spot_img

Darbhanga के बिरौल में लगी आग, घर समेत सामान जलकर राख, आग लगने के दौरान कोई भी नहीं था घर में मौजूद

spot_img
- Advertisement -

बिरौल, देशज टाइम्स। थाना क्षेत्र के भवानीपुर पंचायत स्थित निसिहरा पड़ना गांव के कृष्ण कुमार सिंह के घर में मंगलवार की देर शाम भीषण आग लग गई। आग से पूरा घर जलकर राख (Fire breaks out in Biraul, house and belongings burnt to ashes) हो गया।

- Advertisement -

बताया जाता है आग शार्ट सर्किट से लगी है। वहीं, ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की भरसक कोशिश की लेकिन तब तक सबकुछ भस्म हो चुका था। तत्काल कृष्ण कुमार सिंह ने इसकी सूचना सीओ को दी है।

- Advertisement -

बताया जाता है कि जिस दौरान घर में आग लगी उस समय घर पर गृहस्वामी समेत कोई भी मौजूद नहीं था। घर बंद था। सभी सदस्य घर के बाहर किसी ना किसी काम से गए हुए थे। इसी दौरान आग लगी। इसी से आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट से ही आग लगी होगी। वहीं, बाद में सूचना पर पहुंचा अग्निशमन दल और ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद भी घर और सामान को सुरक्षित नही रख पाया जा सका। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा हत्याकांड में बड़ा फैसला...17 साल के दानिश के हत्यारे सोनू साह को कोर्ट ने माना दोषी, 8 मई को होगा सजा का ऐलान

जानकारी के अनुसार, मंगलवार की देर शाम कृष्ण कुमार सिंह के घर में अचानक आग लगने से घर मे रखे पूरा सामग्री जलकर राख हो गया। इस अग्निकांड में लाखों की क्षति होने का अनुमान है।

मौके पर ग्रामीणों रामानंद सिंह उर्फ छोटू ने आग की लपेट विकराल होते देख तत्काल 112 को सूचना दी, जहां से फोरन सूचना मिलते ही अग्निशमन दस्ता यहां पहुंचा। वहीं, ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। लेकिन जब तक अग्निशमन दस्ता पहुंची, उससे पूर्व घर में रखे सारे सामान जलकर राख हो चुके थे।

जानकारी के अनुसार आग शार्ट सर्किट से लगने की आशंका है। जब आग लगी तो घर के गृहस्वामी मंजू देवी कुछ घर का सामग्री खरीदारी करने सुपौल बाजार गयी थी। वहीं, मंजू देवी के पुत्र मुकेश सिंह व पुत्रवधू सीमा सिंह घर बंद कर  कुशेश्वरस्थान के सती घाट सीएचसी में भरती मां को देखने चली गयी।

घर पर कोई भी परिवार का सदस्य नहीं था।इसी बीच अचानक घर मे आग लग गयी। घर में धू धू कर जल रही आग की लपट देख आस पड़ोस के लोग दौड़ कर आए। गृहस्वामी को इसकी जानकारी दी गई। तब जाकर सभी लोग जुटे। इधर, आवेदन स्थानीय अंचल प्रशासन को भेज दिया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Samastipur -Darbhanga News: समस्तीपुर-तारालाही मार्ग पर बड़ा हादसा, आंधी में गिरे बड़े पेड़, लगा भीषण जाम, तारालाही के पास घंटों फंसे वाहन Big Breaking

समस्तीपुर रोड जाम: समस्तीपुर-तारालाही मार्ग पर एक बड़ा हादसा हो गया है। आंधी-तूफान के...

Darbhanga News: बारिश शुरू… बिजली रानी गुम, गर्मी से राहत,मगर कब आएगी बिजली? बढ़ी परेशानी!

कमताैल बारिश: बुधवार शाम कमतौल, सिंहवाड़ा, जाले और आसपास के इलाकों में अचानक हुई...

Darbhanga News: दरभंगा में Gas Crisis गैस किल्लत से भड़के लोग, NH 527B किया जाम, प्रशासन के आश्वासन पर हटा प्रदर्शन

Gas Crisis: दरभंगा केवटी में रसोई गैस की किल्लत से लोग इस कदर परेशान...

Darbhanga News: दरभंगा में Crop Damage Survey फसल क्षति का फिर से होगा सर्वे, असली हकदारों को मिलेगा मुआवज़ा

Crop Damage Survey: दरभंगा में किसानों को मौसम की मार से राहत दिलाने की...