दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर रसायन शास्त्र विभाग के प्रोफेसर डॉ. सीमांत कुमार श्रीवास्तव को उनके रसायन विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2022 के “यंग साइंटिस्ट अवार्ड” से सम्मानित किया (Dr. Seemant Kumar Srivastava received Young Scientist Award) गया है।
यह सम्मान उन्हें नागपुर विश्वविद्यालय में 26 फरवरी 2022 को आयोजित एक समारोह में नागपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. सुभाष आर चौधरी ने देकर सम्मानित किया।






इस पुरस्कार का प्रतीक चिह्न आज सोमवार को विश्वविद्यालय रसायन शास्त्र विभाग में डाक के माध्यम से प्राप्त हुआ। इस पर विज्ञान संकायाध्यक्ष सह विभागाध्यक्ष प्रो.कुमोद कुमार झा और विभाग के सभी शिक्षकों के साथ कर्मचारियों ने डॉ. श्रीवास्तव को बधाई दी।
विश्वविद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों ने भी उन्हें इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। देशज टाइम्स को मिली जानकारी के अनुसार, डॉ. श्रीवास्तव को जनवरी 2022 में टीचर एसोसिएटशिप फॉर रिसर्च एक्सीलेंस (तारे) शोध प्रोजेक्ट बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वावधान में डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (डीएसटी) नई दिल्ली की ओर से प्राप्त हुआ है।
डॉ. श्रीवास्तव के इस उपलब्धियों से विश्वविद्यालय रसायन शास्त्र विभाग सहित मिथिला विश्वविद्यालय परिवार अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा है। डॉ. श्रीवास्तव इससे पहले उज्जैठ कॉलेज से जुड़े रहे हैं। देशज टाइम्स से बातचीत में उच्चैठ कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रिसिंपल डॉ.हरेंद्र मोहन (Former Principal Dr. Harendra Mohan) ने बताया कि डॉ.श्रीवास्तव में गजब ही ललक है। वह बेहद ही मेधावी और रसायन शास्त्र के गुर विषयों को बेहद ही आसानी से छात्रों को आत्मसात कराने में माहिर हैं। डॉ.हरेंद्र मोहन ने कहा, मैं सीमांत कुमार श्रीवास्तव के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ उन्हें असीम बधाई और शुभकामना देते हैं।








