back to top
⮜ शहर चुनें
अक्टूबर, 31, 2026
होम Bihar Darbhanga दरभंगा के सीएम कॉलेज में मिथिला के लघु उद्योग, बुनकर और श्रम...

दरभंगा के सीएम कॉलेज में मिथिला के लघु उद्योग, बुनकर और श्रम पर खुलकर विमर्श, बेहतर पृष्ठभूमि पर मंथन

दरभंगा के सीएम कॉलेज में मिथिला के लघु उद्योग, बुनकर और श्रम पर खुलकर विमर्श, बेहतर पृष्ठभूमि पर मंथन
दरभंगा के सीएम कॉलेज में मिथिला के लघु उद्योग, बुनकर और श्रम पर खुलकर विमर्श, बेहतर पृष्ठभूमि पर मंथन
दरभंगा के सीएम कॉलेज में मिथिला के लघु उद्योग, बुनकर और श्रम पर खुलकर विमर्श, बेहतर पृष्ठभूमि पर मंथन
दरभंगा के सीएम कॉलेज में मिथिला के लघु उद्योग, बुनकर और श्रम पर खुलकर विमर्श, बेहतर पृष्ठभूमि पर मंथन

मुख्य बातें
राष्ट्रीय मानव शोध संस्थान एवं समाजशास्त्र विभाग, सीएम कॉलेज की ओर से राष्ट्रीय सेमिनार व सम्मान समारोह आयोजित
‘मिथिला में लघु उद्योग एवं श्रम विकास : मुद्दे व चुनौतियां’ विषयक कार्यक्रम में विभिन्न जिलों के 100 से अधिक प्रतिनिधियों की हुई सहभागिता
कामेश्वर चौपाल, कुशेश्वर चौपाल, डॉ. सत्नारायण पासवान, डॉ. चौरसिया, शिवजी चौपाल, डॉ. मयंक श्रीवास्तव, डॉ. रामबाबू चौपाल ने रखे विचार
प्राचीन काल से ही अति समृद्ध मिथिला में लघु उद्योगों एवं श्रम विकास की है असीम संभावनाएं: कामेश्वर चौपाल
समारोह में शिक्षाविद्, प्रशासक, राजनीतिक, सामाजिक व व्यावसायिक व्यक्तियों का संस्था की ओर से किया गया सम्मानित
शिक्षण- प्रशिक्षण, जन जागरूकता एवं मेहनत व योग्यता के बल पर ही होगा चौपाल समाज का विकास : डॉ. चौरसिया
बुनकरों को सरकार की ओर से प्रदत अनेकानेक सुविधाओं का लाभ उठाकर चौपाल समाज प्रगति पथ पर आगे बढ़े : शिवजी चौपाल

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। सीएम कॉलेज, दरभंगा के सेमिनार हॉल में राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान तथा समाजशास्त्र विभाग, सीएम कॉलेज, दरभंगा के संयुक्त तत्वावधान में “मिथिला के लघु उद्योग (बुनकर) एवं श्रम विकास : मुद्दे एवं चुनौतियां” विषयक राष्ट्रीय सेमिनार सह सम्मान समारोह में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कामेश्वर चौपाल ने मुख्य अतिथि के रूप में कहा कि प्राचीन काल से ही मिथिला अति समृद्ध रही है, जहां आज लघु उद्योगों एवं श्रम विकास की असीम संभावनाएं मौजूद हैं। लोग कम पूंजी में घर में ही छोटे-छोटे कुटीर एवं लघु उद्योग प्रारंभ करें।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News घनश्यामपुर थाना में SDPO प्रभाकर तिवारी का अचानक आना! जानिए - SHO आलोक कुमार से क्या कहा | अब बदलेगी व्यवस्था?

मुख्य वक्ता अवकाश प्राप्त आईएएस शिवजी चौपाल ने कहा
कि डा अंबेडकर हमारे प्रेरणा स्रोत हैं, जिन्होंने हमें निरंतर कर्म एवं कठिन संघर्ष की सीख दी। उन्होंने आह्वान किया कि चौपाल जाति को बुनकरों के उत्थान के लिए सरकार की ओर से प्रदत्त सुविधाओं का लाभ उठाकर प्रगति पथ पर आगे बढ़ना चाहिए।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News खुशखबरी! जाले के मखाना किसानों की बल्ले-बल्ले, अब सीधे FPO से मिलेगी पेंशन और सरकारी योजनाओं का फायदा

बतौर अध्यक्षीय संबोधन सीएम कॉलेज के बर्सर एवं इग्नू समन्वयक डॉ.आरएन चौरसिया ने कहा
कि शिक्षण- प्रशिक्षण, जन जागरूकता एवं मेहनत व योग्यता के बल पर ही चौपाल समाज का कायाकल्प संभव है। आज समाज में कुशल, चरित्रवान एवं समाजसेवी युवाओं की जरूरत है।

दरभंगा के सीएम कॉलेज में मिथिला के लघु उद्योग, बुनकर और श्रम पर खुलकर विमर्श, बेहतर पृष्ठभूमि पर मंथन
दरभंगा के सीएम कॉलेज में मिथिला के लघु उद्योग, बुनकर और श्रम पर खुलकर विमर्श, बेहतर पृष्ठभूमि पर मंथन

उन्होंने अपनी ओर से छात्रावास निर्माण, युवाओं के कैरियर काउंसलिंग, शिक्षण- प्रशिक्षण तथा विविध जागरूकता कार्यक्रम चलाने में हर संभव मदद की पेशकश की।

समारोह में राष्ट्रीय मानव शोध संस्थान, दरभंगा के द्वारा शिक्षाविद्, प्रशासक, जनप्रतिनिधि, विधिवेत्ता, चिकित्सा, राजनीतिक, सामाजिक व व्यावसायिक आदि क्षेत्रों से जुड़े चौपाल समाज के सफल व्यक्तियों का सम्मान किया गया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में आरसीएस कॉलेज, मंझौल के प्रधानाचार्य डॉ. सत्यनारायण पासवान ने कहा कि बुनकर समाज में तांती, पान एवं चौपाल आदि जातियां आती हैं, जिन्होंने राष्ट्र के लिए काफी त्याग किया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News फर्नीचर दुकान में शराब का जखीरा! पुलिस ने छापा मार 111 लीटर विदेशी शराब पकड़ी, मालिक अरेस्ट

समाज शिक्षा, न्याय और सम्मान के साथ आगे बढ़े। विशिष्ट वक्ता के रूप में झारखंड सरकार में लेखा पदाधिकारी कुशेश्वर चौपाल ने कहा कि बुनकर समाज लोगों को आदिकाल से ही तन ढकने के लिए वस्त्र उपलब्ध कराकर प्रतिष्ठा देने का काम किया है। आज सिर्फ सैद्धांतिक शिक्षा से नहीं, बल्कि तकनीकी शिक्षा से ही हमारा समाज आगे बढ़ सकता है। उन्होंने लोगों से शिक्षित, संगठित एवं मेहनत के बल पर लघु उद्योगों की स्थापना करने पर बल दिया।

विभिन्न जिलों से आए हुए अतिथियों एवं श्रोताओं द्वारा डॉ अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। संस्था के अध्यक्ष रामबाबू चौपाल तथा सचिव प्रमोद कुमार की ओर से आगत अतिथियों का स्वागत फूल-माला तथा मोमेंटो से किया गया, जबकि नवनिर्वाचित मुखिया अजीत कुमार चौपाल की ओर से अतिथियों का स्वागत पाग-चादर से किया गया।

समारोह दो सत्रों में पूरे दिन संचालित हुआ। स्वागत गान वीरेंद्र कुमार चौपाल ने प्रस्तुत किया, जबकि अतिथियों का स्वागत सीएम कॉलेज के समाजशास्त्र-प्राध्यापक एवं परीक्षा नियंत्रक डॉ. मयंक श्रीवास्तव तथा धन्यवाद ज्ञापन संस्था के सचिव प्रमोद कुमार ने किया।

error: कॉपी नहीं, शेयर करें
BREAKING
बिहार में बड़ा झटका! 1 नवंबर से बिजली कनेक्शन पर ₹300/KW एक्स्ट्रा, जेब होगी ढीली | पढ़िए - स्मार्ट मीटर| घरेलू और औद्योगिक उपभोक्ताओं पर सीधा असर ● Darbhanga News दिवाली-छठ पर आग का खतरा! दरभंगा अग्निशमन सेवा ने जारी किए कड़े नियम, जानें कैसे बचें? ● Darbhanga News खुशखबरी! जाले के मखाना किसानों की बल्ले-बल्ले, अब सीधे FPO से मिलेगी पेंशन और सरकारी योजनाओं का फायदा ● Darbhanga News घनश्यामपुर थाना में SDPO प्रभाकर तिवारी का अचानक आना! जानिए - SHO आलोक कुमार से क्या कहा | अब बदलेगी व्यवस्था? ● भागलपुर नगर निगम बैठक में बवाल! मेयर-उपमेयर हुए नाराज, बीच में ही छोड़ दी मीटिंग ● Darbhanga News फर्नीचर दुकान में शराब का जखीरा! पुलिस ने छापा मार 111 लीटर विदेशी शराब पकड़ी, मालिक अरेस्ट ● दरभंगा में पुलिस का छापा! पूजा घर में छिपा रखी थी 36 लीटर शराब, कारोबारी गिरफ्तार; अब और नाम खुलेंगे ● Darbhanga LNMU बिहार के लिए गर्व का क्षण! LNMU वॉलीबॉल टीम ने रचा इतिहास, दरभंगा ने फकीर मोहन विश्वविद्यालय को हराया| Darbhanga पहुंचा राष्ट्रीय स्तर पर ● नवगछिया के दारोगा योगेश साह की मौत में न्यू ट्विस्ट : पत्नी पर हत्या की FIR ! अंतरजातीय प्रेम विवाह के बाद ऐसा क्या हुआ? ● PhD के बाद IIT पटना दे रहा 1.08 लाख रुपये महीना! कहीं मौका छूट न जाए, तुरंत देखें ● यूपी में JDU का 'धमाका'! नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने किया 2027 चुनाव लड़ने का ऐलान ● Madhubani Nepal Border नेपाल ने भारतीय सब्जियों पर क्यों लगाई रोक? मधुबनी के जयनगर-नेपाल सीमा पर किसानों का फूटा गुस्सा! ● Darbhanga Crime दरभंगा में चार दिन से लापता किशोरी का शव मिला! पिता बोले- 'मेरे प्रेमी ने मारा' ● Bihar Weather बिहार में अचानक बदलेगा मौसम! 1 नवंबर से बारिश की एंट्री, पूरे हफ्ते का अलर्ट जारी ● JDU ने कांग्रेस-इंडी गठबंधन को घेरा, 'संसद को सड़क पर लाकर मजाक बनाया जा रहा' ● चिराग पासवान की शादी का राज खुला! जन्मदिन पर केंद्रीय मंत्री ने बताया क्यों नहीं बन पाए दूल्हा? ● Darbhanga News त्याग और समर्पण की अनूठी मिसाल बने कांवर यात्रा पर निकले जीवन हॉस्पिटल के निदेशक डॉ.आरके झा! किया ऐसा काम, हर कोई कर रहा सलाम! | पढ़िए -आस्था और सेवा का अद्भुत संगम ● बिहार में दिलजीत दोसांझ का शो क्यों नहीं हो रहा? सुपरस्टार ने बताई 'असली' वजह! ● मोकामा के 'छोटे सरकार' का पलटवार! अनंत सिंह बोले- मेरे साथ 'खेल' हुआ, अब मैं ही लड़ूंगा चुनाव ● भागलपुर-बांका मार्ग पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा! कार तालाब में गिरी, 1 की मौत, दूसरे की तलाश जारी ● बिहार में बड़ा झटका! 1 नवंबर से बिजली कनेक्शन पर ₹300/KW एक्स्ट्रा, जेब होगी ढीली | पढ़िए - स्मार्ट मीटर| घरेलू और औद्योगिक उपभोक्ताओं पर सीधा असर ● Darbhanga News दिवाली-छठ पर आग का खतरा! दरभंगा अग्निशमन सेवा ने जारी किए कड़े नियम, जानें कैसे बचें? ● Darbhanga News खुशखबरी! जाले के मखाना किसानों की बल्ले-बल्ले, अब सीधे FPO से मिलेगी पेंशन और सरकारी योजनाओं का फायदा ● Darbhanga News घनश्यामपुर थाना में SDPO प्रभाकर तिवारी का अचानक आना! जानिए - SHO आलोक कुमार से क्या कहा | अब बदलेगी व्यवस्था? ● भागलपुर नगर निगम बैठक में बवाल! मेयर-उपमेयर हुए नाराज, बीच में ही छोड़ दी मीटिंग ● Darbhanga News फर्नीचर दुकान में शराब का जखीरा! पुलिस ने छापा मार 111 लीटर विदेशी शराब पकड़ी, मालिक अरेस्ट ● दरभंगा में पुलिस का छापा! पूजा घर में छिपा रखी थी 36 लीटर शराब, कारोबारी गिरफ्तार; अब और नाम खुलेंगे ● Darbhanga LNMU बिहार के लिए गर्व का क्षण! LNMU वॉलीबॉल टीम ने रचा इतिहास, दरभंगा ने फकीर मोहन विश्वविद्यालय को हराया| Darbhanga पहुंचा राष्ट्रीय स्तर पर ● नवगछिया के दारोगा योगेश साह की मौत में न्यू ट्विस्ट : पत्नी पर हत्या की FIR ! अंतरजातीय प्रेम विवाह के बाद ऐसा क्या हुआ? ● PhD के बाद IIT पटना दे रहा 1.08 लाख रुपये महीना! कहीं मौका छूट न जाए, तुरंत देखें ● यूपी में JDU का 'धमाका'! नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने किया 2027 चुनाव लड़ने का ऐलान ● Madhubani Nepal Border नेपाल ने भारतीय सब्जियों पर क्यों लगाई रोक? मधुबनी के जयनगर-नेपाल सीमा पर किसानों का फूटा गुस्सा! ● Darbhanga Crime दरभंगा में चार दिन से लापता किशोरी का शव मिला! पिता बोले- 'मेरे प्रेमी ने मारा' ● Bihar Weather बिहार में अचानक बदलेगा मौसम! 1 नवंबर से बारिश की एंट्री, पूरे हफ्ते का अलर्ट जारी ● JDU ने कांग्रेस-इंडी गठबंधन को घेरा, 'संसद को सड़क पर लाकर मजाक बनाया जा रहा' ● चिराग पासवान की शादी का राज खुला! जन्मदिन पर केंद्रीय मंत्री ने बताया क्यों नहीं बन पाए दूल्हा? ● Darbhanga News त्याग और समर्पण की अनूठी मिसाल बने कांवर यात्रा पर निकले जीवन हॉस्पिटल के निदेशक डॉ.आरके झा! किया ऐसा काम, हर कोई कर रहा सलाम! | पढ़िए -आस्था और सेवा का अद्भुत संगम ● बिहार में दिलजीत दोसांझ का शो क्यों नहीं हो रहा? सुपरस्टार ने बताई 'असली' वजह! ● मोकामा के 'छोटे सरकार' का पलटवार! अनंत सिंह बोले- मेरे साथ 'खेल' हुआ, अब मैं ही लड़ूंगा चुनाव ● भागलपुर-बांका मार्ग पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा! कार तालाब में गिरी, 1 की मौत, दूसरे की तलाश जारी ●