spot_img

Darbhanga News| देसी चुलाई शराब की भट्टी में धधक रहा फेंकला, 25 Named, 30 Unidentified, FIR

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News| देसी चुलाई शराब की भट्‌ठी में धधक रहा फेंकला। 25 Named, 30 Unidentified, FIR| बड़ा एक्शन थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने लिया है। जहां, तात्कालीन थानाध्यक्ष तृषा सैनी के आवेदन पर बड़ी कार्रवाई हुई है। वहीं, अज्ञात लोगों की पहचान की जा रही है। जल्द ही सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जहां…

- Advertisement -

Darbhanga News|पूर्व थानाध्यक्ष तृषा सैनी के आवेदन पर एफआईआर

इसमें, दरभंगा के फेंकला थाना क्षेत्र में ग्रामीणों की ओर से देसी चुलाई शराब बरामद करने के बाद थाना के सामने प्रदर्शन करने के दौरान थानाध्यक्ष तृषा सैनी,अन्य पुलिसकर्मियों समेत गोढ़िया गांव के चौकीदार विष्णु यादव के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने पचीस नामजद समेत 25-30 अज्ञात लोगों के खिलाफ पूर्व थानाध्यक्ष तृषा सैनी के (FIR against 25 people in country liquor case in Fenkala, Darbhanga) आवेदन पर एफआईआर दर्ज की गई है।

- Advertisement -

Darbhanga News| सरकारी काम में बाधा डालने समेत चौकीदार के साथ अभद्र व्यवहार करने का मामला दर्ज

जानकारी के अनुसार, मामले में सरकारी काम में बाधा डालने समेत चौकीदार के साथ अभद्र व्यवहार करने को लेकर मामला दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने बताया कि गोढ़िया गांव सहित अगल-बगल के गांव के रहने वाले भोलू यादव, प्रमोद यादव,साजन यादव, सुरेश यादव, राम बहादुर यादव, चंदन पासवान, शंकर साह, छोटे यादव, श्रवण राम, दुर्गानंद यादव, डोमनी देवी, गुड्डू यादव, राम केवल यादव, संतोष यादव, पंचू मुखिया, रौशन मुखिया, रमन जी मुखिया, छोटू उर्फ रमेश मुखिया सहित 25-30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दर्दनाक! दरभंगा में सड़क पर बाइक से गिरी महिला को बस ने कुचला, ऑन द स्पॉट मौत, पति भी घायल

Darbhanga News| पुलिस पर कारोबारी के साथ सांठ-गांठ होने का आरोप

जानकारी के अनुसार, 23 जून 2024 को ग्रामीणों ने देसी चुलाई शराब की भट्टी को ध्वस्त करने के बाद शराब बनाने वाले उपकरण सहित कई सामान के साथ गांव के लोग पुलिस को सूचना दी थी। लेकिन, सूचना मिलने के काफी देर के बाद पुलिस पहुंची। आक्रोशित लोगों की ओर से पुलिस पर कारोबारी के साथ सांठ-गांठ होने का आरोप लगाते हुए पैसा वसूली की बात कही थी।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मधुबनी पुलिस की गाड़ी का 'डबल एक्सीडेंट'! बोलेरो दो बार डिवाइडर पर चढ़ी! तीज और चौरचन पर्व को लेकर थी बड़ी भीड़

Darbhanga News| गांव के लोग बैठक करने के बाद किया था भट्टी को ध्वस्त

ग्रामीणों का आरोप था कि पिछले कई महीनो से गांव में शराब बनाया जा रहा है जिसकी सूचना चौकीदार सहित थाना अध्यक्ष को दी जा रही थी लेकिन उनके द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं किए जाने के बाद गांव के लोग बैठक करने के भट्टी को ध्वस्त करने सहित शराब बनाने वाले उपकरण को बरामद करने के बाद पुलिस के हवाले किया था।

यह भी पढ़ें:  खुशखबरी Darbhanga Gas Project! दरभंगा में अब मिलेगी घर - घर सस्ती और सुरक्षित गैस| PNG और CNG की खुद DM कौशल ने संभाली कमान - जानिए क्या मिलेगा खास!

Darbhanga News| थानाध्यक्ष पूजा कुमारी एक्शन में

थानाध्यक्ष ने बताया कि वीडियो फुटेज के आधार पर सभी लोगों को नामजद बनाया गया है। वहीं, अज्ञात लोगों की पहचान की जा रही है। जल्द ही सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने सदर एसडीपीओ अमित कुमार से जांच करवाने के बाद जांच रिपोर्ट के आधार पर फेकला थानाध्यक्ष तृषा सैनी सहित चौकीदार विष्णु देव यादव को निलंबित कर दिया था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में मधुबनी पुलिस की गाड़ी का ‘डबल एक्सीडेंट’! बोलेरो दो बार डिवाइडर पर चढ़ी! तीज और चौरचन पर्व को लेकर थी बड़ी भीड़

Darbhanga News: दरभंगा के लहेरियासराय बस स्टैंड पर मधुबनी पुलिस की एक बोलेरो गाड़ी दो बार डिवाइडर पर चढ़ गई। तीज और चौरचन पर्व के कारण भीड़भाड़ वाले इलाके में हुए इस हादसे ने स#DarbhangaNews,#MadhubaniPolice,#RoadSafety

भारतीय हॉकी ने रचा इतिहास! लगातार दूसरी बार जूनियर एशिया कप जीता, अब विश्व कप की बारी

Junior Asia Cup Hockey: भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने जूनियर एशिया कप 2026 का खिताब लगातार दूसरी बार जीत लिया है। फाइनल में दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर टीम ने अगले साल होने वाले एफ#JuniorAsiaCup,#IndianHockey,#FIHWorldCup

बिहार के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा! दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर 18 स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

Bihar Puja Special Trains: त्योहारों में घर लौटने की सोच रहे बिहार के लाखों यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी खुशखबरी दी है। दुर्गापूजा, दिवाली और छठ के लिए 18 पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंग#BiharNews,#PujaSpecialTrains,#IndianRailways

अररिया में भयानक हादसा! मिट्टी में दबे चार मासूम, दो की मौत, NH-27 पर ग्रामीणों का भारी बवाल

Bihar News: अररिया के नरपतगंज में अवैध मिट्टी कटाई से पूर्वी कोसी नहर का बांध धंस गया, जिससे 8 और 7 साल के दो बच्चों की मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने NH-27 जाम कर मुआवजे#BiharNews,#ArariaAccident,#IllegalMining