spot_img

दरभंगा में महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेसियों का गैस सिलेंडर के साथ प्रदर्शन

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। देश में बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, खाने-पीने की आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी देशभर मे आंदोलन कर रही है। इन्ही सब मुद्दों को लेकर शुक्रवार को ज़िला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने भी केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया।

- Advertisement -

सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता बलभद्रपुर स्थित ज़िला कांग्रेस कार्यालय से हाथों में बैनर पोस्टर लेकर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ नारा बुलंद करते हुए समाहरणालय के समक्ष पहुंचकर प्रदर्शन किया।दरभंगा में महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेसियों का गैस सिलेंडर के साथ प्रदर्शन प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी ने कहा कि केन्द्र सरकार की गलत नीति के कारण ही आज देश में बेतहाशा मंहगाई और बेरोजगारी की समस्या उत्पन हो गई है। कहा कि जिस तरह से खाने पीने की वस्तुओं पर जीएसटी लागू कर दिया गया है।

- Advertisement -

इससे महंगाई और बढ़ेगी कहा कि गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के ऊपर संकट उत्पन हो गया है। प्रदेश प्रतिनिधि रामनारायण झा ने कहा कि मोदी जी प्रधानमंत्री बनने से पहले जनता से महंगाई कम करने और हर साल दो करोड़ युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था. लेकिन उन्होंने अपने एक भी वादे को पूरा नहीं किया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga में सरकारी पैसे की हेराफेरी, डीएम सख़्त, जानिए कहां गए ₹92,770, पंचायत सचिव पर बड़ा एक्शन, पढ़िए रिपोर्ट

पूर्व मेयर अजय कुमार जालान ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने सिर्फ अपने उद्योगपति मित्रों को ही लाभ पहुंचाने का काम किया है, कहा कि मोदी राज में पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, और खाने पीने की सभी सामानों के मूल्यों में बेतहासा वृद्धि हुई है। इससे गरीब जनता त्राहिम है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Connection! राजस्थान में पकड़ा गया Pakistani जासूस, पुलिस थानों की भेजता था जानकारी @30 साल से...

वहीं, मिथिलेश चौधरी एवं डॉ.मशकूर उस्मानी ने देश में बेरोजगारी और महंगाई को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि सरकार के खिलाफ बोलने वाले विपक्ष के नेताओं के घर ईडी और सीबीआई भेजकर डराने और आवाज को दबाने का काम किया जा रहा है।
दरभंगा में महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेसियों का गैस सिलेंडर के साथ प्रदर्शनजिला मीडिया प्रभारी मो.असलम ने कहा कि आज देश में अघोषित आपातकाल की स्थिति बनी हुई है। नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पूरे देश में भय का माहौल बनाया जा रहा है। उपाध्यक्ष मनोज झा ने कहा की मोदी सरकार देश की सभी संवैधानिक स्वतंत्र संस्थाओं और मीडिया हाउस पर अपना नियंत्रण कर लिया है,जो लोकतंत्र के लिए घातक है।  दरभंगा में महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेसियों का गैस सिलेंडर के साथ प्रदर्शननेताओं ने कहा कि आज जनता की सभी मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी देशभर में सड़कों पर उतर कर आंदोलन कर रही है। अब देश के बेरोजगार युवाओं को भी सरकार के खिलाफ़ सड़क पर उतर जाना चाहिए।

प्रदर्शन में,उपाध्यक्ष रामपुकार चौधरी, गणेश चौधरी अरुण कुमार झा, रेयाज अली खां, अच्युतानंद ठाकुर, प्रो. खादिम हुसैन, प्रभाकर मिश्रा, पंकज चौधरी, डा.जमाल हसन, मनोज मिश्र, महादेव चौधरी, अरविंद चौधरी, परमानंद झा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती पूनम झा, नाजिया हसन, ललन राय, युवा नेता रतिकांत झा, युवा काग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल झा, अनुसूचित जाति जिलाध्यक्ष दयानंद पासवान, जयंत झा, इंटक नेता संतोष श्रीवास्तव, विशाल कुमार, उदितनारायन चौधरी,दरभंगा में महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेसियों का गैस सिलेंडर के साथ प्रदर्शन मो.चांद, नसीम हैदर,अकबर खां, जिला सचिव रामनारायण यादव, संजय कुमार झा,सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार पांडे, प्रो. शिवनारायण पासवान, विवेकानंद चौधरी, मो. अंसार, जयशंकर प्रसाद चौधरी, मनोरंजन झा, शिवकुमार ठाकुर, सुनील कुमार सिंह, गोपाल झा, दिलीप झा, दिनेश मिश्र, विजयकांत चौधरी, सरफराज अनवर, उपाध्यक्ष रामपुकार चौधरी, गणेश चौधरी अरुण कुमार झा, रेयाज अली खां, अच्युतानंद ठाकुर, प्रो. खादिम हुसैन, प्रभाकर मिश्रा, पंकज चौधरी, डॉ.जमाल हसन, मनोज मिश्र, महादेव चौधरी, परमानंद झा, महिला काग्रेस जिलाध्यक्ष पूनम झा, नाजिया हसन, एनएसयूआई के शादाब अख्तर, ललन राय, युवा नेता रतिकांत झा, युवा काग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल झा, अनुसूचित जाति जिलाध्यक्ष दयानंद पासवान, जयंत झा, इंटक नेता संतोष श्रीवास्तव, विशाल कुमार, उदितनारायन चौधरी, मो.चांद, अकबर खां, जिला सचिव रामनारायण यादव, संजय कुमार झा, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार पांडे, प्रो. शिवनारायण पासवान, विवेकानंद चौधरी, मो. अंसार, जयशंकर प्रसाद चौधरी, मनोरंजन झा, शिवकुमार ठाकुर, सुनील कुमार सिंह, गोपाल झा, दिलीप झा, दिनेश मिश्र, मो.परवेज आदि थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

‘ दोबारा होगी परीक्षा ‘ बिहार के शातिर ने 4 राज्यों की परीक्षा में मचाया ‘खेल’, अब पकड़ी जाएगी गर्दन! सरकार का बड़ा फैसला,...

Bihar TET Paper Leak: महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामले में बिहार के विजेंद्र गुप्ता को मास्टरमाइंड माना गया है। पुलिस उसकी तलाश में बिहार समेत 4 राज्यों में टीमें भेज चुकी है। दोबारा#BiharTET,#PaperLeak,#VijendraGupta

बिहार को मिलेगी बड़ी सौगात! 15000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स पर CM सम्राट चौधरी-गडकरी की अहम चर्चा, बदल जाएगी सड़कों की सूरत, जानिए

Bihar Infrastructure: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर बिहार के लिए 15 हजार करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं पर चर्चा की। नए पुल और आरओबी से#BiharNews,#BiharInfrastructure,#SamratChoudhary

BJP नेता गिरफ्तार! नशे में धुत होकर चला रहे थे गाड़ी, पुलिस से ‘पुराने हिसाब’ का शक

Buxar News: बक्सर में भाजपा क्रीड़ा मंच के जिला संयोजक दुर्गेश उपाध्याय उर्फ विद्रोही को नशे में कार चलाते पकड़ा गया। उनकी गिरफ्तारी पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि उनका पुलिस#BuxarNews,#BJPLeaderArrest,#BiharPolice

पटना में हाहाकार! तेल गोदाम में लगी भीषण आग, करोड़ों का माल स्वाहा, आसमान में धुएं का गुबार

Patna Fire: पटना के दीदारगंज थाना क्षेत्र में एक वनस्पति और रिफाइन तेल के गोदाम में भीषण आग लग गई। 12 दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं, करोड़ों के नुकसान की आशंका है।#PatnaFire,#BiharNews,#Didarganj