spot_img

Darbhanga News | Kusheshwarsthan News | धरमपुर में लगी आग, कहर बनकर टूटा 440 वोल्ट बिजली तार

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News | Kusheshwarsthan News | धरमपुर में लगी आग, कहर बनकर टूटा 440 वोल्ट बिजली तार जहां कुशेश्वरस्थान के दक्षिणी पंचायत के धरमपुर गांव में बीती देर रात अगलगी की बड़ी वारदात हुई है। इसमें एक घर जलकर राख हो गया। दो लोग झुलस गए हैं। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। तत्काल दोनों का स्थानीय कुशेश्वरस्थान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है।

- Advertisement -

Darbhanga News | Kusheshwarsthan News | ग्रामीणों की दिखी, मगर, आफत तो बगल से भी आई जहां गुजर रही थी तार

ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जाता है कि आग किस वजह से लगी यह पता नहीं चल सका है। वहीं, आग बुझाने के दौरान आग की लपेटा में घर के बगल से गुजर रहे 440 वोल्ट के बिजली तार के जलकर गिरने से इसकी चपेट में आकर घुरन पंडित एवं प्रमोद पंडित झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गए। मुखिया मो. इस्माइल ने अगलगी की जानकारी सीओ को दी जहां सीओ गोपाल पासवान ने बताया कि राजस्व कर्मचारी को भेज कर क्षति का आकलन कर रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट प्राप्त होने पर आपदा विभाग से मिलने वाले सहायता राशि दिया जाएगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News बिरौल के बेटे मेहताब ने किया कमाल- अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम ! फल बेचकर गुजारा करने वाले पिता का सिर गर्व से ऊंचा

Darbhanga News | Kusheshwarsthan News | बीती देर रात लगी आग, मशक्कत के बाद बुझी, क्योंकि खुल गई थी नींद

जानकारी के अनुसार उक्त गांव के स्व.भिखो पासवान की पत्नी दुखनी देवी के घर में रात्रि के लगभग 12.30 बजे अचानक आग लग गई। घर में सो रहे घुरन पंडित और प्रमोद पंडित को नींद खुली तो बाहर निकल कर हल्ला करने लगा। आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। आग बुझाने की कोशिश शुरू हुई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में नौकरी का बंपर मौका! असेंबली और प्रोडक्शन के 100 पदों पर सीधी भर्ती, तुरंत पाएं ₹19000 की सैलरी

Darbhanga News | Kusheshwarsthan News | बाद में पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी

बाद में सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। आग को बुझाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। आग बुझाने के दौरान आग की लपेटा में घर के बगल से गुजर रहे 440 वोल्ट के बिजली तार के जलकर गिरने से इसके चपेट में आकर घुरन पंडित एवं प्रमोद पंडित झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. भगवान दास ने बताया कि दोनों खतरे से बाहर हैं।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा DM kaushal का ऐतिहासिक फैसला: 4000 गरीबों की पेंशन पर दो दिनों में होगी सुनवाई, क्या आपको भी मिलेगा लाभ? | क्या है बहादुरपुर, जाले, सिंहवाड़ा और किरतपुर CO को अलग आदेश

Darbhanga News | Kusheshwarsthan News | राहत को बढ़े हाथ

इधर, पीड़ित परिवार को बाबा कुशेश्वर सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने सुखा राहत का पैकेट दिया। राहत पैकेट में आटा, चावल, दाल, सतू, नमक चूड़ा, आलू, प्याज, दूध, बिस्कुट तथा मशाला था। मौके पर संस्था के पूर्व सचिव अमित पौद्दार, उज्जवल सोनी, चंदन चौपाल, किशन कुमार साह, कुंदन प्रसाद सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर LoC पर सेना का बड़ा एक्शन, लश्कर का खूंखार कमांडर समेत 4 आतंकी बारूदी सुरंग में उड़े

Jammu Kashmir Terrorist: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना ने बड़ी आतंकी साजिश नाकाम की है। नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर समेत चार आतंकी बारूदी सुरंग #JammuKashmirNews,#PoonchTerroristAttack,#LashkarETaiba

चौंकाने वाला खुलासा! मुजफ्फरपुर में ‘डिजिटल अरेस्ट’ से लाखों की ठगी, इराक तक जुड़े तार, मास्टरमाइंड दबोचा |बड़े अंतरराज्यीय साइबर गिरोह बेपर्द

Muzaffarpur Cyber Crime: मुजफ्फरपुर साइबर पुलिस ने 'डिजिटल अरेस्ट' के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। यूपी से मास्टरमाइंड टिपू कुशवाहा गिरफ्तार हुआ #MuzaffarpurCyberCrime,#DigitalArrestFraud,#BiharPolice

त्योहारों से पहले बिहार में हड़कंप! खाद्य विभाग ने दुकानों पर मारा छापा, लाखों की मिठाई बर्बाद, लाइसेंस भी छीने

Bihar Food Safety: बिहार में खाद्य सुरक्षा विभाग ने त्योहारों से पहले व्यापक अभियान चलाया है। पटना में कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर लाखों रुपये की एक्सपायरी मिठाई और दूषित खाद्य #BiharFoodSafety,#PatnaRaids,#FoodAdulteration

Darbhanga Durga Puja दुर्गा पूजा पर बड़ी खबर: दरभंगा प्रक्षेत्र DIG मनोज कुमार तिवारी का कड़ा फरमान! मधुबनी समस्तीपुर- दरभंगा में हाई अलर्ट| पढ़िए...

Darbhanga Durga Puja: दरभंगा प्रक्षेत्र के डीआईजी मनोज कुमार तिवारी ने दुर्गा पूजा को लेकर दरभंगा, समस्तीपुर और मधुबनी जिलों में हाई अलर्ट जारी किया है। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने क #DarbhangaDurgaPuja,#BiharPolice,#ManojTiwariDIG