharLiquorBan,#PoliceAction

Darbhanga News| PM मोदी के जन्मदिन पर दरभंगा में महादान, 48 लोगों के खून से बचेंगी कई जानें! | पढ़िए – महामंत्री संजय कुमार...

Darbhanga Blood Donation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दरभंगा के अलीनगर में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। इसमें 48 लोगों ने रक्तदान कर कई जिंदगियां बचा #DarbhangaNews,#BloodDonation,#SevaSankalpAbhiyan

Darbhanga Crime शराबबंदी की कीमत! मनीगाछी में पुलिस टीम पर हमला, हाई अलर्ट पर थाना

Manigachhi Police: मनीगाछी में पुलिस टीम पर हमले के बाद थाना हाई अलर्ट पर आ गया है। शराबबंदी की कार्रवाई पर तनाव बढ़ने से बेनीपुर एसडीपीओ और बहेड़ा पुलिस निरीक्षक ने सख्त निर्देश द #ManigachhiPolice,#BiharLiquorBan,#PoliceAttack