spot_img

Darbhanga में वर्चुअल कोर्ट खोलने की जरूरत, उठी मांग, व्यवहार न्यायालय के वकीलों ने भेजा Chief Justice of India को पत्र

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। व्यवहार न्यायालय दरभंगा के वकीलों ने भारत के मुख्य न्यायाधीश और पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को एक ज्ञापन भेज है। ज्ञापन में मुकदमें के पक्षकारों को दरभंगा में त्वरित सुलभ न्याय देने की मांग की गई है।

- Advertisement -

इसके लिए आभासी उच्च न्यायालय दरभंगा में खोलने की मांग ज्ञापन में करते हुए दरभंगा के वकीलों ने इसे अतिआवश्यक और लोगों को त्वरित न्याय की जरूरत के लिए जरूरी बताया है।

- Advertisement -

ओड़िसा उच्च न्यायालय ने बीस जिले में आभासी उच्च न्यायालय खोलने का कार्य किया है।इससे वहां के न्याय अतिथियों को अपने जिला में ही उच्च न्यायालय का कार्य सुलभता पूर्वक हो रहा है। एक अप्रैल 1912से 31 मार्च 1936 तक उड़ीसा क्षेत्र भी बिहार एंड उड़ीसा प्रांत में ही था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा के एक ही गांव में डबल ट्रेजेडी, 23 वर्षीय युवक का खेत में मिला शव, दूसरे की कोलकाता में संदिग्ध मौत

दरभंगा के न्याय अतिथियों की पहुंच हाईकोर्ट तक हो, इसके लिए आभासी उच्च न्यायालय (वर्चुअल कोर्ट) संचालित किये जाने की मांग समीचीन है। सबको कम खर्च पर सर्वसुलभ समान न्याय मिले। इससे धन के अभाव में न्याय पाने से कोई भी न्याय अतिथि वंचित न हो।

यही भारतीय संविधान की अवधारणा है। इसके लिए आवश्यक है कि ,व्यवहार न्यायालय दरभंगा में आभासी उच्च न्यायालय (वर्चुअल हाईकोर्ट) का संचालन किया जाय।

यह भी पढ़ें:  LNMU में एडमिशन की खुशखबरी! 28 जून से दाखिला, 7 जुलाई से शुरू होंगी क्लासें, पूरी लिस्ट देखें

न्याय अतिथियों की सुविधा के लिए सोमवार को एडवोकेट फोरम फॉर वर्चूअल हाईकोर्ट की मांग उठाते हुए दरभंगा के संयोजक अधिवक्ता अरुण कुमार चौधरी, संयुक्त संयोजक गोविंद कुमार झा, सह संयोजक शिवशंकर झा और अनिल कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से दरभंगा बार एसोसिएशन के 116 अधिवक्ताओं के हस्ताक्षर युक्त स्मारपत्र भारत के मुख्य न्यायाधीश और पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को स्पीडपोस्ट के माध्यम से भेजा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

समस्तीपुर: मोहर्रम जुलूस में युवक की चाकू घोंप कर हत्या!

Samastipur Crime: बिहार के समस्तीपुर में मोहर्रम जुलूस के दौरान एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में 22 वर्षीय मो. जावेद को मौत के घाट उतार दि#SamastipurCrime,#BiharNews,#Moharram

गया में बैंक को लगा 3.80 करोड़ का चूना! फर्जी लोन में अधिकारी भी शामिल, 28 पर FIR

Gaya Loan Fraud: गया में कोटक महिंद्रा बैंक से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 3.80 करोड़ रुपये के वाहन लोन धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक के दो अधिकारियों सहित कुल 28 लो#GayaLoanFraud,#BiharNews,#KotakMahindraBank

बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खबर! मत्स्य विभाग में 2000 स्थायी सरकारी नौकरी, तुरंत देखें डिटेल्स

Bihar Fisheries Assistant: बिहार में 2000 मत्स्य सहायकों की स्थायी नियुक्ति का रास्ता साफ हो रहा है। डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग ने प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा है। जानें योग्यता,#BiharJobs,#FisheriesAssistant,#SarkariNaukri

खुशखबरी: बिहार में 27 हजार शिक्षकों को मिलेगा मनचाहा तबादला, जानिए किसे मिलेगी पहली प्राथमिकता

Bihar Teacher Transfer: बिहार में 27,000 शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शिक्षा विभाग ने गंभीर बीमारियों, दिव्यांगता और पति-पत्नी के अलग जिलों में कार्यरत होने जैसी समस्#BiharTeacherTransfer,#BiharEducation,#TeacherRelief